Skip to content
June 17, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 30
  • कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ’ लोगों की पहली पसंद
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ’ लोगों की पहली पसंद

rashtratimesnewspaper January 30, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-01-28 at 5.33.27 PM

‘कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ’ लोगों की पहली पसंद रही। गणतंत्र दिवस पर निकली उत्तर प्रदेश की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड कटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले व 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।

महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर यूपी की झांकी
गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार ‘महाकुम्भ’ पर थी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित “महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास को प्रदर्शित कर रही थी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुम्भ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है।

अध्यात्म, धरोहर, विकास व डिजिटल क्रांति का संगम
2025 का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुम्भ अध्यात्म, धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम है। इस झांकी के केंद्र में भी यही रहा। ट्रैक्टर के आगे ‘अमृत कलश’ की आगे झुकी हुई भव्य प्रतिकृति दर्शाई गई, जिससे अमृतधारा प्रवाहित हो रही थी। साथ ही शंखनाद, आचमन और साधना करते साधु-संत और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा को जीवंत किया। योगी सरकार के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व आयोजन का दीदार देश-विदेश से आए आगंतुकों ने भी किया।

समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से भी हुए अवगत
ट्रेलर के पैनल पर अमृत (शाही) स्नान के लिए जाते अखाड़ों-श्रद्धालुओं को म्यूरल एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा दर्शाया गया। ट्रेलर के प्लेटफार्म पर समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को चित्रित किया गया, जिसने महाकुम्भ के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता को रेखांकित किया। इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया था।

सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट को आईसीसीसी के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया गया
झांकी के माध्यम से ‘महाकुम्भ 2025’ के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया गया। इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया, जो सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से महाकुम्भ पर्व स्नान को जाते अखाड़ों के जुलूस को प्रसारित किया गया।

कुछ प्रमुख प्रदेशों की झांकियां व वोट
उत्तर प्रदेश – 40 फीसदी (25007 वोट)
गुजरात- 35 फीसदी (21714 वोट)
हरियाणा- 5 फीसदी (2975 वोट)
बिहार- 3 फीसदी (1969 वोट)
आंध्र प्रदेश- 2 फीसदी (1467 वोट)

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: अजय माकन ने “जहरीले पानी” वाले बयान को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना
Next: अनुराग्यम् ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर 60 अग्रदूतों को ‘वंदे मातरम् अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-06-14 at 10.06.11 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति

rashtratimesnewspaper June 15, 2025
WhatsApp Image 2025-06-12 at 2.20.26 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!

rashtratimesnewspaper June 12, 2025
WhatsApp Image 2025-06-11 at 11.26.03 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया

rashtratimesnewspaper June 12, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति WhatsApp Image 2025-06-14 at 10.06.11 PM 1

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति

June 15, 2025
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025 logo 2

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025

June 14, 2025
भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन! WhatsApp Image 2025-06-12 at 2.20.26 PM 3

भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!

June 12, 2025
क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर WhatsApp Image 2025-06-11 at 9.19.53 PM 4

क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर

June 12, 2025
साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया WhatsApp Image 2025-06-11 at 11.26.03 AM 5

साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया

June 12, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-06-14 at 10.06.11 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति

rashtratimesnewspaper June 15, 2025
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025

rashtratimesnewspaper June 14, 2025
WhatsApp Image 2025-06-12 at 2.20.26 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!

rashtratimesnewspaper June 12, 2025
WhatsApp Image 2025-06-11 at 9.19.53 PM
1 min read
  • तकनीक
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य

क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर

rashtratimesnewspaper June 12, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025
  • भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!
  • क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर
  • साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.