Skip to content
March 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 9
  • राजनीति
  • डीपीएस द्वारका के मासूम बच्चों को अब तक नहीं मिली राहत, अभिभावकों का फूटा गुस्सा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डीपीएस द्वारका के मासूम बच्चों को अब तक नहीं मिली राहत, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

rashtratimesnewspaper April 9, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-09 at 11.57.02 AM

द्वारका, डीपीएस द्वारका के अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के विरोध में स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को लाइब्रेरी में बंद कर रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा की गई जांच में 14 बच्चों ने अपने लिखित और वीडियो रिकॉर्डेड बयान दिए।

जिन छात्रों के माता-पिता स्कूल की मनमानी फीस भरने को मजबूर हैं, उनके बच्चों ने भी एकसुर में लगातार बच्चों को लाइब्रेरी में बंद किए जाने की पुष्टि की। यह स्पष्ट है कि भय के माहौल में बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी डीपीएस के मुद्दे को उठाते हुए सत्तापक्ष को कटघरे में खड़ा किया। वहीं भाजपा के शिक्षा मंत्री ने बचाव में वर्षों से लंबित डीपीएस के अभिभावकों की शिकायतों की फाइलें उठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई और केवल डीएम जांच का हवाला दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हाई-लेवल जांच के बाद भी बच्चों की कैद जारी

जांच के बावजूद लगभग 20 बच्चों को दोबारा लाइब्रेरी में बंद किया गया। इससे साफ है कि प्रशासनिक कार्रवाई का कोई असर स्कूल प्रबंधन पर नहीं पड़ा।

राजनीति नहीं, बच्चों को चाहिए न्याय

एक अभिभावक ने कहा, “हमने अपनी बेटी के साथ टीवी पर मंत्री महोदय की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी, लेकिन हमारी बच्ची का सीधा सवाल था— क्या बीजेपी सरकार भी पिछली सरकार की तरह स्कूलों से साठगांठ तो नहीं करेगी?” डीएम की रिपोर्ट में बच्चों द्वारा दिए गए बयानों के बावजूद कोई आपराधिक कार्रवाई न होना चिंता का विषय है।

माता-पिता का दर्द छलका

एक अन्य अभिभावक मीडिया से बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा, “हम हर महीने समय से फीस भरते हैं, लेकिन अगर कोई न भी भर पाए तो क्या बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार और उनका मानसिक उत्पीड़न सही है?”

एक अन्य अभिभावक ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा, “डीपीएस सोसायटी ने प्रशासन और सरकार को खरीद लिया है, सब इनके आगे बौने हैं।”

सवाल वही—सरकार अब तक चुप क्यों?

जब यह मामला लगातार नैशनल और इंटरनेशन मीडिया में आ रहा है, चर्चा हो रही है, तो अब तक कोई समाधान क्यों नहीं? क्या बच्चों की पीड़ा सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा बन कर रह जाएगी?

संकल्प— जब तक समाधान नहीं, तब तक प्रदर्शन जारी

सभी अभिभावकों ने एकमत से कहा कि जब तक उचित समाधान नहीं मिलता, प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि यही स्थिति बनी रही, तो यह आंदोलन दिल्ली से निकलकर पूरे देश में फैल सकता है।

आगामी कदम: डीपीएस द्वारका पर सभी अभिभावक एकत्रित होंगे और समाधान न होने पर जल्द ही दिल्ली के सभी अभिभावक आन्दोलन करेंगे

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आरईसी लिमिटेड ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ₹1 लाख करोड़ निवेश के लिए एमएमआरडीए के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Next: 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड एनआईए के शिकंजे में

संबंधित कहानियां

22-74-1773832624-799310-khaskhabar
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

2030 तक बाल विवाह खत्म करने के लिए सांसद एकजुट

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-18 at 10.33.38 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत उद्यान की विशेष सैर का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
ph
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृषि अपशिष्ट से स्टील उद्योग की अर्थव्यवस्था बदलने के आसार!

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

2030 तक बाल विवाह खत्म करने के लिए सांसद एकजुट 22-74-1773832624-799310-khaskhabar 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

2030 तक बाल विवाह खत्म करने के लिए सांसद एकजुट

March 19, 2026 0
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत उद्यान की विशेष सैर का आयोजन WhatsApp Image 2026-03-18 at 10.33.38 PM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत उद्यान की विशेष सैर का आयोजन

March 19, 2026 0
कृषि अपशिष्ट से स्टील उद्योग की अर्थव्यवस्था बदलने के आसार! ph 3
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृषि अपशिष्ट से स्टील उद्योग की अर्थव्यवस्था बदलने के आसार!

March 19, 2026 0
NIIMS ग्रेटर नोएडा में ‘पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति’ पर CME आयोजित WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.37.53 PM 4
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

NIIMS ग्रेटर नोएडा में ‘पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति’ पर CME आयोजित

March 19, 2026 0
विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन news 5
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

March 18, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

22-74-1773832624-799310-khaskhabar
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

2030 तक बाल विवाह खत्म करने के लिए सांसद एकजुट

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-18 at 10.33.38 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत उद्यान की विशेष सैर का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
ph
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृषि अपशिष्ट से स्टील उद्योग की अर्थव्यवस्था बदलने के आसार!

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.37.53 PM
1 min read
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

NIIMS ग्रेटर नोएडा में ‘पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति’ पर CME आयोजित

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • 2030 तक बाल विवाह खत्म करने के लिए सांसद एकजुट
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत उद्यान की विशेष सैर का आयोजन
  • कृषि अपशिष्ट से स्टील उद्योग की अर्थव्यवस्था बदलने के आसार!
  • NIIMS ग्रेटर नोएडा में ‘पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति’ पर CME आयोजित
  • विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.