हमारे काम की दिल्ली गवाह : पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित

0

नई दिल्ली । कांग्रेस ने दिल्ली का विकास किया। यह बताने की जरूरत नहीं। यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का। रविवार को नजफगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी और तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कांग्रेस पार्टी के इतिहास को जानती है, इसे किसी को विस्तार से बताने की जरुरत नही है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हमने काम किए थे जिसका गवाह दिल्ली में हुआ विकास है।

आज दिल्ली की हालत दयनीय है, सड़के टूटी हुई है, कूड़े के ढेर हर जगह पड़े है। निगम ने दिल्ली की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए कुछ नहीं किया। दिल्लीवासियों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिल्ली में विकास कार्य को सुनिश्चित किया जाएगा और 15 वर्ष के कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में शुरु किए गए विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा और दिल्ली को फिर से दुनिया में सबसे सुन्दर और विकसित राज्य बनाऐंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो वादें किए थे उसे पूरा नहीं किया। दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर दिल्लीवासी केवल कांग्रेस पार्टी को ही वोट दें। कांग्रेस ही स्थायी सरकार दे सकती है और दिल्ली के मतदाता भी यही चाहते है कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापस आए। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *