Skip to content
March 26, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 21
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू : केसरी चेप्टर 2
  • मनोरंजन

मूवी रिव्यू : केसरी चेप्टर 2

rashtratimesnewspaper April 21, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-21 at 4.44.17 PM

अक्षय की मेहनत पर सेंसर ने ढाया सितम
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड होगा अक्षय के नाम
रेटिंग: 4 स्टार
डिलाइट गोल्ड सहित अन्य सिनेमाओ में

चंद्र मोहन शर्मा
सीनियर फिल्म क्रिटिक


इस फिल्म को देखने के बाद जेहन में यह सवाल जरूर आएगा कि आजाद भारत के सेंसर बोर्ड को फिल्म में ऐसा क्या नागवार गुजरा की फिल्म को A एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ पास किया, मुझे लगा फिल्म में जलियांवाला बाग में अंग्रेजी फ़ौज के जुल्म, बच्चों, महिलाओ और वृद्धों पर गोलियों की बौछार बहता खून, एक के ऊपर गिरती लाशे और फिर यहां बने कुएं में जान बचाने की खातिर बेगुनाहों और फिर जान गवा देने वाले सीन्स को ऐसे असरदार और दिल को झकझोर करने यहीं सीन ही शायद सेंसर को खटके और मेकर को इन सींस की लंबाई कम करने के बाद सेंसर कमेटी ने UA प्रमाणपत्र देने का भी ऑफर दिया जिसे मेकर्स ने कबूल नहीं किया और अब देश भक्ति का पाठ पढ़ाती इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे।
मेरी नजर में यह अक्षय की मेहनत और फिल्म बनाने वालों पर सेंसर कमेटी का जुल्म है ।अच्छा हो इस फिल्म को कमेटी के सदस्य फिर देखे और फिर यह सोच कर कि पिछले दिनों आई जाट में सिर कटने और खून से रंगी तलवार के सींस होने के बाद भी फिल्म को UA प्रमाणपत्र दिया गया।

स्टोरी
यह फिल्म उस शख्स की कहानी है जिसने ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा होते हुए भी उनकी नींव हिला दी। कभी अंग्रेजों के वफादार रहे इस शख्स ने एक ऐसे आंदोलन की शुरुआत की, जिसके लिए उसने तलवार नहीं उठाई और सिर्फ अपने कानूनी अधिकार का प्रयोग करके इंसाफ की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजी हुकूमत को जनता की अदालत में परास्त किया। सर एस शंकरन नायर (अक्षय कुमार ) का किरदार इस फिल्म की यूएसपी है। 13 अप्रैल 1919 के दिन, प्रदर्शनकारियों का एक समूह अमृतसर के जलि यावाला बाग में शांति पूर्ण ढंग से रौलेट एक्ट का विरोध करने इकट्ठा होता है। जनरल डायर, अपने सशस्त्र सैनिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचता है और बिना किसी चेतावनी के यहां मौजूद करीब 1600 निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाने का निर्देश देता है। इन सभी को मौत के घाट उतार दिया जाता है। इंतहा यह होता है कि अगले कई घंटों तक लाशों को घटनास्थल पर चील-कौवों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता है। मीडिया को इस बारे में कुछ भी लिखने से रोका जाता है। सरकार का पक्ष ही न्यूजपेपर में छपता है, जिसमें लिखा जाता है कि प्रदर्शकारी हथियारबंद आतंकी थे, उनके हमलावर होने के चलते गोलियां चलानी पड़ीं, लेकिन लोगों के बीच गुस्सा भड़क गया। इसका हल भी ब्रिटिश सरकार ने निकाला, एक ओर 25 रुपये का मुआवजा बांटा गया तो दूसरी ओर इस मामले में एक फर्जी जांच बैठाने के निर्देश दिया जाता है इसी जांच का हिस्सा होते है अंग्रेजों से नाइटहुड की उपाधि हासिल करने वाले सर सी शंकरन नायर (अक्षय कुमार)
सर सी शंकरन नायर (अक्षय कुमार) इस आयोग में एकमात्र भारतीय हैं, जिनका ब्रिटिश न्याय प्रणाली में पूरा विश्वास है। क्राउन पहले से ही ये बात मानता है कि वो उनके लिए कठपुतली का काम करेंगे। जांच के दौरान ब्रिटिश सरकार इस मामले से जुड़े तथ्यों को दबाती है। इस दौरान नायर की नजर एक युवा क्रांतिकारी परगट सिंह (कृष्ण राव) पर पड़ती है। इस लड़के से नायर का पुराना कनेक्शन निकलता है और कहानी में ऐसा टर्निंग पॉइंट आता है, जो सर सी शंकरन नायर के विचारों को बदल देता है और इस 13 साल के लड़के की मौत उन्हें सबसे बड़े शासन के खिलाफ एक आवाज के तौर पर खड़ा करती है।अब क्या शंकरन नायर जलियांवाला बाग में मौत के घाट उतारे गए मासूम लोगों को इंसाफ दिला पाते हैं या नहीं ।

