Skip to content
August 19, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 17
  • एनडीएमसी ने नेहरू पार्क में ट्यूलिप की पृष्ठभूमि के साथ हरे-भरे क्षेत्र में ‘पार्क में संगीत’ का कार्यक्रम आयोजित किया
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने नेहरू पार्क में ट्यूलिप की पृष्ठभूमि के साथ हरे-भरे क्षेत्र में ‘पार्क में संगीत’ का कार्यक्रम आयोजित किया

rashtratimesnewspaper February 17, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-02-17 at 5.34.24 PM

सितार वादक पं. कुशल दास और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पं. उल्हास कशालकर ने नेहरू पार्क में एनडीएमसी के “म्यूजिक इन द पार्क” में प्रस्तुति दी

वसंत ऋतु के स्वागत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मध्य में ट्यूलिप के नए खिले फूलों की पृष्ठभूमि में, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से आज , चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में “म्यूजिक इन द पार्क” श्रृंखला 2025 का पहला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया।

एनडीएमसी द्वारा आयोजित “म्यूजिक इन द पार्क” का शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम सुनने के लिए दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के हजारों श्रोता प्रसिद्ध सितारवादक पंडित कुशल दास और प्रशंसित हिंदुस्तानी गायक पंडित उल्हास कशालकर के अद्भुत प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गए। इन कलाकारों के साथ प्रतिभाशाली संगीतकारों की एक मण्डली भी थी, जिनमें राम कुमार मिश्रा (तबला), आशय कुलकर्णी (तबला), विनय मिश्रा (हारमोनियम) , सरवर हुसैन (सारंग) और साईं महाशब्दे (वोकल) शामिल थे।

राजनयिकों, सरकारी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों के उच्च अधिकारियों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों, पार्क में  आगंतुकों / जॉगर्स, अन्य व्यक्तियों आदि सहित हजारों फूल प्रेमियों ने भी इस शास्त्रीय संगीत समारोह को सुनकर प्रमुख शास्त्रीय संगीत कलाकारों की विभिन्न संगीत धुनों पर मंत्रमुग्ध हो गए।

यह संगीत समारोह राष्ट्रीय राजधानी के हृदय स्थल- नई दिल्ली के हरे-भरे क्षेत्र में वसंत ऋतु का उत्सव ट्यूलिप की नवांकुर कोपलों के आगमन के साथ मनाने के लिए एनडीएमसी के कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा बना। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) इनसे  “एनडीएमसी ट्यूलिप फेस्टिवल – 2025” और “म्यूजिक इन द पार्क” कार्यक्रमों के साथ वसंत ऋतु का जश्न मना रही है।

एनडीएमसी द्वारा अपने क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे का उद्देश्य महानगरों में व्यस्त दिनचर्या से दिन-ब-दिन बिगड़ती शहरी जिंदगी को खुशहाल और उन्नत करना भी है।

कला और संस्कृति को बढ़ावा देना एनडीएमसी अधिनियम-1994 की धारा 12 के तहत प्रदान किए गए परिषद के कार्यों में से एक है। यह प्रावधान परिषद को कला और संस्कृति को संग्रहालयों और सभागारों की सीमा से बाहर खुले में लाने की जिम्मेदारी देता है जहां आम जनता इनमें भाग ले सके और इनका निशुल्क भरपूर आनन्द उठा सके।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिये म.प्र. पर्यटन को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड
Next: अहिंसा, क्षमा, समझ व् प्रेम, दिल छू  लेगा “जैन संदेश” -डॉ. इंजीनियर राजेंद्र जैना

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-08-18 at 12.28.10 AM (1)
1 min read
  • खेल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. गुरु धर्मपाल यादव (विश्व दंड चैंपियन) के ऐतिहासिक अखाड़े में गूंजा मासिक ईनामी दंगल

rashtratimesnewspaper August 18, 2025
WhatsApp Image 2025-08-16 at 8.10.01 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

थाना प्रमुख पवन तोमर को विजय कुमार भारती ने बुद्ध का चित्र भेंट किया

rashtratimesnewspaper August 18, 2025
WhatsApp Image 2025-08-12 at 3.15.25 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान

rashtratimesnewspaper August 13, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

स्व. गुरु धर्मपाल यादव (विश्व दंड चैंपियन) के ऐतिहासिक अखाड़े में गूंजा मासिक ईनामी दंगल WhatsApp Image 2025-08-18 at 12.28.10 AM (1) 1

स्व. गुरु धर्मपाल यादव (विश्व दंड चैंपियन) के ऐतिहासिक अखाड़े में गूंजा मासिक ईनामी दंगल

August 18, 2025
थाना प्रमुख पवन तोमर को विजय कुमार भारती ने बुद्ध का चित्र भेंट किया WhatsApp Image 2025-08-16 at 8.10.01 PM 2

थाना प्रमुख पवन तोमर को विजय कुमार भारती ने बुद्ध का चित्र भेंट किया

August 18, 2025
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025 logo 3

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025

August 16, 2025
चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम chehllum_1479760256 4

चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम

August 13, 2025
गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान WhatsApp Image 2025-08-12 at 6.22.02 PM 5

गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान

August 13, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-08-18 at 12.28.10 AM (1)
  • खेल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. गुरु धर्मपाल यादव (विश्व दंड चैंपियन) के ऐतिहासिक अखाड़े में गूंजा मासिक ईनामी दंगल

rashtratimesnewspaper August 18, 2025
WhatsApp Image 2025-08-16 at 8.10.01 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

थाना प्रमुख पवन तोमर को विजय कुमार भारती ने बुद्ध का चित्र भेंट किया

rashtratimesnewspaper August 18, 2025
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025

rashtratimesnewspaper August 16, 2025
chehllum_1479760256
1 min read
  • धार्मिक

चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम

rashtratimesnewspaper August 13, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • स्व. गुरु धर्मपाल यादव (विश्व दंड चैंपियन) के ऐतिहासिक अखाड़े में गूंजा मासिक ईनामी दंगल
  • थाना प्रमुख पवन तोमर को विजय कुमार भारती ने बुद्ध का चित्र भेंट किया
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025
  • चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम
  • गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.