Skip to content
March 16, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 14
  • राजनीति
  • बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में धर्मगुरु व नागरिक समाज संगठन करें सहयोग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में धर्मगुरु व नागरिक समाज संगठन करें सहयोग

rashtratimesnewspaper February 14, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-02-13 at 8.49.42 PM

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं व विवाह संपन्न करने वाले पुरोहितों से बाल विवाह के खात्मे के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सबके मिले- जुले प्रयासों से अतीत में भारत ने सती प्रथा जैसी कई कुप्रथाओं का सफलतापूर्वक उन्मूलन किया है। ऐसे में कोई कारण नहीं कि हम बाल विवाह की बुराई को देश से खत्म नहीं कर पाएं। वे आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) की बाल अधिकार कार्यकर्ताओं की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। एवीए बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश के 416 जिलों में काम कर रहे 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है।

डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा, “हम वो देश हैं जिसने एक बार कुछ ठान लिया तो फिर कुछ भी असंभव नहीं है। हमने सती प्रथा जैसी कई कुरीतियों का खात्मा किया है। ऐसे में हमें पूर्ण विश्वास है कि बाल विवाह का भी खात्मा होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार बाल विवाह मुक्त भारत के सपने को पूरा करने और बच्चों के चौतरफा कल्याण और सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है।”

जेआरसी के सहयोगी एवीए ने हाल ही में देश के 12 राज्यों के 73 आकांक्षी जिलों के 104 प्रखंडों के 15,000 गांवों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा व सशक्तीकरण और इन गांवों को ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने के लिए नीति आयोग से हाथ मिलाया है। एवीए वर्षों से बाल मजदूरी और बच्चों की ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले अग्रणी संगठन के तौर पर बच्चों को ट्रैफिकिंग गिरोहों और उनका शोषण करने वाले नियोक्ताओं से उन्हें मुक्त करा रहा है।

डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नागरिक संगठनों और विभिन्न धर्मगुरुओं के सहयोग से एक जागरूक समाज सफलतापूर्वक बाल विवाह की रोकथाम कर सकता है। इसके लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को अपनी मान्यताओं और परंपराओं को परे रखते हुए 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए।

देशभर से आए बाल अधिकार कार्यकर्ताओं और जिला समन्वयकों को संबोधित करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा कि नीति आयोग के साथ एवीए का यह सहयोग बाल विवाह, बाल मजदूरी और बच्चों की ट्रैफिकिंग के खात्मे के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। ऋभु ने कहा, भारत एक ऐसा विश्वगुरु बनने की राह पर है जो वंचितों, शोषितों को उनके हक दिलाने की अगुआई करेगा। आज हमारे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि पूरी दुनिया हमें देख रही है। अगर हम हर जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ सकें तो यह साझेदारी बाल विवाह और बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने की दिशा में एक मील का पत्थर और अहम पड़ाव साबित हो सकती है। बाल विवाह-मुक्त भारत अब महज संभावना नहीं बल्कि यह अवश्यंभावी है। 2030 तक देश से बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें रोकथाम, सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की समग्र रणनीति पर काम करना होगा।” उन्होंने कहा कि आज जमीनी स्तर पर हो रहे बदलाव व्यापक स्तर पर बनने वाली नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं और व्यापक नीतियां अब जमीनी स्तर पर बच्चों तक पहुंच रही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: 3-दिन का रोमांटिक गेटवे: रूबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी की खास कपल ऑफर
Next: गिरीडीह- विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.32.47 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

rashtratimesnewspaper March 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-14 at 9.37.32 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

टिप्पणी एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में ड्रेसर अवतार सिंह को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार

rashtratimesnewspaper March 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-14 at 3.39.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली नगर निगम के दक्षिण क्षेत्र में संपत्ति कर जागरूकता रैली आयोजित

rashtratimesnewspaper March 14, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.40.46 AM 1
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

March 16, 2026 0
अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है WhatsApp Image 2026-03-16 at 2.41.25 PM 2
  • बिज़नेस

अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है

March 16, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026 logo 3
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026

March 15, 2026 0
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.32.47 AM (1) 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 14, 2026 0
टिप्पणी एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में ड्रेसर अवतार सिंह को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार WhatsApp Image 2026-03-14 at 9.37.32 AM (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

टिप्पणी एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में ड्रेसर अवतार सिंह को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार

March 14, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.40.46 AM
1 min read
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

rashtratimesnewspaper March 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-16 at 2.41.25 PM
1 min read
  • बिज़नेस

अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है

rashtratimesnewspaper March 16, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.32.47 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

rashtratimesnewspaper March 14, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
  • अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
  • टिप्पणी एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में ड्रेसर अवतार सिंह को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.