Skip to content
June 17, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 11
  • बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू
  • मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू

rashtratimesnewspaper March 11, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-03-11 at 1.03.14 AM

गुरुग्राम। बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट का आयोजन किया गया ।

वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा जलवा बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

पंडाल में उपस्थित कॉलेज के एम.सी.ए, एम.बी.ए, एम.टेक, बी.टेक, बी.बी.ए , बी.सी.ए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के मंच पर पहुंचने पर तालियों से उनका स्वागत किया।

करीब दो घंटे की प्रस्तुति के दौरान पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने समां बांधा और हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर इस तरह सेलिब्रिटी नाईट के आयोजन में बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर जैसे यो यो हनी सिंह, इक्का सिंह, सिंगर बोहेमिया, मोहित चौहान, पंजाबी सुपरस्टार सिंगर गिप्पी ग्रेवाल, बॉलीवुड के लोकप्रिय डीजे अकील, मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक आदि को बुला चुके हैं क्योकि विद्यार्थियों के सर्वांगिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और मनोरंजन भी जरूरी होता है ।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है जो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित बी.टेक के रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आदि और एम.टेक के सिविल में कंप्यूटर एडेड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस आदि मार्केट्स और इंडस्ट्री सेक्टर की डिमांड के अनुसार रोजगारयुक्त नए कोर्सेज का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है ।

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे द्वारा गुरुग्राम में प्लेसमेंट में नंबर 1 कॉलेज के रूप में स्थान दिया गया है I वर्ल्ड कॉलेज में अनेकों सेक्टर की अग्रणी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कासन झील मानेसर में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया
Next: प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह कादियान, रवि कुमार अरोड़ा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली,

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-06-10 at 10.22.48 AM
1 min read
  • दुनिया
  • मनोरंजन

लघुकथा: “रंगमंच के रंगों में गुड्डी की उड़ान”

rashtratimesnewspaper June 10, 2025
WhatsApp Image 2025-06-03 at 10.28.29 AM
1 min read
  • तकनीक
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

“हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म

rashtratimesnewspaper June 3, 2025
WhatsApp Image 2025-06-02 at 3.49.20 PM
1 min read
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

ये मालदीव के नजारे नहीं हैं यहाँ आप ऋषिकेश से सिर्फ 1.30 घंटे में पहुंच सकते हैं

rashtratimesnewspaper June 3, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति WhatsApp Image 2025-06-14 at 10.06.11 PM 1

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति

June 15, 2025
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025 logo 2

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025

June 14, 2025
भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन! WhatsApp Image 2025-06-12 at 2.20.26 PM 3

भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!

June 12, 2025
क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर WhatsApp Image 2025-06-11 at 9.19.53 PM 4

क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर

June 12, 2025
साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया WhatsApp Image 2025-06-11 at 11.26.03 AM 5

साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया

June 12, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-06-14 at 10.06.11 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति

rashtratimesnewspaper June 15, 2025
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025

rashtratimesnewspaper June 14, 2025
WhatsApp Image 2025-06-12 at 2.20.26 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!

rashtratimesnewspaper June 12, 2025
WhatsApp Image 2025-06-11 at 9.19.53 PM
1 min read
  • तकनीक
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य

क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर

rashtratimesnewspaper June 12, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 24, नई दिल्ली, 15 से 21 जून 2025
  • भीषण गर्मी में राहत की सौगात – वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने हिंदूराव अस्पताल को भेंट किए 100 सीलिंग फैन!
  • क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर
  • साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.