Skip to content
November 14, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 5
  • राजनीति
  • भाजपा डरी और सहमी हुई, नरेश बालियान जल्द ही आएंगे जेल से बाहर: सोमनाथ भारती
  • राजनीति

भाजपा डरी और सहमी हुई, नरेश बालियान जल्द ही आएंगे जेल से बाहर: सोमनाथ भारती

rashtratimesnewspaper December 5, 2024 1 min read
202412043274050

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को जबरन वसूली के मामले में जमानत दे दी, लेकिन रिहाई से पहले ही एक दूसरे मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आप विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी डरी-सहमी हुई है और इसलिए आप विधायकों को अकारण जेल भेज रही है।

सोमनाथ भारती ने कहा कि यह दिखा रहा है कि भाजपा बहुत ही डरी और सहमी हुई है। आज देशभर में भाजपा बेनकाब हो गई है। उसकी सारी पैंतरेबाजी ध्वस्त हो चुकी है। रोजाना दिल्ली में हत्याएं हो रही हैं, बलात्कार हो रहा है। दिल्ली के अंदर ड्रग माफिया अपनी मनमर्जी से ड्रग बेच रहे हैं। कुछ न, कुछ रोज हो रहा है। आज तो सुबह एक घर में तीन लोगों की हत्या हो गई जिसमें पति, पत्नी और बेटी शामिल है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था के मामले में भाजपा फिसड्डी साबित हुई है। उसे छुपाने के लिए तमाम तरह की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “आपके पास प्रमाण क्या है। मकोका या जो मर्जी हो लगाओ, अगर प्रावधान न भी हो तो फांसी लगा दो। हमारे जिन नेताओं को आपने जेल में डाला, वे बाहर आ गए है। ऐसे ही नरेश बालियान भी बाहर आ जाएंगे। हम संविधान का सहारा लेते हुए गांधीवादी तरीके से आगे बढ़ेंगे।”

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गत 30 नवंबर को जबरन वसूली के एक मामले में बालियान को गिरफ्तार किया था। बुधवार को अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। हालांकि इसके तुरंत बाद उन्हें मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट ने नरेश बालियान को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। इस जमानत के तुरंत बाद क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि नरेश बालियान को मकोका मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बालियान को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राजेंद्र चिंतन समिति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का किया आयोजन
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 44, अंकः 49, नई दिल्ली, 08 से 14 नवंबर 2024

संबंधित कहानियां

pexels-photo-33900106
1 min read
  • राजनीति

पश्चिम बंगाल आवास योजना: 12,000 लाभार्थियों को राशि लौटाने का निर्देश

PULKIT CHATURVEDI November 14, 2026 0
pexels-photo-35133230
1 min read
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.14.09 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत

rashtratimesnewspaper November 5, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

USCIRF की टिप्पणी पर भारतीय राजदूत क्वात्रा बोले, आयोग को अधिकार नहीं pexels-photo-8181770 1
  • राष्ट्रीय

USCIRF की टिप्पणी पर भारतीय राजदूत क्वात्रा बोले, आयोग को अधिकार नहीं

November 14, 2026 0
नवी मुंबई पुलिस ने ₹19 लाख की आवास धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार pexels-photo-7785069 2
  • राष्ट्रीय

नवी मुंबई पुलिस ने ₹19 लाख की आवास धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

November 14, 2026 0
कराची में सात महीने से फंसा भारतीय नाविक, भारत ने मांगी कांसुलर पहुंच pexels-photo-93106 3
  • राष्ट्रीय

कराची में सात महीने से फंसा भारतीय नाविक, भारत ने मांगी कांसुलर पहुंच

November 14, 2026 0
पश्चिम बंगाल आवास योजना: 12,000 लाभार्थियों को राशि लौटाने का निर्देश pexels-photo-33900106 4
  • राजनीति

पश्चिम बंगाल आवास योजना: 12,000 लाभार्थियों को राशि लौटाने का निर्देश

November 14, 2026 0
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को दूसरी तिमाही में ₹5,531 करोड़ का घाटा pexels-photo-9800006 5
  • बिज़नेस

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को दूसरी तिमाही में ₹5,531 करोड़ का घाटा

November 14, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-8181770
1 min read
  • राष्ट्रीय

USCIRF की टिप्पणी पर भारतीय राजदूत क्वात्रा बोले, आयोग को अधिकार नहीं

PULKIT CHATURVEDI November 14, 2026 0
pexels-photo-7785069
1 min read
  • राष्ट्रीय

नवी मुंबई पुलिस ने ₹19 लाख की आवास धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

PULKIT CHATURVEDI November 14, 2026 0
pexels-photo-93106
1 min read
  • राष्ट्रीय

कराची में सात महीने से फंसा भारतीय नाविक, भारत ने मांगी कांसुलर पहुंच

PULKIT CHATURVEDI November 14, 2026 0
pexels-photo-33900106
1 min read
  • राजनीति

पश्चिम बंगाल आवास योजना: 12,000 लाभार्थियों को राशि लौटाने का निर्देश

PULKIT CHATURVEDI November 14, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • USCIRF की टिप्पणी पर भारतीय राजदूत क्वात्रा बोले, आयोग को अधिकार नहीं
  • नवी मुंबई पुलिस ने ₹19 लाख की आवास धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार
  • कराची में सात महीने से फंसा भारतीय नाविक, भारत ने मांगी कांसुलर पहुंच
  • पश्चिम बंगाल आवास योजना: 12,000 लाभार्थियों को राशि लौटाने का निर्देश
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को दूसरी तिमाही में ₹5,531 करोड़ का घाटा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.