Skip to content
March 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 31
  • राजनीति
  • बेहद दिलचस्प है दिल्ली की जंगपुरा की ‘जंग’, सिसोदिया को BJP और कांग्रेस से मिलेगी टक्कर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बेहद दिलचस्प है दिल्ली की जंगपुरा की ‘जंग’, सिसोदिया को BJP और कांग्रेस से मिलेगी टक्कर

rashtratimesnewspaper January 31, 2025 1 min read
jungpura

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फऱवरी को मतदान होना है। वहीं चुनाव के नतीजे 08 फरवरी को आएंगे। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि दिल्ली के सीएम की गद्दी पर किस पार्टी का नेता बैठेगा। वहीं खासतौर पर इस बार सभी की नजरें जंगपुरा विधानसभा सीट की ओर है। इस सीट से दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा से इस सीट पर तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले साल 2013, 2015 और 2020 में मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार उनकी सीट बदल गई है।
भाजपा नहीं जीत पाई यह सीट

दिल्ली के चुनावी इतिहास में जंगपुरा विधानसभा सीट पर आज तक भाजपा अपना परचम नहीं लहरा पाई है। साल 1993, 1998, 2003 और 2008 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वहीं साल 2013, 2015, और 2020 में आप पार्टी के प्रत्याशी ने इस सीट पर झंडे गाड़े थे। हालांकि बीच-बीच में कई ऐसे मौके आए, जब भाजपा के उम्मीदवार ने विजेताओं को कांटे की टक्कर दी थी। लेकिन वह जीतने के लिए उतने वोट हासिल नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह से बदले हुए थे। क्योंकि भाजपा ने जंगपुरा सीट से तरविंदर सिंह मारवाह को चुनावी मैदान में उतारा है।

जंगपुरा की दिलचस्प होगी ‘जंग’

सियासी जानकारों की मानें, तो जंगपुरा की जंग इस बार दिलचस्प हो सकती है। क्योंकि इस सीट से भाजपा की तरफ से उतरे तरविंदर सिंह मारवाह विधायक रह चुके हैं। लेकिन तब वह कांग्रेस में थे। तरविंदर सिंह मारवाह ने साल 1998, 2003 और 2008 में जीत दर्ज हो सकती है। तो वहीं कांग्रेस ने इस सीट से फरहार सूरी तो अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आप पार्टी के मनीष सिसोदिया भी इस सीट से ताल ठोंक रहे हैं। हालांकि दिल्ली की सियासत में मनीष सिसोदिया बड़ा नाम हैं, ऐसे में उनको इसका फायदा मिल सकता है। आप पार्टी इस सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। इसलिए सिसोदिया यह उम्मीद कर रहे हैं कि चौथी बार भी यह सीट आप पार्टी के खाते में जाएगी।

पिछले चुनावों का हाल

बता दें कि पिछले 3 चुनावों से जंगपुरा की विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का ही दबदबा है। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में आप प्रत्याशी प्रवीण कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के इमप्रीत सिंह बख्शी को 16 हजार से अधिक वोटों से हराया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह तीसरे नंबर पर थे। इसके अलावा साल 2015 के चुनाव में भी आप के प्रवीण कुमार ने भाजपा के मनिंदर सिंह धीर को 20 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में भी कांग्रेस के मारवाह तीसरे स्थान पर रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मोदी जी केजरीवाल बोलते हैं एक से बढ़कर एक झूठ, आप पर हमलावर हुए राहुल गांधी
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 05, नई दिल्ली, 02 से 08 फरवरी 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

February 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

February 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper February 28, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान
  • जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.