“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : राष्ट्रीय स्वत्व के जागरण के सौ वर्ष” विषय पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, ‘भारत-मंथन 2025’, का आयोजन 26 और 27 अप्रैल, 2025 को दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में किया जाएगा। संगोष्ठी में देश भर से शिक्षाविद, शोधार्थी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी और अन्य प्रबुद्धजन भाग लेंगे। कार्यक्रम में भारतीय समाज, संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बीते सौ वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समाज में स्वत्व के जागरण हेतु योगदानों पर विमर्श किया जाएगा।
इस आयोजन का संयोजन इन्द्रप्रस्थ अध्ययन केन्द्र, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। इसमें नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (दिल्ली विश्वविद्यालय), संस्कृत एवं प्राच्यविद्या अध्ययन संस्थान (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय), हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (धर्मशाला), तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़) सह-आयोजक के रूप में जुड़े हैं।
संगोष्ठी में प्रतिभागिता हेतु इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया इस प्रकार है: (क). अपने ब्राउज़र में वेबसाइट खोलें: indraprasthadhyayankendra.org; (ख). होमपेज पर दिए गए मेनू से “Bharat Manthan 2025” पर क्लिक करें; (ग). उसके बाद “Registration Form” विकल्प पर जाएं; और (घ). फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट करें |
पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए ईमेल संपर्क: ipak.bharatmanthan@gmail.com