Skip to content
March 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 13
  • राजनीति
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

rashtratimesnewspaper December 13, 2024 1 min read
congress

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार देर शाम अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने कुल 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हो सकता है। यह उनकी पारंपरिक सीट रही है जहां से साल 2013 से वह तीन बार लड़े हैं और हर बार जीते हैं। हालांकि आप ने अब तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा, पटपड़गंज से अनिल चौधरी को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा से होगा।

इनके अलावा नरेला से अरुणा कुमारी, बुरारी से मंगेश त्यागी और आदर्श नगर से शिवानी सिंघल को मैदान में उतारा गया है। सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन और वजीरपुर से रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया गया है।

सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और तिलक नगर से पी.एस. बावा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। द्वारका से आदर्श शास्त्री, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजिंदर तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेंहदी चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में हुए थे, जिनमें 8 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे।

आप ने विधानसभा की 70 सीटों में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव फरीदाबाद में मनाया गया!
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 44, अंकः 50, नई दिल्ली, 15 से 21 दिसंबर 2024

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी WhatsApp Image 2026-03-04 at 2.16.11 PM 1
  • राष्ट्रीय

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

March 4, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026 logo 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

February 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 3
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-04 at 2.16.11 PM
1 min read
  • राष्ट्रीय

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

rashtratimesnewspaper March 4, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper February 28, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.