Skip to content
September 3, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 18
  • राजनीति
  • डीयू ने विभागों व कॉलेजों में शिक्षण पदों पर एससी /एसटी अभ्यर्थियों का नॉट फाउंड सूटेबल ( NFS ) पदों का ब्यौरा मांगा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डीयू ने विभागों व कॉलेजों में शिक्षण पदों पर एससी /एसटी अभ्यर्थियों का नॉट फाउंड सूटेबल ( NFS ) पदों का ब्यौरा मांगा

rashtratimesnewspaper April 18, 2025 1 min read
images

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विभागों व कॉलेजों के प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि जिन विषयों में सहायक प्रोफेसरों की स्थायी नियुक्तियों के समय एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को उनके पदों पर चयन समिति द्वारा नॉट फाउंड सूटेबल ( NFS ) किया गया है उसका सम्पूर्ण ब्यौरा दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया जाए । बता दें कि एससी/एसटी शिक्षक संगठनों ने कुलपति को शिकायत की थीं कि पिछले दो साल में हुई सहायक प्रोफेसर के पदों पर एससी/एसटी के काफी संख्या में नॉट फाउंड सूटेबल हुए है । कुलपति ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कॉलेजों से इस संदर्भ में जानकारी मांगी है कि एससी /एसटी के कितने अभ्यर्थियों को नॉट फाउंड सूटेबल किया गया ।

फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस के चेयरमैन डॉ.हंसराज सुमन ने बताया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत मिली है कि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विभागों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की नियुक्तियों में एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को नॉट फाउंड सूटेबल किया गया है । कुलपति द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए कॉलेजों को सर्कुलर जारी कर इसकी सम्पूर्ण जानकारी मांगी गई है कि अभी तक कॉलेज द्वारा कितने पदों को भरा गया है , कितने पदों पर एससी /एसटी अभ्यर्थियों को नॉट फाउंड सूटेबल किया गया है । उन्होंने बताया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विभागों व कॉलेजों में पिछले दो साल से सहायक प्रोफेसरों की स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान लगभग पाँच हजार पदों पर स्थायी नियुक्ति की गई है । बता दें कि नियुक्तियों से पूर्व कॉलेज प्रशासन ने इन पदों को भरने से पहले स्क्रीनिंग व स्कूटनी की प्रक्रिया को अपनाया था । जो अभ्यर्थी यूजीसी नियमानुसार पूर्ण योग्यता रखते थे उन्हें ही साक्षात्कार में बुलाया गया । चयन समिति में सभी वर्गों के विषय विशेषज्ञों के अलावा एससी/एसटी/ओबीसी कोटे के ऑब्जर्वर को शामिल किया गया था बावजूद इसके आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नॉट फाउंड सूटेबल किया गया ।

डॉ.सुमन ने बताया है कि जिस चयन समिति ( सलेक्शन कमेटी ) में एससी /एसटी ऑब्जर्वर ने अपने अधिकार व पद का सही इस्तेमाल नहीं किया उन्हीं विभागों / कॉलेजों में एससी/एसटी पदों पर नॉट फाउंड सूटेबल हुआ है । उनका कहना है कि चयन समिति में ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ,  अगर वह अपने पद का सही इस्तेमाल करें तो आरक्षित सीटों पर कदापि नॉट फाउंड सूटेबल नहीं हो सकता । 

कमेटी गठित करें -- डॉ.सुमन ने  कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह से मांग की है कि जिन विभागों व कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नॉट फाउंड सूटेबल किया गया है उनकी जांच कराने के लिए एक कमेटी गठित की जाए । कमेटी में दिल्ली विश्वविद्यालय के बाहर से  सेवानिवृत्त प्रोफेसर ,यूजीसी और शिक्षा  मंत्रालय से एक-एक सदस्य के अलावा डीओपीटी/लायजन ऑफिसर हो । यह कमेटी यह भी जांच करे कि इन पदों पर कितने उम्मीदवार साक्षात्कार के समय उपस्थित हुए, कितने अनुपस्थित, चयन समिति की मिनट्स में किस आधार पर इन अभ्यर्थियों को नॉट फाउंड सूटेबल किया गया है। साथ ही आरक्षित श्रेणी के ऑब्जर्वर ने अपना विरोध दर्ज  मिनट्स में कराया है या नहीं ? इसकी जांच के बाद कमेटी सम्पूर्ण जानकारी मीडिया को दे ताकि पता चल सके कि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही नॉट फाउंड सूटेबल क्यों किया जाता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता जयकिशन के निधन पर खड़गे-राहुल गांधी समेत अन्य ने जताया दुख
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 16, नई दिल्ली, 20 से 26 अप्रैल 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

September 1, 2026 0
आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

September 1, 2026 0
17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

September 1, 2026 0
आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37 4
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

September 1, 2026 0
कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या WhatsApp Image 2026-09-01 at 09.47.02 5
  • धार्मिक

कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

September 1, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37
1 min read
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित
  • आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद
  • 17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
  • आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार
  • कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.