Skip to content
July 4, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 27
  • डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन लगाने के लिए दायर की जनहित याचिका
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन लगाने के लिए दायर की जनहित याचिका

rashtratimesnewspaper March 27, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-03-26 at 11.58.04 PM

सेलिब्रिटी प्रमोटर्स पर कार्रवाई की मांग, सरकार से सख्त कानून बनाने की अपील

प्रसिद्ध धर्म प्रचारक और ग्लोबल पीस प्रेसिडेंट डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर देश में चल रहे सट्टेबाजी और जुए के ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ये ऐप्स युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं और कई परिवारों को संकट में डाल रहे हैं।

नई दिल्ली के आंध्र भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुआ उन्होंने कहा, “तेलंगाना में बीते साल 978 युवाओं ने ऑनलाइन जुए की वजह से अपनी जान दे दी। यह केवल एक राज्य की स्थिति है, पूरे देश में न जाने कितने घर बर्बाद हो चुके हैं, कुछ कंपनियों के मुनाफे के लिए लाखों परिवारों को दुख में नहीं डाला जा सकता।”

सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील
डॉ. पॉल ने बताया कि आज सुबह ही उनकी भाजपा के एक वरिष्ठ सांसद से मुलाकात हुई है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि यह मुद्दा इस हफ्ते संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ इन ऐप्स पर बैन लगाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।

जुआ ऐप्स का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज पर कार्रवाई की मांग
डॉ. पॉल ने अपने बयान में कुछ नामचीन हस्तियों पर भी सवाल उठाए, जो इन ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और कुछ दक्षिण भारतीय अभिनेताओं का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग अपने प्रशंसकों को गुमराह कर रहे हैं और युवाओं को जुए की ओर धकेल रहे हैं।

डॉ. पॉल ने कहा, “ये लोग समाज के रोल मॉडल माने जाते हैं, लेकिन पैसे के लालच में उन्होंने जुआ कंपनियों का प्रचार किया। कितने ही युवा इनसे प्रभावित होकर जुए में फंस गए और अपने घर तक गिरवी रख दिए। यह गलत है, और इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए”।

उन्होंने तेलंगाना पुलिस द्वारा 25 सेलिब्रिटीज के खिलाफ दर्ज एफआईआर की सराहना की, लेकिन कहा कि केवल गिरफ्तारी दिखाने के लिए न हो, बल्कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सेलिब्रिटीज को 72 घंटे का अल्टीमेटम
डॉ. पॉल ने सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने वाले सभी सेलिब्रिटीज को 72 घंटे का समय दिया है। “वे या तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इन प्रचारों से हुई कमाई पीड़ित परिवारों को लौटाएं, या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें,” उन्होंने कहा।

केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की अपील
डॉ. पॉल ने केंद्र सरकार से देशभर में जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और इस तरह के प्लेटफार्म्स को बढ़ावा देने वालों पर कड़ा कानून लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम करने को तैयार हैं, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: विपिन गौड़ भारत गौरव आइकॉनिक अवार्ड 2025 से सम्मानित
Next: बागपत के विपुल जैन डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-07-01 at 1.20.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ईमानदार राजनीति की प्रेरणा हैं महेन्द्र जैन — राष्ट्र टाइम्स ने 89 वर्षीय पूर्व पार्षद को उनके निवास पर किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper July 1, 2025
WhatsApp Image 2025-07-01 at 1.21.16 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पूर्व सांसद श्री किशोर लाल का उनके निवास पर जाकर सम्मान

rashtratimesnewspaper July 1, 2025
WhatsApp Image 2025-06-24 at 2.00.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स ने मनाया पत्रकारिता के 45 गौरवशाली वर्षों का उत्सव, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुआ भव्य आयोजन

rashtratimesnewspaper June 24, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ईमानदार राजनीति की प्रेरणा हैं महेन्द्र जैन — राष्ट्र टाइम्स ने 89 वर्षीय पूर्व पार्षद को उनके निवास पर किया सम्मानित WhatsApp Image 2025-07-01 at 1.20.51 PM 1

ईमानदार राजनीति की प्रेरणा हैं महेन्द्र जैन — राष्ट्र टाइम्स ने 89 वर्षीय पूर्व पार्षद को उनके निवास पर किया सम्मानित

July 1, 2025
पूर्व सांसद श्री किशोर लाल का उनके निवास पर जाकर सम्मान WhatsApp Image 2025-07-01 at 1.21.16 PM 2

पूर्व सांसद श्री किशोर लाल का उनके निवास पर जाकर सम्मान

July 1, 2025
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 26, नई दिल्ली, 29 जून से 05 जुलाई 2025 logo 3

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 26, नई दिल्ली, 29 जून से 05 जुलाई 2025

June 28, 2025
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 25, नई दिल्ली, 22 से 28 जून 2025 logo 4

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 25, नई दिल्ली, 22 से 28 जून 2025

June 28, 2025
राष्ट्र टाइम्स ने मनाया पत्रकारिता के 45 गौरवशाली वर्षों का उत्सव, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुआ भव्य आयोजन WhatsApp Image 2025-06-24 at 2.00.47 PM 5

राष्ट्र टाइम्स ने मनाया पत्रकारिता के 45 गौरवशाली वर्षों का उत्सव, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुआ भव्य आयोजन

June 24, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-07-01 at 1.20.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ईमानदार राजनीति की प्रेरणा हैं महेन्द्र जैन — राष्ट्र टाइम्स ने 89 वर्षीय पूर्व पार्षद को उनके निवास पर किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper July 1, 2025
WhatsApp Image 2025-07-01 at 1.21.16 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पूर्व सांसद श्री किशोर लाल का उनके निवास पर जाकर सम्मान

rashtratimesnewspaper July 1, 2025
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 26, नई दिल्ली, 29 जून से 05 जुलाई 2025

rashtratimesnewspaper June 28, 2025
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 25, नई दिल्ली, 22 से 28 जून 2025

rashtratimesnewspaper June 28, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ईमानदार राजनीति की प्रेरणा हैं महेन्द्र जैन — राष्ट्र टाइम्स ने 89 वर्षीय पूर्व पार्षद को उनके निवास पर किया सम्मानित
  • पूर्व सांसद श्री किशोर लाल का उनके निवास पर जाकर सम्मान
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 26, नई दिल्ली, 29 जून से 05 जुलाई 2025
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 25, नई दिल्ली, 22 से 28 जून 2025
  • राष्ट्र टाइम्स ने मनाया पत्रकारिता के 45 गौरवशाली वर्षों का उत्सव, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुआ भव्य आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.