Skip to content
December 8, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 19
  • राजनीति
  • रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम

rashtratimesnewspaper February 19, 2025 1 min read
202502193332416

दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

दरअसल, रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट पर ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है।

दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

निमंत्रण पत्र के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा।

इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी दिए गए हैं। इसके मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल होने वाले इच्छुक सुबह 11 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। यह निमंत्रण पत्र केवल एक ही व्यक्ति के लिए वैध है।

शपथ ग्रहण समारोह के टाइमटेबल के मुताबिक, 11-12 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे। 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12:15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे। 12:25 बजे प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। वहीं, 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां संपन्न हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी दिल्ली पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। जांच पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम में लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अहिंसा, क्षमा, समझ व् प्रेम, दिल छू  लेगा “जैन संदेश” -डॉ. इंजीनियर राजेंद्र जैना
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 08, नई दिल्ली, 23 फरवरी से 01 मार्च 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-12-03 at 14.45.30_16aaeb78
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1971 का भारत–पाक युद्ध: लॉन्गेवाला में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत

rashtratimesnewspaper December 3, 2025 0
WhatsApp Image 2025-12-02 at 16.32.10_6bc5d7a6
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन; ग्रामीण बौद्ध धरोहर संरक्षण के लिए पहली राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव

rashtratimesnewspaper December 2, 2025 0
WhatsApp Image 2025-12-01 at 18.15.07_eb23874f
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्याम सुन्दर लाल का निधन — संसद भवन में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा के संघर्षशील वाहक नहीं रहे

rashtratimesnewspaper December 2, 2025 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 49, नई दिल्ली, 07 से 13 दिसम्बर 2025 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 49, नई दिल्ली, 07 से 13 दिसम्बर 2025

December 6, 2025 0
1971 का भारत–पाक युद्ध: लॉन्गेवाला में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत WhatsApp Image 2025-12-03 at 14.45.30_16aaeb78 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1971 का भारत–पाक युद्ध: लॉन्गेवाला में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत

December 3, 2025 0
डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन; ग्रामीण बौद्ध धरोहर संरक्षण के लिए पहली राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव WhatsApp Image 2025-12-02 at 16.32.10_6bc5d7a6 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन; ग्रामीण बौद्ध धरोहर संरक्षण के लिए पहली राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव

December 2, 2025 0
बजट 2026 से पहले क्रिप्टो नीति में बदलाव की मांग तेज उच्च टैक्स और 1% TDS से निवेशकों में हतोत्साह WhatsApp Image 2025-12-02 at 16.26.42_2097a464 4
  • बिज़नेस

बजट 2026 से पहले क्रिप्टो नीति में बदलाव की मांग तेज उच्च टैक्स और 1% TDS से निवेशकों में हतोत्साह

December 2, 2025 0
11वें यमुना ट्राफी-2026 का शानदार आगाज़, डीडीए एकादश ने दानिक्स एकादश को 9 विकेट से दी मात WhatsApp Image 2025-12-02 at 15.09.56_89f653ab 5
  • खेल

11वें यमुना ट्राफी-2026 का शानदार आगाज़, डीडीए एकादश ने दानिक्स एकादश को 9 विकेट से दी मात

December 2, 2025 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 49, नई दिल्ली, 07 से 13 दिसम्बर 2025

rashtratimesnewspaper December 6, 2025 0
WhatsApp Image 2025-12-03 at 14.45.30_16aaeb78
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1971 का भारत–पाक युद्ध: लॉन्गेवाला में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत

rashtratimesnewspaper December 3, 2025 0
WhatsApp Image 2025-12-02 at 16.32.10_6bc5d7a6
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन; ग्रामीण बौद्ध धरोहर संरक्षण के लिए पहली राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव

rashtratimesnewspaper December 2, 2025 0
WhatsApp Image 2025-12-02 at 16.26.42_2097a464
1 min read
  • बिज़नेस

बजट 2026 से पहले क्रिप्टो नीति में बदलाव की मांग तेज उच्च टैक्स और 1% TDS से निवेशकों में हतोत्साह

rashtratimesnewspaper December 2, 2025 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 49, नई दिल्ली, 07 से 13 दिसम्बर 2025
  • 1971 का भारत–पाक युद्ध: लॉन्गेवाला में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत
  • डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन; ग्रामीण बौद्ध धरोहर संरक्षण के लिए पहली राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव
  • बजट 2026 से पहले क्रिप्टो नीति में बदलाव की मांग तेज उच्च टैक्स और 1% TDS से निवेशकों में हतोत्साह
  • 11वें यमुना ट्राफी-2026 का शानदार आगाज़, डीडीए एकादश ने दानिक्स एकादश को 9 विकेट से दी मात

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.