Skip to content
October 16, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 17
  • राजनीति
  • डॉ.बी.एल.गौड़ फाउंडेशन ने किया कर्मयोगी डॉ. इंद्रजीत शर्मा का अभिनंदन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ.बी.एल.गौड़ फाउंडेशन ने किया कर्मयोगी डॉ. इंद्रजीत शर्मा का अभिनंदन

rashtratimesnewspaper April 17, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-16 at 2.15.50 PM

देश के प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थान ‘कांस्टीट्यूशन क्लब’ के डिप्टी चेयरमैन सभागार में कल शाम सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक ट्रस्ट ‘डाॅ.बी.एल.गौड़ फाउंडेशन’ द्वारा अमेरिका के एक बड़े और ईमानदार उद्योगपति प्रवासी भारतीय डॉ. इंद्रजीत शर्मा का भव्य अभिनंदन किया गया।

इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. बी.एल.गौड़ ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध लेखिका-शिक्षाविद् एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रत्यूष वत्सला उपस्थित थीं। समारोह के विशिष्ट अतिथि थे l इंडोनेशिया से पधारे धर्मगुरु डॉ. ई.माधे।

सुप्रसिद्ध कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. विवेक गौतम के संयोजन-संचालन में संपन्न इस समारोह का शुभारंभ डॉ.बी.एल.गौड़ के तीन लोकप्रिय साहित्यिक गीतों की मधुर प्रस्तुति से हुआ। इन प्रभावशाली गीतों को अपनी आवाज़ और संगीत से सजाया सुप्रसिद्ध संगीतकार डॉ. विजय श्रीवास्तव ने।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति, अमेरिका के न्यासी डॉ. इंद्रजीत शर्मा को कर्मयोगी की उपाधि से अलंकृत करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल और पुष्पहार प्रदान किये गये।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने डॉ.इंद्रजीत शर्मा को उनकी उपलब्धियों और सेवाओं के लिए एक अनुकरणीय व्यक्तित्व बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. ई. माधे ने इंद्रजीत शर्मा को एक सहज-सरल और निश्छल मन वाला मानवता का पुजारी बताया।

अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि डॉ.बी.एल. गौड़ ने कहा कि कर्मयोगी डॉ.इंद्रजीत शर्मा दूसरों के दु:ख को अपना मानकर लोगों की भलाई, सहायता और सम्मान के लिए सदैव तन-मन-धन से तत्पर रहते हैं।

इस अवसर पर डॉ.इंद्रजीत शर्मा ने सभागार में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता और परिवार से जो संस्कार मिले वही उनकी शक्ति और पूॅंजी हैं।
मैं उन्हीं संस्कारों और मूल्यों को जीवन में उतार रहा हूॅं और शायद दुनिया इसी को सम्मान देते हुए मुझे एक अलग पहचान दे रही है।

अभिनंदन समारोह के दूसरे चरण में अनेक प्रतिष्ठित कवियों द्वारा काव्य-पाठ किया जिनमें वरिष्ठ कवि शैलेंद्र शैल, डॉ .प्रेम भारद्वाज ज्ञानभिक्षु, रमा नीलदीप्ति, सुशील भारती, अरविंद चतुर्वेदी, चंद्रशेखर आश्री, मीरा शलभ, कमलेश भट्ट कमल, विनय संकोची, विज्ञान व्रत, संगीता शर्मा, अनिल गौड़, राम अवतार बैरवा, डॉ.विवेक गौतम और डॉ.बी.एल.गौड़ आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे जिनमें शारदा गौड़, दैनिक समाचार पत्र ‘नेशनल एक्सप्रेस’ के संपादक विपिन गुप्ता, लेखक राजन पाराशर, अशोक खुराना, विनोद शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अजय शर्मा, डॉ.सीमा शर्मा, लेखक डॉ. हरि सिंह पाल, प्रदीप कुमार, डॉ .मीना शर्मा, मीनाक्षी, अरशद अली फ़हमी, डॉ.अनीता श्रीवास्तव, पत्रकार शीबा फ़हमी तथा छायाकार प्रेम मिश्र प्रमुख थे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सुनीता लाम्बा: एक प्रतिभाशाली चित्रकार और मूर्तिकार
Next: जैपुरिया स्कूल में छात्रों के लिए सकारात्मक सामाजिक प्रभाव ओरिएंटेशन का आयोजन

संबंधित कहानियां

pexels-photo-739987-3
1 min read
  • राजनीति

सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, दूसरी महिला को मिला पद

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
pexels-photo-37839625-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

लद्दाख को मिला आठवां जिला, सांकू जिला बनाने की घोषणा

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
pexels-photo-789750-5
1 min read
  • राजनीति

राजनाथ सिंह बोले, विपक्ष चाहता है बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, दूसरी महिला को मिला पद pexels-photo-739987-3 1
  • राजनीति

सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, दूसरी महिला को मिला पद

October 16, 2026 0
भारत-चीन व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं सबसे बड़ी रुकावट: सीतारमण pexels-photo-21234960 2
  • बिज़नेस

भारत-चीन व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं सबसे बड़ी रुकावट: सीतारमण

October 16, 2026 0
पश्चिम एशिया में तनाव बेहद चिंताजनक, भारत ने UNSC में जताई चिंता pexels-photo-9328777-2 3
  • दुनिया

पश्चिम एशिया में तनाव बेहद चिंताजनक, भारत ने UNSC में जताई चिंता

October 16, 2026 0
लद्दाख को मिला आठवां जिला, सांकू जिला बनाने की घोषणा pexels-photo-37839625-1 4
  • राष्ट्रीय

लद्दाख को मिला आठवां जिला, सांकू जिला बनाने की घोषणा

October 16, 2026 0
भारतीय घुड़सवारी महासंघ पर FEI का निलंबन, 1 दिसंबर से लागू pexels-photo-37936169-2 5
  • खेल

भारतीय घुड़सवारी महासंघ पर FEI का निलंबन, 1 दिसंबर से लागू

October 16, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-739987-3
1 min read
  • राजनीति

सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, दूसरी महिला को मिला पद

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
pexels-photo-21234960
1 min read
  • बिज़नेस

भारत-चीन व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं सबसे बड़ी रुकावट: सीतारमण

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
pexels-photo-9328777-2
1 min read
  • दुनिया

पश्चिम एशिया में तनाव बेहद चिंताजनक, भारत ने UNSC में जताई चिंता

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
pexels-photo-37839625-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

लद्दाख को मिला आठवां जिला, सांकू जिला बनाने की घोषणा

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, दूसरी महिला को मिला पद
  • भारत-चीन व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं सबसे बड़ी रुकावट: सीतारमण
  • पश्चिम एशिया में तनाव बेहद चिंताजनक, भारत ने UNSC में जताई चिंता
  • लद्दाख को मिला आठवां जिला, सांकू जिला बनाने की घोषणा
  • भारतीय घुड़सवारी महासंघ पर FEI का निलंबन, 1 दिसंबर से लागू

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.