
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संगठन में मजबूती लाने के लिए अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठ और विभागों के चेयरमैन की बैठक हुई। भविष्य के लिए संगठनात्मक रणनीति बनाने, संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी के साथ गहन विचार विमर्श और चर्चा हुई कि अग्रिम संगठन, सेल और विभाग प्रदेश कांग्रेस का अभिन्न अंग है, राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, करावल नगर जिला प्रभारी डा0 पी.के. मिश्रा, पुष्पा सिंह, अक्षय लाकड़ा, एडवोकेट सुनील कुमार, राजेश गर्ग, सुनील कुमार, राजीव वर्मा, राहुल शर्मा, किशन वर्मा, नरेन्द्र कुमार, पंकज गर्ग, गोपाल सिंह रावत, राम निवास शर्मा, देवेन्द्र काकू, अशोक भसीन, तरुण त्यागी और विनोद पंवार मुख्य रुप से मौजूद थे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से हमें हताश होने की जरुरत नही है। हम एक राजनीति दल का प्रतिनिधित्व करते है और समय समय पर उतार चढ़ाव आते रहते है। हमें यह भी नही भूलना चाहिए कि दिल्ली और देश अगर आज इस स्थिति में है कि लोग अपना जीवन यापन करने में सक्षम है, तो वो कांग्रेस की देन है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रथम जिम्मेदारी यह हर दरवाजे तक कांग्रेस का संदेश और हमारे संघर्षशील, जनप्रिय नेता राहुल गांधी की देशवासियों के अधिकारों और हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने की वास्तविकता और विचारों को प्रत्येक मतदाता तक पहुॅचाऐं।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के अग्रिम संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ हमारे समाज के तकरीबन सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते है इसलिए दिल्ली के लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं क्योंकि कांग्रेस के साथ यह लोग दिल्ली के लोगों की हकों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहते है।
देवेन्द्र यादव ने अग्रिम संगठनों, सेल और विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले चेयरमैनों का आव्हान किया कि दिल्ली में जमीनी स्तर पर अपने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले लोगों को जोड़ने का काम करे ताकि कांग्रेस को और मजबूती मिले।