Skip to content
March 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 20
  • राजनीति
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
  • राजनीति

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

rashtratimesnewspaper December 20, 2024 1 min read
Indian National Lok Dal (INLD) leader Om Prakash Chautala. (File Photo: IANS)

Indian National Lok Dal (INLD) leader Om Prakash Chautala. (File Photo: IANS)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) चीफ ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। चौटाला बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई थी। चौटाला की पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में रही है। उनकी गिनती हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं में होती है। 2022 में 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।

मिल रही जानकारी के अनुसार, ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चौटाला के निधन पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति!”

ओपी चौटाला भारत के पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। वह पांच बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। साल 1996 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी।

ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं, अजय चौटाला और अभय चौटाला। इन दोनों के भी दो-दो बेटे हैं। अजय चौटाला के बेटों का नाम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आलोक गौड़ के काव्य संग्रह ‘खुशी की खोज’ का अशोक चक्रधर के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण
Next: स्लम एरिया के बच्चों में छुपा है गज़ब का टेलेंट -अमित राय

संबंधित कहानियां

news
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0
hem
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0
court
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हाई कोर्ट्स के लिए जल्द आएंगी समयबद्ध गाइडलाइंस, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन news 1
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

March 18, 2026 0
शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ जबड़े की सर्जरी, केन्या की महिला को मिली नई मुस्कान yoges 2
  • स्वास्थ्य

शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ जबड़े की सर्जरी, केन्या की महिला को मिली नई मुस्कान

March 18, 2026 0
हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित hem 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

March 18, 2026 0
फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हाई कोर्ट्स के लिए जल्द आएंगी समयबद्ध गाइडलाइंस, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर court 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हाई कोर्ट्स के लिए जल्द आएंगी समयबद्ध गाइडलाइंस, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

March 18, 2026 0
नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.39.41 PM 5
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

March 17, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

news
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0
yoges
1 min read
  • स्वास्थ्य

शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ जबड़े की सर्जरी, केन्या की महिला को मिली नई मुस्कान

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0
hem
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0
court
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हाई कोर्ट्स के लिए जल्द आएंगी समयबद्ध गाइडलाइंस, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
  • शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ जबड़े की सर्जरी, केन्या की महिला को मिली नई मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित
  • फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हाई कोर्ट्स के लिए जल्द आएंगी समयबद्ध गाइडलाइंस, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
  • नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.