Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 24
  • राजनीति
  • कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी

rashtratimesnewspaper January 24, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-01-22 at 9.46.34 PM

प्राचीन काल से बिहार ज्ञान, मोक्ष एवं शांति की भूमि रही है। बिहार की झांकी के माध्यम से ज्ञानभूमि नालन्दा की प्राचीन विरासत एवं उसके संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों के साथ ही नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से बिहार को पुनः शिक्षा के मानचित्र पर वैश्विक रूप में स्थापित करने के प्रयास को दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त भगवान बुद्ध की अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के अनूठे प्रयास को भी दर्शाया गया है।
झांकी के अग्र भाग में बोधिवृक्ष इस बात का संदेश दे रही है कि इसी धरती से ज्ञान का प्रकाश सम्पूर्ण विश्व में फैला है।

बिहार राज्य की झांकी में बिहार की समृद्ध ज्ञान एवं शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया है। झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। वर्ष 2018 में स्थापित एक ही पत्थर से बनी 70 फीट की भगवान बुद्ध की इस अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील का विकास इको टूरिज्म के क्षेत्र में बिहार सरकार का अनूठा प्रयास है।

झांकी में प्राचीन नालन्दा महाविहार (विश्वविद्यालय) के भग्नावशेषों को भी दर्शाया गया है, जो इस बात के साक्षी हैं कि चीन, जापान एवं मध्य एशिया के सुदूरवर्ती देशों से छात्र यहाँ ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते थे। नालन्दा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा के प्रतीक हैं। इन भग्नावशेषों का संरक्षण एवं संवर्द्धन भारतीय सांस्कृति की धरोहर को संजोने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बिहार सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से नालन्दा का प्राचीन गौरव पुर्नस्थापित हो रहा है। झांकी में बिहार की प्राचीन एवं संमृद्ध विरासत को भित्ति चित्रों के माध्यम से भी उकेरा गया है।

प्राचीन नालन्दा को ज्ञान केन्द्र के रूप में पुर्नस्थापित करने की दृष्टि से राजगीर में ही अन्तर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। नवनिर्मित नालन्दा विश्वविद्यालय का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री बिहार की उपस्थिति में भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक-19.06.2024 को किया गया है। प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय की वास्तुकला पर आधारित इस आधुनिक संरचना में सारिपुत्र स्तूप, गोपुरम प्रवेश द्वार तथा पारम्परिक बरामदे की अवधारणा को दर्शाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से निर्मित इन संरचनाओं से यह विश्वविद्यालय कार्बन न्यूट्रल तथा Net Zero कैम्पस के रूप में स्थापित हुआ है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: श्री साई ट्रस्ट ने गर्म कपड़े गरीब और जरूरतमंद लोगों में वितरित किए
Next: मोदी कार्यकाल में बेरोजगारी और असमानता बढ़ी

संबंधित कहानियां

202603113705050
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव

rashtratimesnewspaper March 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-10 at 4.13.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत से उठी मांग: बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र

rashtratimesnewspaper March 11, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-10 at 8.43.59 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश बिंदल बनेंगे विश्व के सबसे बड़े गोसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में करेंगे कार्यग्रहण

rashtratimesnewspaper March 11, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव 202603113705050 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव

March 12, 2026 0
मेदांता और फैबइंडिया ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए मिलाया हाथ WhatsApp Image 2026-03-12 at 11.56.14 AM (1) 2
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

मेदांता और फैबइंडिया ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए मिलाया हाथ

March 12, 2026 0
भारत से उठी मांग: बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र WhatsApp Image 2026-03-10 at 4.13.58 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत से उठी मांग: बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र

March 11, 2026 0
21 रमजान पर हजरत मौला अली की शहादत की याद में अकीदत के साथ नज़र पेश ali 4
  • धार्मिक

21 रमजान पर हजरत मौला अली की शहादत की याद में अकीदत के साथ नज़र पेश

March 11, 2026 0
राकेश बिंदल बनेंगे विश्व के सबसे बड़े गोसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में करेंगे कार्यग्रहण WhatsApp Image 2026-03-10 at 8.43.59 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश बिंदल बनेंगे विश्व के सबसे बड़े गोसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में करेंगे कार्यग्रहण

March 11, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

202603113705050
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव

rashtratimesnewspaper March 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-12 at 11.56.14 AM (1)
1 min read
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

मेदांता और फैबइंडिया ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए मिलाया हाथ

rashtratimesnewspaper March 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-10 at 4.13.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत से उठी मांग: बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र

rashtratimesnewspaper March 11, 2026 0
ali
1 min read
  • धार्मिक

21 रमजान पर हजरत मौला अली की शहादत की याद में अकीदत के साथ नज़र पेश

rashtratimesnewspaper March 11, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव
  • मेदांता और फैबइंडिया ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए मिलाया हाथ
  • भारत से उठी मांग: बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र
  • 21 रमजान पर हजरत मौला अली की शहादत की याद में अकीदत के साथ नज़र पेश
  • राकेश बिंदल बनेंगे विश्व के सबसे बड़े गोसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में करेंगे कार्यग्रहण

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.