Skip to content
May 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 16
  • राजनीति
  • आम आदमी पार्टी में असंतोष है : संदीप दीक्षित
  • राजनीति

आम आदमी पार्टी में असंतोष है : संदीप दीक्षित

rashtratimesnewspaper December 16, 2024 1 min read
sandip

कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के अलावा कांग्रेस की चुनावी रणनीति के बारे में भी बताया।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोक रहे संदीप दीक्षित ने आप द्वारा विधायकों के टिकट काटे जाने पर कहा, “आम आदमी पार्टी में सारे फैसले केवल एक नेता अरविंद केजरीवाल के द्वारा लिए जाते हैं। उनका कहना है कि विधायक सिर्फ केजरीवाल के आदेशों को लागू करने वाले नौकर होते हैं और चुनाव में वोट उन्हीं के नाम पर पड़ता है। इसके बावजूद, पार्टी के अंदर जो खबरें आई हैं, उनके अनुसार पार्टी के 30-32 विधायक हारने की आशंका से जूझ रहे हैं। यह बात दर्शाती है कि पार्टी के अंदर असंतोष है, और हार की आशंका को लेकर अटकलबाजियां हो रही हैं।”

अरविंद केजरीवाल के जीत के दावे पर उन्होंने कहा, “उन्होंने पहले भी कई ऐसे वादे और दावे किए थे, जैसे कि हवा साफ होगी, यमुना साफ हो जाएगी। इन वादों को पूरा नहीं किया गया, जिससे उनके वादों की विश्वसनीयता पर भी संदेह पैदा होता है।”

कांग्रेस की चुनावी रणनीति के बारे में बताते हुए संदीप दीक्षित ने कहा, “हमारी रणनीति बिल्कुल स्पष्ट है। हमारा मुख्य फोकस दिल्ली सरकार के पिछले 10 वर्षों में किए गए कामों को उजागर करना होगा, जिन्हें अब दिल्ली में बड़े मुद्दों के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में जो योजनाएं शीला दीक्षित के समय में चली थीं, जैसे लाडली योजना, बुजुर्गों की पेंशन, किशोरी योजना, स्कूलों का निर्माण और नए अस्पतालों का निर्माण, ये योजनाएं केजरीवाल सरकार के आने के बाद बंद कर दी गईं। कांग्रेस इस बात को जोर देकर कह रही है कि उसकी योजना अच्छे कार्यों को निरंतर जारी रखने की है और पार्टी का उद्देश्य जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना है।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास स्पष्ट रणनीति है, जिसमें वे जनता के बीच जाकर अपनी सरकार के अच्छे कार्यों को बताना चाहते हैं। उनकी योजना है कि उनकी सरकार आने पर पुराने अच्छे कामों को जारी रखा जाएगा, जो केजरीवाल सरकार के समय में बंद हो गए थे। इसके अलावा, कांग्रेस के पास कई अच्छे वादे हैं जो हम जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे, और उन वादों को पूरा करेंगे।”

नेहरू मेमोरियल के एक सदस्य ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिख कर नेहरू जी से जुड़ी चिट्ठियां वापस मांगी हैं। इस पर संदीप दीक्षित ने कहा, “वे उन चिट्ठियों का क्या करेंगे। नेहरू जी की लिखित कार्यों से संबंधित सामाग्री पहले ही प्रकाशित हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अब इस तरह की चिट्ठियां मांगने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।”

संसद में ‘संविधान पर चर्चा’ को लेकर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जब संविधान पर विश्वास ही नहीं रखते हैं, तो ऐसी स्थिति में संविधान पर चर्चा कराने का क्या अर्थ है।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सोमवार को पेश नहीं होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल
Next: रामदास अठावले ने मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

May 23, 2026 0
मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

May 22, 2026 0
रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

May 22, 2026 0
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026 0
खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव oil 5
  • बिज़नेस

खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

May 22, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

rashtratimesnewspaper May 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026
  • मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा
  • रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि
  • खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.