Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 25
  • राजनीति
  • दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा

rashtratimesnewspaper February 25, 2025 1 min read
202502253337142

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति से जुड़ी कैग की रिपोर्ट पेश की। 14 कैग रिपोर्ट में से आज पहली कैग रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई है। कैग रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) की न्यू एक्साइज पॉलिसी से दिल्ली सरकार को लगभग 2,002.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

विभिन्न चीजों से अलग-अलग राशियों का नुकसान हुआ, जैसे नॉन कंफर्मिंग वार्ड्स में रिटेल दुकान न खोलना (941.53 करोड़ रुपये), सेरेंडर्ड लाइसेंस का फिर से टेंडर न करना (890 करोड़ रुपये), कोविड-19 का हवाला देते हुए आबकारी विभाग की सलाह के बावजूद जोनल लाइसेंसधारियों को शुल्क छूट देने से (144 करोड़ रुपये) और क्षेत्रीय लाइसेंसधारियों से सही तरीके से जमा राशि एकत्र न करने से (27 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। नई शराब नीति में पहले एक व्यक्ति को एक लाइसेंस मिलता था, लेकिन नई नीति में एक शख़्स दो दर्जन से ज़्यादा लाइसेंस ले सकता था।

पहले दिल्ली में 60 फीसदी शराब की बिक्री 4 सरकारी कॉर्पोरेशन से होती थी, लेकिन नई शराब नीति में कोई भी निजी कंपनी रिटेल लाइसेंस ले सकती है। शराब बिक्री का कमीशन 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया। थोक का लाइसेंस शराब वितरक और शराब निर्माता कंपनियों को भी दे दिया गया। नीति में कोई भी निजी कंपनी रिटेल लाइसेंस ले सकती है।

कैग रिपोर्ट में लाइसेंस उल्लंघन की भी बात सामने आई। नई शराब नीति दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 35 को लागू करने में असफल रही, जिसके कारण ऐसे थोक विक्रेताओं को लाइसेंस दिए गए जो मैन्युफैक्चरिंग में इंटरेस्टेड थे या रिटेलर्स से संबंध रखते थे। इससे पूरी लिकर सप्लाई चैन प्रभावित हुई, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, होलसेलर और रिटेल के लाइसेंस के बीच कॉमन बेनिफिशियल ओनरशिप हो गई।

शराब नीति ने एक आवेदक को 54 शराब की दुकानों तक संचालित करने की अनुमति दी, पहले सीमा 2 थी। इससे एकाधिकार और कार्टेलाइजेशन के रास्ते खुल गए। पहले, सरकारी निगम 377 रिटेल वेंड का संचालन करते थे, जबकि 262 निजी व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे थे। नई पॉलिसी के तहत 32 रिटेल जोन बनाए गए, जिसमें 849 वेंड शामिल थे। लेकिन केवल 22 निजी संस्थाओं को लाइसेंस दिए गए, जिससे ट्रांसपेरेंसी और फेयरनेस कम हो गई।

कैग की रिपोर्ट में बताया गया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लाइसेंस देने से पहले किसी की आर्थिक या आपराधिक जांच नहीं की। लिकर जोन के लिए 100 करोड़ के निवेश की जरूरत होती थी, लेकिन नई पॉलिसी में इसका कोई ध्यान नहीं रखा गया।

कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शराब लाइसेंस देने में राजनीतिक दखल और भाई-भतीजावाद भी किया गया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आरईसीपीडीसीएल ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी अर्थात बीदर ट्रांसको लिमिटेड और खावड़ा वी-बी1बी2 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा
Next: आजम खान को बड़ी राहत, बेटा अब्दुल्ला 17 महीने बाद जेल से रिहा

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-06 at 16.11.42
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.56.29 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.59.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील WhatsApp Image 2026-09-06 at 16.11.42 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील

September 7, 2026 0
1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.56.29 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

September 7, 2026 0
प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.59.20 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी

September 7, 2026 0
नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण 336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-1538 4
  • Uncategorized

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

September 7, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026 logo-180 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026

September 5, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-09-06 at 16.11.42
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.56.29 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.59.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-1538
1 min read
  • Uncategorized

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

PULKIT CHATURVEDI September 7, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील
  • 1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान
  • प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी
  • नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.