Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 21
  • राजनीति
  • महाकुम्भ 2025: विदेशी मीडिया ने जानी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की भव्यता
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महाकुम्भ 2025: विदेशी मीडिया ने जानी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की भव्यता

rashtratimesnewspaper January 21, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-01-20 at 8.58.10 PM (1)

नई दिल्ली में विदेशी पत्रकारों को दी गई महाकुम्भ के भव्य आयोजन की जानकारी

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ 2025 की भव्यता और महत्व को लेकर योगी सरकार देश-विदेश में व्यापक प्रचार अभियान में जुटी है। इसी कड़ी में सोमवार को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय “जवाहर लाल नेहरू भवन” में विदेशी मीडिया के समक्ष महाकुम्भ की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विशेषताओं को प्रस्तुत किया गया। प्रयागराज में आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े आयोजन को धर्म, संस्कृति और आत्म-खोज के प्रतीक के रूप में बताया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों ने विदेशी मीडिया को महाकुम्भ की भव्यता की जानकारी दी।

महाकुम्भ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व डाला प्रकाश
विदेश मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विदेशी मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया गया कि महाकुम्भ 2025 मानवता के इतिहास में सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समागमों में से एक है। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। इसकी पौराणिक जड़ें समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी हैं, जिसमें अमृत कलश से चार पवित्र स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में अमृत की बूंदें गिरी थीं। महाकुम्भ का स्नान आत्मा की शुद्धि और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

15 लाख विदेशी श्रद्धालुओं के महाकुम्भ आने का अनुमान
सरकार के आंकलन के अनुसार, इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है, जिनमें करीब 15 लाख विदेशी पर्यटक भी होंगे। 2019 के कुंभ मेले में 25 करोड़ लोग शामिल हुए थे। यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के लोगों को एक साथ लाकर एकता और समानता का संदेश दे रहा है।

दुनिया में आयोजित होने वाले अन्य धार्मिक आयोजनों से वृहद है महाकुम्भ 2025
विदेशी मीडिया के समक्ष योगी सरकार के अधिकारियों ने बताया कि महाकुम्भ 2025 के श्रद्धालुओं की संख्या अन्य बड़े वैश्विक आयोजनों से कहीं अधिक होगी। विश्व के बड़े आयोजन जैसे रियो कार्निवल में लगभग 70 लाख, हज में 25 लाख और ओक्टोबरफेस्ट में 72 लाख लोग शामिल होते हैं। वहीं महाकुम्भ 2025 में 45 करोड़ लोगों का आगमन इस महाआयोजन की वृहदता और इसकी वैश्विक महत्ता को दर्शाता है।

आर्थिक और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा महाकुम्भ
अधिकारियों के अनुसार, महाकुम्भ 2025 भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देगा। इससे अनुमानित व्यापार ₹2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 1% से अधिक की वृद्धि का भी अनुमान है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं का कारोबार ₹17,310 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जबकि होटल और यात्रा सेवाओं में ₹2,800 करोड़ का व्यापार होगा। धार्मिक सामग्री और फूलों का कारोबार क्रमशः ₹2,000 करोड़ और ₹800 करोड़ तक हो सकता है।

प्रयागराज का कायाकल्प और बुनियादी ढांचे का विकास
अधिकारियों ने बताया कि महाकुम्भ को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयागराज में व्यापक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है। इसमें 14 नए फ्लाईओवर और अंडरपास, 9 स्थायी घाट, 7 नई बस स्टेशन और 12 किलोमीटर अस्थायी घाट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए 37,000 पुलिसकर्मी, 14,000 होमगार्ड और 2,750 एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गये हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में 6,000 बेड, 43 अस्पताल और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था है। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 10,200 सफाईकर्मी और 1,800 गंगा सेवादूत तैनात हैं।

किन्नर अखाड़ा सहित महाकुम्भ 2025 में 13 अखाड़ों की भागीदारी
महाकुम्भ 2025 में 13 अखाड़ों की भागीदारी हो रही है, जिनमें किन्नर अखाड़ा और महिलाओं के अखाड़े सहित दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा शामिल हैं। ये अखाड़े लिंग समानता और प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रतीक हैं। यह आयोजन जाति, धर्म और सांस्कृतिक विविधता के बीच एकता को बढ़ावा दे रहा है। महाकुम्भ 2025 न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक समृद्धि को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है। इस दौरान प्रयागराज महाकुम्भ को कवर करने वाली विदेशी मीडिया को होने वाली समस्याओं का निराकरण तथा प्रयागराज संगम तक पहुंचाने के लिए दी जाने वाली सहायताओं का भी आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, यूपी के सूचना निदेशक शिशिर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव रणधीर जयसवाल भी मौजूद थे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस का शक्ति अभियान इंदिरा फेलोशिप के अंतर्गत महिला स्वराज कार्यक्रम का आयोजन
Next: भाजपा-आप राजनीतिक लाभ के लिए समुदायों के ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं – सलमान खुर्शीद

संबंधित कहानियां

logo
1 min read
  • E-Paper
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 22, नई दिल्ली, 31 मई से 06 जून 2026

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 20.16.24 (2)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आकाशवाणी भवन में डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न : भारत के अद्वितीय पद्मश्री” पर सार्थक परिचर्चा

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 0
thakur
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 22, नई दिल्ली, 31 मई से 06 जून 2026 logo 1
  • E-Paper
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 22, नई दिल्ली, 31 मई से 06 जून 2026

May 30, 2026 0
आकाशवाणी भवन में डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न : भारत के अद्वितीय पद्मश्री” पर सार्थक परिचर्चा WhatsApp Image 2026-05-29 at 20.16.24 (2) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आकाशवाणी भवन में डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न : भारत के अद्वितीय पद्मश्री” पर सार्थक परिचर्चा

May 30, 2026 0
सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर thakur 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर

May 30, 2026 0
आध्यात्मिक शांति हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. सुशील शर्मा WhatsApp Image 2026-05-28 at 22.34.10 4
  • धार्मिक

आध्यात्मिक शांति हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. सुशील शर्मा

May 29, 2026 0
घरेलू बाज़ार में चावल सस्ता, पर किसानों की बढ़ी चिंता joshi 5
  • बिज़नेस

घरेलू बाज़ार में चावल सस्ता, पर किसानों की बढ़ी चिंता

May 29, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 22, नई दिल्ली, 31 मई से 06 जून 2026

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 20.16.24 (2)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आकाशवाणी भवन में डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न : भारत के अद्वितीय पद्मश्री” पर सार्थक परिचर्चा

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 0
thakur
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-28 at 22.34.10
  • धार्मिक

आध्यात्मिक शांति हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. सुशील शर्मा

rashtratimesnewspaper May 29, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 22, नई दिल्ली, 31 मई से 06 जून 2026
  • आकाशवाणी भवन में डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न : भारत के अद्वितीय पद्मश्री” पर सार्थक परिचर्चा
  • सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर
  • आध्यात्मिक शांति हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. सुशील शर्मा
  • घरेलू बाज़ार में चावल सस्ता, पर किसानों की बढ़ी चिंता

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.