Skip to content
March 3, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 29
  • राजनीति
  • एलजी और दिल्ली पुलिस को संदीप दीक्षित ने लिखा पत्र, केजरीवाल-आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एलजी और दिल्ली पुलिस को संदीप दीक्षित ने लिखा पत्र, केजरीवाल-आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

rashtratimesnewspaper January 29, 2025 1 min read
sandeep-dixit_large_1640_8

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने यमुना जल पर अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं आपको केजरीवाल के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई के लिए लिख रहा हूं, जिन्होंने कल प्रेस में चौंकाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली की पानी की आपूर्ति ‘जहरीली’ हो गई है और पड़ोसी राज्य की सरकार ने दिल्ली के लोगों के खिलाफ ‘नरसंहार’ की योजना बनाई है।
दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि पानी में किस तरह का जहर था। वह झूठ बोल रहे हैं और फिर भी उन्हें खुलेआम घूमने की इजाजत है। अगर कोई आम आदमी सरकार पर नरसंहार का आरोप लगाता है, तो वह अगले ही दिन जेल में होगा। कांग्रेस नेता ने पूछा, मुझे आश्चर्य है कि हरियाणा पुलिस या दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग कहाँ है? उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि या तो दोनों पार्टियों (आप और बीजेपी) के बीच अंदरूनी गठबंधन है या ये संस्थाएं ऐसे मुद्दों को लेकर चिंतित नहीं हैं, भले ही लोग घबरा जाएं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली से पार्टी उम्मीदवार, देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा सवाल यमुना नदी को लेकर है। आपने यमुना की हालत ऐसी क्यों कर दी? पिछले 10 साल से केजरीवाल जिम्मेदार हैं…मैं उनसे पूछना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा कि यदि वह हरियाणा सरकार पर ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। लेकिन, कहीं न कहीं मुझे इस बात का दुख है कि 10 साल के शासनकाल में उन्होंने (आप) यमुना की सुध नहीं ली।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह कानूनी कार्रवाई से नहीं डरते और दिल्ली में गंदे तथा जहरीले पानी के कारण लोगों को नहीं मरने देंगे। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा पर यमुना नदी में ‘जहर’ मिलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सोमवार को एक पत्र में पुष्टि की है कि पड़ोसी राज्य से आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया नामक ‘जहर’ मिला दिया गया है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: संदीप दीक्षित के प्रचार में उतरे राहुल गांधी
Next: केजरीवाल छोटी कार से आए, शीशमहल में रहे – राहुल गांधी

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

February 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

February 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper February 28, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान
  • जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.