Skip to content
October 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 30
  • राजनीति
  • पिछले 10 साल से कालकाजी विधानसभा क्षेत्र उपेक्षा का शिकार : अलका लांबा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पिछले 10 साल से कालकाजी विधानसभा क्षेत्र उपेक्षा का शिकार : अलका लांबा

rashtratimesnewspaper January 30, 2025 1 min read
202501293313581

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तमाम सियासी दलों की ओर से प्रचार अभियान तेज है। कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बुधवार को क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अलका लांबा ने बात करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से कालकाजी क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से परेशान हैं। यहां के विधायक और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विकास के नाम पर इस क्षेत्र में कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “मैं सुबह आठ घंटे से लोगों से जनसंपर्क कर रही हूं। मैं लोगों से मिल रही हूं और जनता भी मुझसे मिलना चाहती है, क्योंकि उनके पास कई समस्याएं हैं, जिनका वे समाधान चाहते हैं। भाजपा और आप दोनों ने पिछले 10 वर्षों से कालकाजी की उपेक्षा की है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी एक विकल्प बनकर उभरी है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज करके इतिहास रचने जा रही है।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतारा है। अलका लांबा 2015 में आप के टिकट पर चांदनी चौक से निर्वाचित हुईं थीं। आम आदमी पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने 2019 में आप छोड़ दी थी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अलका लांबा ने कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था, लेक‍िन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली की हॉट सीट बन चुकी कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा बीते तीन दशक से जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इस बार भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। बिधूड़ी पूर्व में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रहे हैं। इस सीट पर 15 साल तक अपना दबदबा रखने वाली कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही है। बीते तीन चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इस बार यहां से अलका लांबा को टिकट दिया है।

बहरहाल, इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अनुराग्यम् ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर 60 अग्रदूतों को ‘वंदे मातरम् अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया
Next: राहुल गांधी का आरोप, देश में पीएम मोदी और आरएसएस ने नफरत फैलाई, ‘आप’ पर कसा तंज

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

September 30, 2026 0
सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45 2
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

September 30, 2026 0
बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

September 30, 2026 0
औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

September 30, 2026 0
डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.25.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव

September 27, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45
1 min read
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा
  • सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा
  • बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत
  • औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव
  • डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.