Skip to content
August 20, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 31
  • पायनियर भारत में इन-कार उत्पादों का निर्माण शुरू करेगा
  • बिज़नेस

पायनियर भारत में इन-कार उत्पादों का निर्माण शुरू करेगा

rashtratimesnewspaper March 31, 2025 1 min read
pioneer

स्थानीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं को बेहतर सेवा देने और वैश्विक व्यवसाय के विस्तार की रणनीतिक पहल

पायनियर कॉर्पोरेशन ने घोषणा की कि वह 2026 से भारत में इन-कार उत्पादों का निर्माण शुरू करेगा। वर्ष 2023 में भारत में एक अनुसंधान और विकास (R&D) केंद्र स्थापित करने के बाद, यह रणनीतिक कदम पायनियर समूह की भारतीय बाजार में उपस्थिति और स्थिति को और अधिक सशक्त करेगा। भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग हर वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज कर रहा है, और इस पहल के माध्यम से पायनियर अपनी भागीदारी को और विस्तृत करेगा।

“क्रिएटिंग द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी एक्सपीरियंस” की अपनी कॉर्पोरेट विज़न के तहत, पायनियर खुद को एक संपूर्ण समाधान प्रदाता कंपनी के रूप में परिवर्तित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अतिरिक्त, वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति स्थापित करने के उद्देश्य से, कंपनी ने बाहरी उद्योग विशेषज्ञों को अपने नेतृत्व दल में शामिल किया है और भारत व जर्मनी में अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की स्थापना की है।

पायनियर भारत को जापान के बाहर अपने सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक मानता है। इन-कार उत्पादों का स्थानीय स्तर पर निर्माण शुरू करने के साथ, जिसे स्थानीय उत्पादन भागीदारों के सहयोग से किया जाएगा, कंपनी भारत में एक संपूर्ण मूल्य शृंखला (B2B बिक्री, अनुसंधान एवं विकास, निर्माण और बिक्री पश्चात सेवाओं) की स्थापना करेगी। यह पहल भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ पायनियर के संबंधों को और मजबूत करेगी। इसके तहत, स्थानीय आवश्यकताओं को उत्पाद डिजाइन और निर्माण में समाहित करने में अधिक लचीलापन मिलेगा, आपूर्ति समय (डिलीवरी लीड टाइम) में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवश्यकतानुसार बिक्री पश्चात सेवा (after sale service) त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा सकेगी। स्थानीय उत्पादन की शुरुआत ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए डिस्प्ले ऑडियो प्रोडक्ट्स से होगी, जिसके बाद अन्य इन-कार उत्पादों के निर्माण का विस्तार फैक्ट्री इंस्टॉलेशन और रिटेल चैनलों दोनों के लिए किया जा सकता है।

इस रणनीतिक निर्णय पर टिप्पणी करते हुए, शिरो यहारा, पायनियर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ, ने कहा,
“हम भारत में इन-कार उत्पादों के निर्माण की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण शुरू करने से हमें भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के और करीब पहुंचने का अवसर मिलेगा। यह पायनियर के लिए भारतीय ऑटो उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है और हमारे वैश्विक व्यापार के दीर्घकालिक विस्तार में सहायक होगा।”

अनिकेत कुलकर्णी, प्रबंध निदेशक, पायनियर इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा,
“स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ, भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। स्थानीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ घनिष्ठ भागीदारी स्थापित करके, हम भारतीय ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक विस्तृत उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करेंगे।”
भारत में स्थानीय उत्पादन की यह पहल “मेक इन इंडिया” अभियान के पूरी तरह अनुरूप है, जिसे भारतीय सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। यह पायनियर की वैश्विक रणनीति का भी हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी दुनिया भर के ड्राइवरों और यात्रियों को उन्नत मोबिलिटी एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: सरदार भगत सिंह के नाम पर  शिक्षा संस्थान खोले जाये -डा. आनंद कुमार
Next: महक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों की खुशबु ने किया सबको सराबोर — डॉ.सुमन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-08-19 at 6.40.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

rashtratimesnewspaper August 20, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-27 at 1.29.20 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पटाखा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग

rashtratimesnewspaper July 29, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू WhatsApp Image 2025-08-19 at 6.40.28 PM 1

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

August 20, 2025
मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक WhatsApp Image 2025-08-19 at 3.05.24 PM (1) 2

मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक

August 20, 2025
साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp Image 2025-08-18 at 11.49.42 PM 3

साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

August 19, 2025
महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की WhatsApp Image 2025-08-18 at 3.16.23 PM 4

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की

August 19, 2025
आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान को मिला ‘नीरा अमृत सम्मान’ WhatsApp Image 2025-08-18 at 1.32.56 PM (1) 5

आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान को मिला ‘नीरा अमृत सम्मान’

August 19, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-08-19 at 6.40.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

rashtratimesnewspaper August 20, 2025
WhatsApp Image 2025-08-19 at 3.05.24 PM (1)
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक

rashtratimesnewspaper August 20, 2025
WhatsApp Image 2025-08-18 at 11.49.42 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper August 19, 2025
WhatsApp Image 2025-08-18 at 3.16.23 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की

rashtratimesnewspaper August 19, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक
  • साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन
  • महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की
  • आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान को मिला ‘नीरा अमृत सम्मान’

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.