Skip to content
August 20, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 23
  • राष्ट्रीय
  • रंगपुरी पहाड़ी पहुंचीं सीएम आतिशी, कहा – ‘समस्याएं बताने के लिए एलजी का धन्यवाद’
  • राष्ट्रीय

रंगपुरी पहाड़ी पहुंचीं सीएम आतिशी, कहा – ‘समस्याएं बताने के लिए एलजी का धन्यवाद’

rashtratimesnewspaper December 23, 2024 1 min read
202412223286259

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को रंगपुरी पहाड़ी इलाके में जन समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री आतिशी ने रंगपुरी पहाड़ी इलाके का दौरा किया और लोगों की समस्याओं के बारे में जाना। इलाके के लोगों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में साफ-सफाई, नालियों के ओवरफ्लो, सड़कों की समस्या के बारे में अवगत करवाया।

आतिशी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि एलजी ने शनिवार को रंगपुरी पहाड़ी का दौरा किया था और वहां की समस्याओं के बारे में ट्वीट किया था। रविवार को दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में दौरा कर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “मैं सबसे पहले एलजी साहब का धन्यवाद करना चाहूंगी कि एलजी साहब यहां पर आए और उन्होंने हमारा ध्यान आकर्षित किया। न्यू रोहतक रोड बिल्कुल टूटी-फूटी हालत में थी, उसमें एक तरफ की सड़क बन गई है। ग्रैप 4 हटते ही दूसरे हिस्से की भी सड़क बन जाएगी। डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से वहां पर एक पूरा नया ड्रेनेज सिस्टम भी बन रहा है।”

सीएम ने कहा कि रंगपुरी पहाड़ी में लोगों ने साफ-सफाई और नालियों की कुछ समस्याएं बताई हैं। मेरा रंगपुरी पहाड़ी वासियों से यह वादा है कि साफ-सफाई और नालों की साफ सफाई एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। सड़क और बिजली की समस्या का भी आने वाले कुछ दिनों में समाधान हो जाएगा।

आतिशी ने कहा कि अगर एलजी साहब को दिल्ली में किसी भी समस्या का पता चलता है तो वह हमें बताएं। यह मेरी और आम आदमी पार्टी की सरकार की जिम्मेदारी है कि हम उसका समाधान करेंगे। दिल्ली वालों को कहीं पर भी कोई भी परेशानी होगी तो आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली वालों के साथ हमेशा खड़ी रही है और हमेशा खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा, “इसीलिए, सभी दिल्ली वासियों को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। मैं एलजी साहब का भी धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने यहां की समस्याओं से हमें अवगत करवाया। एलजी साहब को इसी तरह अगर कोई भी समस्या दिखे तो वह हमें जरूर बताएं।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: उपराज्यपाल का दौरा राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं : कांग्रेस
Next: ‘आप’ जीत गई तब भी अरविंद केजरीवाल नहीं बन सकते मुख्यमंत्री : संदीप दीक्षित

संबंधित कहानियां

rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव rajiv gndhi with vs_1 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26 2
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 19, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 3
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 0
सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

August 15, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0
logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.