Skip to content
October 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 12
  • राजनीति
  • प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह कादियान, रवि कुमार अरोड़ा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली,
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह कादियान, रवि कुमार अरोड़ा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली,

rashtratimesnewspaper March 12, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-03-11 at 6.16.14 PM

एनडीएमसी ने अपनी परिषद की बैठक में विभिन्न भर्ती नियमों में संशोधन को मंजूरी दी।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपनी परिषद की प्रारम्भिक बैठक की अध्यक्षता सांसद-नई दिल्ली, सुश्री बांसुरी स्वराज ने की ।

सुश्री बांसुरी स्वराज ने बैठक प्रारम्भ होते ही प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, विधायक-नई दिल्ली और दिल्ली सरकार के मंत्री, वीरेंद्र सिंह कादियान विधायक-दिल्ली कैंट और रवि कुमार अरोड़ा, अतिरिक्त सचिव, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार को संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की शपथ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी 3 मार्च, 2025 के राजपत्र अधिसूचना के अनुसरण में नई दिल्ली नगरपालिका के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई ।

इसके बाद, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की अध्यक्षता में परिषद की बैठक में सांसद नई दिल्ली, सुश्री बांसुरी स्वराज, अध्यक्ष – एनडीएमसी, केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष- कुलजीत सिंह चहल, विधायक और सदस्य एनडीएमसी, वीरेंद्र सिंह कादियान, परिषद के सदस्य – अनिल वाल्मीकि, श्रीमती सरिता तोमर, दिनेश प्रताप सिंह और रवि कुमार अरोड़ा की उपस्थिति में एजेंडे में शामिल विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया और उन्हें मंजूरी दी गई।

जिन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को परिषद् द्वारा बैठक में मंजूरी दी गई, वे निम्नलिखित हैं:-

वैक्सीनेटर कैडर के पद के लिए भर्ती विनियम (आरआर)
टीकाकरण संवर्ग यानी वैक्सीनेटर, निरीक्षक और टीकाकरण अधीक्षक के पद के लिए मौजूदा भर्ती नियम वर्ष 1972 और 1973 में तैयार किए गए थे। अब, परिषद ने इन पदों के लिए भर्ती नियम बनाने/संशोधित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  1. एनडीएमसी में जनसंपर्क कैडर के पदों के लिए भर्ती नियम.

एनडीएमसी में जनसंपर्क कैडर के पदों के लिए मौजूदा भर्ती नियम वर्ष 2008 में बनाए गए थे। अब, कैडर के पदों को संयुक्त निदेशक (सूचना एवं प्रचार), सहायक निदेशक (सूचना एवं प्रचार), सूचना एवं प्रचार अधिकारी और सूचना एवं प्रचार सहायक के रूप में पुनः नामित किया गया है।

सहायक निदेशक और संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क विभाग) के रूप में पदोन्नति के लिए अतिरिक्त पात्रता मानदंड शामिल करने के लिए भर्ती नियमों के मसौदे को संशोधित किया गया है। परिषद ने जनसंपर्क कैडर के पदों के लिए भर्ती नियम बनाने/संशोधित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी ।

  1. पशु चिकित्सा एवं पशुधन निरीक्षक के पद के लिए भर्ती नियम (आरआर) .

एनडीएमसी में पशु चिकित्सा अस्पतालों में पदों की आवश्यकता और नियमित आधार पर पदों के सृजन के कारण, विभाग की बेहतरी और जनहित में नियमित आधार पर पदों को भरने के लिए भर्ती नियम बनाने की अत्यधिक मांग रही ।

1994 से पहले, प्रशासक द्वारा अनुमोदित भर्ती नियमों के आधार पर भर्ती की जाती थी, जिसे कभी आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित नहीं किया गया था। उसके बाद अधिसूचित भर्ती नियमों की अनुपलब्धता के कारण, पद नियमित आधार पर नहीं भरा जा सका। इसलिए अन्य सरकारी संगठनों के आधार पर समान पदों के आरआर से संदर्भ लेते हुए और सलाहकार (कार्मिक) के परामर्श से कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीएंडटी) के मौजूदा निर्देशों के अनुसार भर्ती नियम तैयार किए गए हैं। परिषद ने आरआर के निर्माण/संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू
Next: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का जंतर मंतर पर धरना

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 40, नई दिल्ली, 04 से 10 अक्टूबर 2026 logo-181 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 40, नई दिल्ली, 04 से 10 अक्टूबर 2026

October 4, 2026 0
स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

September 30, 2026 0
सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45 3
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

September 30, 2026 0
बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

September 30, 2026 0
औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

September 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-181
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 40, नई दिल्ली, 04 से 10 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45
1 min read
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 40, नई दिल्ली, 04 से 10 अक्टूबर 2026
  • स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा
  • सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा
  • बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत
  • औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.