Skip to content
June 3, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 23
  • उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया

rashtratimesnewspaper February 23, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-02-22 at 5.22.28 PM

जगन नेगी


पंचम विधानसभा के बजट सत्र के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने 21 फरवरी, 2025 को एक दिन में सबसे लंबा 11 घंटे 51 मिनट तक सदन की कार्यवाही का संचालन कर अपना ही पूर्व का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में बिना एक सेकंड का ब्रेक लिए बिना अब तक की सबसे लंबी सत्र संचालन की अवधि है।

इससे पहले भी उत्तराखंड विधान सभा में लंबे सत्र चलने के कई उदाहरण मिलते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

28 फरवरी, 2024 (पंचम विधानसभा) – 11 घंटे 20 मिनट (अध्यक्ष: श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण)

15 जून, 2017 (चतुर्थ विधानसभा) – 04 घंटे 40 मिनट – अध्यक्ष: श्री प्रेमचंद अग्रवाल
06 घंटे 45 मिनिट- उपाध्यक्ष : श्री रघुनाथ सिंह चौहान

11 जून, 2002 (प्रथम विधानसभा) – 11 घंटे 11 मिनट (अध्यक्ष: श्री यशपाल आर्य) शामिल हैं।

लेकिन 21 फरवरी, 2025 को हुए इस ऐतिहासिक सत्र ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण के इस अद्वितीय नेतृत्व ने सदन में नई ऊर्जा का संचार किया। आमतौर पर, विधान सभा सत्र के दौरान माननीय सदस्य विभिन्न कारणों से सदन में आते-जाते रहते हैं, जिससे उन्हें कार्यवाही के दौरान कुछ विश्राम मिल जाता है। लेकिन इसके विपरीत, माननीय अध्यक्ष ने बिना किसी विश्राम के, एक दिन के दूसरे सत्र में निरंतर 08 घंटे 47 मिनट तक कार्यवाही का संचालन किया, जो अपने आप में एक मिसाल है।

यह भी उल्लेखनीय है कि 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक किसी भी सत्र की कार्यवाही के दौरान उन्होंने ब्रेक नहीं लिया है, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड की विधायी प्रणाली में एक नया मानक स्थापित करती है, बल्कि अन्य विधानसभाओं के लिए भी एक प्रेरणा का कार्य करती है। विधानसभा अध्यक्ष की इस कार्यशैली ने संसदीय प्रणाली को अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस ऐतिहासिक क्षण के लिए उत्तराखंड विधान सभा की समस्त कार्यपालिका और माननीय सदस्यगणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में अब  पहाड़़ी गांवों की भूमि आसानी से नहीं खरीद पाएंगे बाहरी लोग
Next: आरईसीपीडीसीएल ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी अर्थात बीदर ट्रांसको लिमिटेड और खावड़ा वी-बी1बी2 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-06-01 at 6.32.42 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य समापन

rashtratimesnewspaper June 1, 2025
WhatsApp Image 2025-06-01 at 4.08.50 PM (1)
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वैश्विक प्रभाव के 60 वर्ष: यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉरविक ने दिल्ली में किया विशेष मीडिया कार्यक्रम

rashtratimesnewspaper June 1, 2025
WhatsApp Image 2025-06-01 at 1.44.42 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राष्ट्रीय

वित्त वर्ष 2024-25 में इफको का शानदार प्रदर्शन, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

rashtratimesnewspaper June 1, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य समापन WhatsApp Image 2025-06-01 at 6.32.42 PM 1

ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य समापन

June 1, 2025
वैश्विक प्रभाव के 60 वर्ष: यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉरविक ने दिल्ली में किया विशेष मीडिया कार्यक्रम WhatsApp Image 2025-06-01 at 4.08.50 PM (1) 2

वैश्विक प्रभाव के 60 वर्ष: यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉरविक ने दिल्ली में किया विशेष मीडिया कार्यक्रम

June 1, 2025
वित्त वर्ष 2024-25 में इफको का शानदार प्रदर्शन, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि WhatsApp Image 2025-06-01 at 1.44.42 PM 3

वित्त वर्ष 2024-25 में इफको का शानदार प्रदर्शन, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

June 1, 2025
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 22, नई दिल्ली, 01 से 07 जून 2025 logo 4

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 22, नई दिल्ली, 01 से 07 जून 2025

May 31, 2025
भारत को मिला भविष्य का अस्पताल! WhatsApp Image 2025-05-30 at 5.06.20 PM 5

भारत को मिला भविष्य का अस्पताल!

May 30, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-06-01 at 6.32.42 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य समापन

rashtratimesnewspaper June 1, 2025
WhatsApp Image 2025-06-01 at 4.08.50 PM (1)
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वैश्विक प्रभाव के 60 वर्ष: यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉरविक ने दिल्ली में किया विशेष मीडिया कार्यक्रम

rashtratimesnewspaper June 1, 2025
WhatsApp Image 2025-06-01 at 1.44.42 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राष्ट्रीय

वित्त वर्ष 2024-25 में इफको का शानदार प्रदर्शन, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

rashtratimesnewspaper June 1, 2025
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 22, नई दिल्ली, 01 से 07 जून 2025

rashtratimesnewspaper May 31, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य समापन
  • वैश्विक प्रभाव के 60 वर्ष: यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉरविक ने दिल्ली में किया विशेष मीडिया कार्यक्रम
  • वित्त वर्ष 2024-25 में इफको का शानदार प्रदर्शन, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 22, नई दिल्ली, 01 से 07 जून 2025
  • भारत को मिला भविष्य का अस्पताल!

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.