Skip to content
May 14, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 18
  • आलोक गौड़ के काव्य संग्रह ‘खुशी की खोज’ का अशोक चक्रधर के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण
  • दुनिया
  • राजनीति

आलोक गौड़ के काव्य संग्रह ‘खुशी की खोज’ का अशोक चक्रधर के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण

rashtratimesnewspaper December 18, 2024 1 min read
WhatsApp Image 2024-12-17 at 8.48.58 PM

साहित्य प्रेमियों के लिए वसंत विहार स्थित अरावली सभागार में एक यादगार शाम आयोजित हुई l जहां मिलाप पब्लिकेशन द्वारा सुप्रसिद्ध कवि आलोक गौड़ के काव्य संग्रह “खुशी की खोज” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मनोज गौड़, डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, महाजन इमेजिंग के संस्थापक पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन और सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. डीएस राणा की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

‘खुशी की खोज’ 113 कविताओं का ऐसा संग्रह है जो जीवन के गूढ़ प्रश्नों और मानवीय भावनाओं को छूता है। उद्योग जगत में व्यस्त रहते हुए भी साहित्य सेवा में अग्रणी आलोक गौड़ की यह तीसरी पुस्तक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर ने आलोक गौड़ की कविताओं की सराहना करते हुए कहा, “यह काव्य संग्रह आशा और संघर्ष का प्रतीक है। यह जीवन की विसंगतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है, जो हम सभी के जीवन का हिस्सा है। आने वाले सालों में नए सवाल होंगे और जब हम इन सवालों को देखेंगे तो पाएंगे कि यह काव्य संग्रह हमें उन सवालों का समाधान देता है। यह कोई बोझिल साहित्य नहीं है; यह आपके जीवन की परेशानियों को हरने वाला काव्य है। यह पुस्तक हमें बताती है कि खुशी कैसे पाई जा सकती है।”

मिलाप पब्लिकेशन के निदेशक योगी सूरी ने कहा, “जब मैंने प्रकाशन की शुरुआत की थी, तो कहा गया था कि कवि और प्रकाशक कभी दोस्त नहीं बन सकते, लेकिन ‘खुशी की खोज’ इस बात का प्रमाण है कि साहित्य के सृजनात्मक सफर में कवि और प्रकाशक एक-दूसरे के सहयोगी होते हैं। मैं आलोक गौड़ जी का आभारी हूं और डॉ. अशोक चक्रधर जी की उपस्थिति हमारे लिए गर्व की बात है।”

इस अवसर पर, जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मनोज गौड़ , जो आलोक गौड़ के पुराने मित्र भी हैं, ने आलोक जी की लेखन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, “आलोक जी का लेखन केवल एक कला नहीं, बल्कि उनके भीतर की गहरी सोच और संवेदनाओं का प्रतिबिंब है। उनकी कविताओं में जो समर्पण और सच्चाई है, वह उनकी मेहनत और उनके काम के प्रति प्यार को दर्शाता है। हमारे बीच एक गहरा बंधन है, और मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैंने उन्हें इस यात्रा में साथी के रूप में देखा है।”

वहीं पुस्तक के लेखक आलोक गौड़ ने अपनी कविताओं का लयबद्ध पाठ किया और श्रोताओं को जीवन के विभिन्न रंगों और भावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा, “मेरी कविताएं जीवन के हर पहलू और उसकी भावनाओं को समेटे हुए हैं। यह संग्रह पाठकों को जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने और खुशी को खोजने की प्रेरणा देगा।”

डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने भी आलोक गौड़ को उनके काव्य संग्रह के लिए बधाई दी और पुस्तक की सराहना की। उन्होंने कहा, “आलोक जी की कविताएं सीधे दिल से जुड़ती हैं। यह पुस्तक हमें याद दिलाती है कि खुशी कोई दूर का सपना नहीं है, बल्कि यह हम अपने रोजमर्रा के जीवन में सक्रिय रूप से खोज सकते हैं।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सांसद बृजमोहन
Next: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-05-11 at 4.37.34 PM (1)
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

rashtratimesnewspaper May 11, 2025
WhatsApp Image 2025-05-11 at 4.32.20 PM
1 min read
  • दुनिया
  • मनोरंजन

संत शेरसिंह के 36 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 11, 2025
WhatsApp Image 2025-05-11 at 2.18.49 PM (1)
1 min read
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कवियों ने कवि सम्मेलन में जमकर उडाई पाकिस्तान की धज्जियां

rashtratimesnewspaper May 11, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित WhatsApp Image 2025-05-11 at 4.37.34 PM (1) 1

पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

May 11, 2025
संत शेरसिंह के 36 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2025-05-11 at 4.32.20 PM 2

संत शेरसिंह के 36 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

May 11, 2025
कवियों ने कवि सम्मेलन में जमकर उडाई पाकिस्तान की धज्जियां WhatsApp Image 2025-05-11 at 2.18.49 PM (1) 3

कवियों ने कवि सम्मेलन में जमकर उडाई पाकिस्तान की धज्जियां

May 11, 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक मुकाबलों का दिल्ली में आगाज़, 20 राज्यों के 170 से अधिक जिमनास्ट कर रहे दमखम का प्रदर्शन WhatsApp Image 2025-05-11 at 10.24.22 AM 4

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक मुकाबलों का दिल्ली में आगाज़, 20 राज्यों के 170 से अधिक जिमनास्ट कर रहे दमखम का प्रदर्शन

May 11, 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में नाम्या कपूर ने 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक WhatsApp Image 2025-05-11 at 10.21.44 AM 5

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में नाम्या कपूर ने 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

May 11, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-05-11 at 4.37.34 PM (1)
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

rashtratimesnewspaper May 11, 2025
WhatsApp Image 2025-05-11 at 4.32.20 PM
1 min read
  • दुनिया
  • मनोरंजन

संत शेरसिंह के 36 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 11, 2025
WhatsApp Image 2025-05-11 at 2.18.49 PM (1)
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कवियों ने कवि सम्मेलन में जमकर उडाई पाकिस्तान की धज्जियां

rashtratimesnewspaper May 11, 2025
WhatsApp Image 2025-05-11 at 10.24.22 AM
1 min read
  • खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक मुकाबलों का दिल्ली में आगाज़, 20 राज्यों के 170 से अधिक जिमनास्ट कर रहे दमखम का प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper May 11, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित
  • संत शेरसिंह के 36 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि
  • कवियों ने कवि सम्मेलन में जमकर उडाई पाकिस्तान की धज्जियां
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक मुकाबलों का दिल्ली में आगाज़, 20 राज्यों के 170 से अधिक जिमनास्ट कर रहे दमखम का प्रदर्शन
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में नाम्या कपूर ने 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.