Skip to content
May 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 21
  • राजनीति
  • दिल्ली सरकार के वादों पर ‘आप’ का सवाल, ‘महिलाओं को 2,500 रुपए कब मिलेंगे?’
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार के वादों पर ‘आप’ का सवाल, ‘महिलाओं को 2,500 रुपए कब मिलेंगे?’

rashtratimesnewspaper March 21, 2025 1 min read
202503203355323

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने एक महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी महिला को 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार से जवाब मांगा है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे। इसकी जगह सरकार ने केवल एक कमेटी बनाने की घोषणा की, जो अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार से चार प्रमुख सवाल पूछे हैं: क्या भाजपा सरकार दिल्ली की 48 लाख से अधिक महिलाओं को 2,500 रुपए देगी?, सरकार की बनाई कमेटी को बने 12 दिन हो चुके हैं, अब तक उसने क्या निर्णय लिया?, महिलाओं को 2,500 रुपए देने की योजना के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कब शुरू होगा? दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपए की राशि कब तक पहुंचेगी?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के पिछले सत्र में भाजपा सरकार ने अपनी कोई योजना या नीति प्रस्तुत नहीं की, बल्कि सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते रहे। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजमार्ग खोलना जरूरी था, इसलिए हाईवे खाली कराए गए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा खुद मंदिर तोड़ने के आदेश देती है और जब जनता विरोध करती है तो नौटंकी करने लगती है। अगर भाजपा मंदिरों को बचाना चाहती है, तो दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ वहां क्या कर रही थी?

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल बयानबाजी कर रही है और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर रही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: नागपुर हिंसा सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं : जीतू पटवारी
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 12, नई दिल्ली, 23 से 29 मार्च 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-03 at 14.38.16 (2)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रद्धांजलि अभियान से देशभर में जागेगी राष्ट्रभक्ति की अलख : एडीएम पी. आर. चौहान

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0
press_12
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“जब प्रेस स्वतंत्र थी… और हँसी भी सच्ची थी”

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0
b_chaturvedi
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बनारसीदास चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्रद्धांजलि अभियान से देशभर में जागेगी राष्ट्रभक्ति की अलख : एडीएम पी. आर. चौहान WhatsApp Image 2026-05-03 at 14.38.16 (2) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रद्धांजलि अभियान से देशभर में जागेगी राष्ट्रभक्ति की अलख : एडीएम पी. आर. चौहान

May 3, 2026 0
“जब प्रेस स्वतंत्र थी… और हँसी भी सच्ची थी” press_12 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“जब प्रेस स्वतंत्र थी… और हँसी भी सच्ची थी”

May 3, 2026 0
सिंगापुर में गूंजा भारतीय शास्त्रीय कला का जादू, “Infinite Rasa” ने बांधा समां WhatsApp Image 2026-05-03 at 13.25.55 3
  • मनोरंजन

सिंगापुर में गूंजा भारतीय शास्त्रीय कला का जादू, “Infinite Rasa” ने बांधा समां

May 3, 2026 0
बनारसीदास चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि b_chaturvedi 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बनारसीदास चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

May 3, 2026 0
मार्केटप्लेस से आगे: वित्तीय मध्यस्थ के रूप में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स की नई भूमिका WhatsApp Image 2026-05-02 at 20.08.50 5
  • बिज़नेस

मार्केटप्लेस से आगे: वित्तीय मध्यस्थ के रूप में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स की नई भूमिका

May 3, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-03 at 14.38.16 (2)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रद्धांजलि अभियान से देशभर में जागेगी राष्ट्रभक्ति की अलख : एडीएम पी. आर. चौहान

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0
press_12
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“जब प्रेस स्वतंत्र थी… और हँसी भी सच्ची थी”

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-03 at 13.25.55
1 min read
  • मनोरंजन

सिंगापुर में गूंजा भारतीय शास्त्रीय कला का जादू, “Infinite Rasa” ने बांधा समां

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0
b_chaturvedi
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बनारसीदास चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्रद्धांजलि अभियान से देशभर में जागेगी राष्ट्रभक्ति की अलख : एडीएम पी. आर. चौहान
  • “जब प्रेस स्वतंत्र थी… और हँसी भी सच्ची थी”
  • सिंगापुर में गूंजा भारतीय शास्त्रीय कला का जादू, “Infinite Rasa” ने बांधा समां
  • बनारसीदास चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
  • मार्केटप्लेस से आगे: वित्तीय मध्यस्थ के रूप में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स की नई भूमिका

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.