Skip to content
February 11, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 17
  • राजनीति
  • प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिये म.प्र. पर्यटन को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिये म.प्र. पर्यटन को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड

rashtratimesnewspaper February 17, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-02-15 at 11.28.37 PM

म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही ‘प्रोजेक्ट क्लिन परियोजना’ को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में 100वें स्कॉच समिट के दौरान अवार्ड ग्रहण किया। क्लीन डेस्टिनेशन परियोजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘आनंदना’ कोकाकोला फाउनडेशन के CSR सहयोग एवं संस्था साहस के तकनीकी सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है।
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए कहा कि MPTB सतत और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के सतत प्रयास कर रहे है।पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और सुंदरता बढ़ाने का उद्देश्य हमारे राज्य की धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करना है, ताकि पर्यटक यहां की संस्कृति और परंपराओं का स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में आनंद ले सकें।”
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन का शुभारम्भ फरवरी 2022 में राज्यपाल मंगू आई पटेल द्वारा पन्ना जिले से किया गया है। इस परियोजना को कोका-कोला इंडिया लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे साहस (SAAHAS) संगठन द्वारा क्रियान्वित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल स्वच्छता, आगंतुक जागरूकता और राजस्व-साझाकरण मॉडल को सुनिश्चित करती है, जिससे स्थानीय संस्थानों को सशक्त बनाया जा सके।
यह परियोजना पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित 30 गांवों में सफलतापूर्वक लागू की गई है। पन्ना में मिली सफलता के बाद, MPTB ने इस पहल का विस्तार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास के 16 गांवों में कर दिया है। इसके अलावा, इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए MPTB, साहस (SAAHAS) और स्वच्छ भारत मिशन, मध्य प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
मिल चुका है ग्लोबल अवॉर्ड
वर्ष 2024 में ‘पन्ना नेशनल पार्क वेस्ट मैनेजमेंट’ परियोजना को ग्लोबल ईएसजी अवार्ड्स द्वारा साल की सर्वश्रेष्ठ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। परियोजना की सफलता को देखते हुए इसे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में लागू किया गया है। पन्ना नेशनल पार्क की तरह ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क के आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी।
पन्ना में 30 टन सूखा कचरा किया जा चुका है एकत्र
पन्ना में क्रियान्वित परियोजना के अंतर्गत 30 ग्रामों के 4 हजार 281 परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित कर जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन का कार्य किया गया है। नियमित रूप से घरों से कचरे को अलग-अलग कर 20 ट्रायसाइकल्स के माध्यम से 14 कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किये गए हैं। अब तक कुल 30 टन सूखा कचरा एकत्र किया जा चुका है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक धरोहरों के वैश्विक पहचान के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला पुरस्कार
Next: एनडीएमसी ने नेहरू पार्क में ट्यूलिप की पृष्ठभूमि के साथ हरे-भरे क्षेत्र में ‘पार्क में संगीत’ का कार्यक्रम आयोजित किया

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

February 10, 2026 0
विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM 2
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

February 10, 2026 0
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1) 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

February 9, 2026 0
किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1 WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM 4
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

February 9, 2026 0
“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम WhatsApp Image 2026-02-07 at 10.01.28 PM (2) 5
  • मनोरंजन

“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

February 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM
1 min read
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक
  • विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश
  • गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन
  • किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1
  • “ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.