Skip to content
August 25, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 15
  • राजनीति
  • समाज में बढ़ती घृणा और कटुता हमारी सभ्यता के विरुद्ध — डॉक्टर करण सिंह
  • राजनीति

समाज में बढ़ती घृणा और कटुता हमारी सभ्यता के विरुद्ध — डॉक्टर करण सिंह

rashtratimesnewspaper December 15, 2024 1 min read
WhatsApp Image 2024-12-15 at 10.16.29 AM

डॉ. बी आर चौहान
आज समाज में घृणा और भाषा में कटुता का भाव बढ़ता जा रहा है l हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इसकी दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं ,यह एक बड़ी चिंता का विषय है l यूक्रेन, रूस , इसराइल, लेबनान और सीरिया आदि देशों की युद्ध विभीषिका से मानवता खतरे में है l यह विचार वयोवृद्ध दार्शनिक , पूर्व सदरे रियासत (जम्मू कश्मीर ) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर करण सिंह ने व्यक्त किया l डॉ करण सिंह नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रसिद्ध गांधीवादी लक्ष्मी दास द्वारा लिखित आत्मकथा “संघर्ष की आपबीती” पुस्तक के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे l

उन्होंने लक्ष्मी दास जी कि इस संघर्ष गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक मानव के जीवन में संघर्ष के क्षण आते हैं परंतु सत्य और जीवन मूल्यों का आधार उनका पथ प्रदर्शक भी बनता है l उन्होंने अपने वर्षों के राजनीतिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने भी अनेकों संघर्षों का सामना किया l उन्होंने कहा कि गीता और उपनिषद जैसी मार्गदर्शक ग्रंथ को परिवर्धित नहीं किया जा सकता परंतु संविधान को मानवीय सापेक्षता के अनुसार परिवर्धित किया जाता रहा है l उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजादी अहिंसा के द्वारा मिली , परंतु आजादी के उपरांत हुई हिंसा एक भयानक त्रासदी थी जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गवाई और बेघर हुए l उसको नहीं भूलाया जा सकता l आज भी पिछड़ी वर्गों, आदिवासियों को उनका अधिकार देने की आवश्यकता है l पुस्तक के लेखक श्री लक्ष्मी दास ने संघर्ष की आप बीती पुस्तक के बारे में कहा कि यह उनके जीवन का दस्तावेज है , जिसको उन्होंने पल-पल जिया है l हिमाचल में उनके बहुत ही सामान्य परिवार को सामाजिक बहिष्कार जैसे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा l तत्पश्चात गरीबी का अभिशाप झेलते हुए अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की l सामाजिक जीवन में विभिन्न स्तरों पर कटु अनुभव का सामना भी किया , यह सब लिखना बहुत कठिन कार्य था परंतु सत्य के बल पर यह सब संभव हुआ l

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नाटक की कानून एवं पर्यटन मंत्री डॉ. एच. के. पाटील ने कहा कि लक्ष्मी दास ने अपनी आत्मकथा संघर्ष की आपबीती में अपनी सामाजिक सरोकारों , नैतिक व सामाजिक मूल्यों का निर्वहन किया है l वह बधाई के पात्र है l उन्होंने चिंता जाहिर की कि आज गांधीवादी विचारधारा धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है l राजनीतिक संरक्षण के बिना चल रही गांधी संस्थाओं के समक्ष एक बड़ी चुनौती है l इस अवसर पर पुस्तक के प्रकाशक , एवं गणमाननीय व्यक्तियों द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर करण सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर एच. के. पाटील एवं लक्ष्मी दास का भव्य स्वागत किया गया l समारोह में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे मंगतराम सिंघल, हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ .शंकर कुमार सान्याल, गांधी शांति प्रतिष्ठान के कुमार प्रशांत, सुधाकर ,
अन्नामलाई, डॉ कमल टावरी, ओ. पी. शर्मा, बी.आर.शर्मा , प्रोफेसर धनंजय जोशी , दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव रमेश नेगी, ध्रुव अग्रवाल ,चार्टड एकाउंटेंट व समाजसेवी और डॉ रमेश कुमार पासी,( अंतरराष्ट्रीय पीस मिशन के अध्यक्ष) , डॉ राजीव रंजन एवं डॉक्टर बी आर चौहान उपस्थित थे

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : ‘आप’ ने जारी की चौथी लिस्ट, केजरीवाल नई दिल्ली से, सीएम आतिशी कालका जी से लड़ेंगी चुनाव
Next: सोमवार को पेश नहीं होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-24 at 21.13.07
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-24 at 17.55.37
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने तेज की व्यापक तैयारियां

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-23 at 17.57.35
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने तथा अधिग्रहित परिवारों को नौकरी व डीडीए प्लॉट देने की मांग

rashtratimesnewspaper August 24, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता WhatsApp Image 2026-08-24 at 21.13.07 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता

August 25, 2026 0
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने तेज की व्यापक तैयारियां WhatsApp Image 2026-08-24 at 17.55.37 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने तेज की व्यापक तैयारियां

August 25, 2026 0
सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.57 3
  • धार्मिक

सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक

August 25, 2026 0
ओशावा (कनाडा) में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया WhatsApp Image 2026-08-24 at 06.56.05 (1) 4
  • दुनिया
  • मनोरंजन

ओशावा (कनाडा) में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

August 24, 2026 0
दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने तथा अधिग्रहित परिवारों को नौकरी व डीडीए प्लॉट देने की मांग WhatsApp Image 2026-08-23 at 17.57.35 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने तथा अधिग्रहित परिवारों को नौकरी व डीडीए प्लॉट देने की मांग

August 24, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-08-24 at 21.13.07
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-24 at 17.55.37
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने तेज की व्यापक तैयारियां

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.57
1 min read
  • धार्मिक

सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-24 at 06.56.05 (1)
1 min read
  • दुनिया
  • मनोरंजन

ओशावा (कनाडा) में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

rashtratimesnewspaper August 24, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने तेज की व्यापक तैयारियां
  • सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक
  • ओशावा (कनाडा) में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया
  • दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने तथा अधिग्रहित परिवारों को नौकरी व डीडीए प्लॉट देने की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.