Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 17
  • राजनीति
  • दिल्ली में लोग झपटमारों/लुटेरों के आतंक से त्रस्त
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में लोग झपटमारों/लुटेरों के आतंक से त्रस्त

rashtratimesnewspaper March 17, 2025 1 min read
carton

इंद्र वशिष्ठ


दिल्ली में लोग स्नैचिंग/झपटमारी के जमकर शिकार हो रहे हैं। लोग झपटमारों/लुटेरों के आतंक से त्रस्त है। लेकिन दिल्ली पुलिस का दावा है कि पिछले तीन साल में मोबाइल फोन स्नैचिंग/छीनने की वारदात कम हुई हैं।
वैसे सच्चाई यह है कि पुलिस द्वारा दर्ज अपराध के आंकड़े हमेशा हकीकत से कोसों दूर ही होते हैं। पुलिस द्वारा आंकड़ों की बाजीगरी से अपराध कम दिखाने की परंपरा है। अपराध कम दिखाने के लिए लूट/स्नैचिंग के सभी मामलों को सही दर्ज न करना या हल्की धारा में दर्ज करने की परंपरा जारी है।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में सांसद माथेश्वरन वी.एस. के सवाल के जवाब में बताया कि पुलिस ने वर्ष 2019 से 28 फरवरी 2025 तक की अवधि में मोबाइल फोन स्नैचिंग/छीनने के 33711 मामले दर्ज किए है। पुलिस ने इस अवधि में 10290 फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग के साल 2019 में 3549, साल 2020 में 5580, साल 2021 में 6989, साल 2022 में 6382, साल 2023 में 5873, साल 2024 में 4749 और साल 2025 में 589 (28 फरवरी तक) मामले दर्ज किए।
पुलिस द्वारा साल 2019 में 1240,
साल 2020 में 1668, साल 2021 में 1950, साल 2022 में 1919, साल 2023 में 1776, साल 2024 में 1572 और साल 2025 में 165 (28 फरवरी तक) मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने लगभग सत्तर फीसदी मोबाइल फोन बरामद ही नहीं किए।
सच्चाई यह है कि पुलिस अपराध कम दिखाने के लिए डकैती/लूट, स्नैचिंग/झपटमारी, चोरी/जेबकटने/ठगी आदि अपराधों के ज्यादातर मामलों को भी या तो दर्ज ही नहीं करती या हल्की धारा में दर्ज करती है। अपराध को दर्ज ना करके तो पुलिस एक तरह से अपराधियों की ही मदद करने का गुनाह ही करती है।
अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने का सिर्फ और सिर्फ एकमात्र रास्ता अपराध के सभी मामलों की सही एफआईआर दर्ज करना ही है। अभी तो हालत यह है कि मान लो अगर कोई लुटेरा पकड़ा गया, जिसने लूट/छीना झपटी की 100 वारदात करना कबूल किया है। लेकिन एफआईआर सिर्फ दस-बीस वारदात की ही दर्ज पाई गई। अगर पुलिस सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करे, तो अपराधी ज्यादा समय तक जेल में रहेगा। अपराधी को हरेक मामले में जमानत कराने और मुकदमेबाजी के लिए वकील को पैसा देना पड़ेगा, जिससे वह आर्थिक रूप से भी कमज़ोर हो जाएगा। ज्यादा मामलों में शामिल होने के कारण उसे जमानत भी आसानी से नहीं मिलेगी। अपराधी के अंदर सज़ा मिलने का डर बैठेगा।
पुलिस अगर अपराधों की सही एफआईआर दर्ज करें, तभी अपराध और अपराधियों की सही तस्वीर भी सामने आ पाएगी। तभी अपराध और अपराधियों से निपटा जा सकता है।
आम आदमी की स्नैचिंग/लूट की एफआईआर तक आसानी से दर्ज नहीं करने वाली पुलिस सत्ताधारी नेताओं,आईपीएस/आईएएस अफसरों और विदेशी राजदूतों आदि के फोन तो चौबीस घंटों में ही बरामद करने में माहिर है। पुलिस अगर ईमानदारी से चाहे तो आम आदमी के फोन को भी तुरंत बरामद कर सकती है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: पाँच हज़ार ग़ैर अधिसूचित शहर जीरो कार्बन उत्सर्जन में रोड़ा
Next: एमएस टॉक्स ने मनारा चोपड़ा की मौजूदगी में एक भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड इवेंट के साथ 10वीं वर्षगांठ

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-06 at 19.18.04 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-07 at 13.37.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
ajmal
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय

rashtratimesnewspaper May 6, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान WhatsApp Image 2026-05-06 at 19.18.04 (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान

May 7, 2026 0
पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा WhatsApp Image 2026-05-07 at 13.37.56 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा

May 7, 2026 0
टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती WhatsApp Image 2026-05-06 at 14.50.00 3
  • बिज़नेस

टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती

May 7, 2026 0
AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय ajmal 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय

May 6, 2026 0
कर्नाटक में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन : उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त karna 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन : उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त

May 6, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-06 at 19.18.04 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-07 at 13.37.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-06 at 14.50.00
1 min read
  • बिज़नेस

टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
ajmal
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय

rashtratimesnewspaper May 6, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान
  • पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा
  • टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती
  • AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय
  • कर्नाटक में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन : उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.