Skip to content
October 31, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 9
  • राजनीति
  • डीपीएस द्वारका के मासूम बच्चों को अब तक नहीं मिली राहत, अभिभावकों का फूटा गुस्सा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डीपीएस द्वारका के मासूम बच्चों को अब तक नहीं मिली राहत, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

rashtratimesnewspaper April 9, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-09 at 11.57.02 AM

द्वारका, डीपीएस द्वारका के अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के विरोध में स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को लाइब्रेरी में बंद कर रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा की गई जांच में 14 बच्चों ने अपने लिखित और वीडियो रिकॉर्डेड बयान दिए।

जिन छात्रों के माता-पिता स्कूल की मनमानी फीस भरने को मजबूर हैं, उनके बच्चों ने भी एकसुर में लगातार बच्चों को लाइब्रेरी में बंद किए जाने की पुष्टि की। यह स्पष्ट है कि भय के माहौल में बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी डीपीएस के मुद्दे को उठाते हुए सत्तापक्ष को कटघरे में खड़ा किया। वहीं भाजपा के शिक्षा मंत्री ने बचाव में वर्षों से लंबित डीपीएस के अभिभावकों की शिकायतों की फाइलें उठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई और केवल डीएम जांच का हवाला दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हाई-लेवल जांच के बाद भी बच्चों की कैद जारी

जांच के बावजूद लगभग 20 बच्चों को दोबारा लाइब्रेरी में बंद किया गया। इससे साफ है कि प्रशासनिक कार्रवाई का कोई असर स्कूल प्रबंधन पर नहीं पड़ा।

राजनीति नहीं, बच्चों को चाहिए न्याय

एक अभिभावक ने कहा, “हमने अपनी बेटी के साथ टीवी पर मंत्री महोदय की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी, लेकिन हमारी बच्ची का सीधा सवाल था— क्या बीजेपी सरकार भी पिछली सरकार की तरह स्कूलों से साठगांठ तो नहीं करेगी?” डीएम की रिपोर्ट में बच्चों द्वारा दिए गए बयानों के बावजूद कोई आपराधिक कार्रवाई न होना चिंता का विषय है।

माता-पिता का दर्द छलका

एक अन्य अभिभावक मीडिया से बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा, “हम हर महीने समय से फीस भरते हैं, लेकिन अगर कोई न भी भर पाए तो क्या बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार और उनका मानसिक उत्पीड़न सही है?”

एक अन्य अभिभावक ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा, “डीपीएस सोसायटी ने प्रशासन और सरकार को खरीद लिया है, सब इनके आगे बौने हैं।”

सवाल वही—सरकार अब तक चुप क्यों?

जब यह मामला लगातार नैशनल और इंटरनेशन मीडिया में आ रहा है, चर्चा हो रही है, तो अब तक कोई समाधान क्यों नहीं? क्या बच्चों की पीड़ा सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा बन कर रह जाएगी?

संकल्प— जब तक समाधान नहीं, तब तक प्रदर्शन जारी

सभी अभिभावकों ने एकमत से कहा कि जब तक उचित समाधान नहीं मिलता, प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि यही स्थिति बनी रही, तो यह आंदोलन दिल्ली से निकलकर पूरे देश में फैल सकता है।

आगामी कदम: डीपीएस द्वारका पर सभी अभिभावक एकत्रित होंगे और समाधान न होने पर जल्द ही दिल्ली के सभी अभिभावक आन्दोलन करेंगे

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आरईसी लिमिटेड ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ₹1 लाख करोड़ निवेश के लिए एमएमआरडीए के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Next: 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड एनआईए के शिकंजे में

संबंधित कहानियां

1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के समर्थन में उतरा यूनाइटेड सिख फ्रंट

rashtratimesnewspaper October 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 17.46.58
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 18.10.25 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के समर्थन में उतरा यूनाइटेड सिख फ्रंट 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के समर्थन में उतरा यूनाइटेड सिख फ्रंट

October 30, 2026 0
अनहोनी रोकने वाला व्रत: अहोई अष्टमी ashtami 2
  • धार्मिक

अनहोनी रोकने वाला व्रत: अहोई अष्टमी

October 30, 2026 0
दीपावली : खुशियों के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का भी रखें ध्यान WhatsApp Image 2026-10-28 at 14.11.51 3
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य

दीपावली : खुशियों के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का भी रखें ध्यान

October 29, 2026 0
ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला WhatsApp Image 2026-10-27 at 14.05.00 4
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला

October 28, 2026 0
वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को WhatsApp Image 2026-10-27 at 17.46.58 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

October 28, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के समर्थन में उतरा यूनाइटेड सिख फ्रंट

rashtratimesnewspaper October 30, 2026 0
ashtami
1 min read
  • धार्मिक

अनहोनी रोकने वाला व्रत: अहोई अष्टमी

rashtratimesnewspaper October 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-28 at 14.11.51
1 min read
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य

दीपावली : खुशियों के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का भी रखें ध्यान

rashtratimesnewspaper October 29, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 14.05.00
1 min read
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के समर्थन में उतरा यूनाइटेड सिख फ्रंट
  • अनहोनी रोकने वाला व्रत: अहोई अष्टमी
  • दीपावली : खुशियों के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का भी रखें ध्यान
  • ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला
  • वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.