एक्टिंग
अक्षय कुमार के किरदार को देख लगता है अब उनमें पहले जैसी चमक लौट आई है। अक्सर क्रिटिक्स उन पर खराब डायलॉग डिलीवरी को लेकर लिखते हैं, लेकिन यहां अक्षय कमाल करते हैं, अनन्या पांडे ने साबित किया है कि स्टारकिड में भी अच्छा टैलेंट हो सकता है। मार्था स्टीवंस वाली केस प्रोसीडिंग वो जिस अंदाज में कोर्ट में खुद स्थापित करती हैं, वो ये साबित कर रहा है कि वो आने वाले समय में बेहतरीन एक्ट्रेसेज में गिनी जाएंगी। माधवन की एंट्री इंटरवल से पहले होती है, लेकिन उनका असल मिजाज इंटरवल के बाद देखने को मिलता है, एंट्री के साथ ही वह छा जाते हैं। उनकी आंखों में बदले की आग और उत्तेजना देखना देखने को मिलती है। कृष राव का किरदार महत्वपूर्ण है और वो छोटे से रोल में भी गहरा प्रभाव छोड़ते है (तीरथ सिंह) के रोल में वह प्रभावी हैं। स्क्रिप्ट असरदार और निर्देशन कसा हुआ जो आपको अंत तक अपनी कुर्सी से बांध कर रखता है।

क्यों देखें

मेरी नजर में केसरी चैप्टर 2′ एक मस्ट वॉच फिल्म है। यह फिल्म सच, इंसाफ और दर्द की दास्तां को पूरी इमांदारी के साथ पेश करती है। भारतीय इतिहास के एक अनकहे और चौंकाने वाले अध्याय को बयां करती इस फिल्म के साथ सेंसर का रवैया निराश करता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, आर माधवन, अन्यनया पांडे, जय प्रीत सिंह, अमित स्याल, रोहन वर्मा, मार्क बेनिगटन, कृष राव,निर्माता: हीरू जौहर, करण जौहर, निर्देशक, करण त्यागी, सेंसर सर्टिफिकेट: एडल्ट, पीआर: शैलेश गिरी, अवधि; 135 मिनट

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: भारत-मंथन 2025: 26-27 अप्रैल को रामजस कॉलेज में होगी दो दिवसीय संगोष्ठी
Next: ए.आर.टी. फर्टिलिटी क्लिनिक्स और एम.ओ.जी.एस. ने मिलकर आयोजित किया वार्षिक सम्मेलन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-18 at 11.49.58 PM
1 min read
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.52.28 AM
1 min read
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सन्निधि संगोष्ठी में होगा काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 6.23.17 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव

rashtratimesnewspaper March 6, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.) urs 1
  • धार्मिक

उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.)

March 26, 2026 0
स्वराज भवन से इंदिरा भवन तक: इतिहास, संघर्ष और बदलाव की जीवंत गाथा— विशेष रिपोर्ट akbar road 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वराज भवन से इंदिरा भवन तक: इतिहास, संघर्ष और बदलाव की जीवंत गाथा— विशेष रिपोर्ट

March 26, 2026 0
अशोक विहार में 31वां हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया WhatsApp Image 2026-03-25 at 7.56.26 PM 3
  • धार्मिक

अशोक विहार में 31वां हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

March 26, 2026 0
श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक WhatsApp Image 2026-03-26 at 2.34.32 PM 4
  • धार्मिक

श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक

March 26, 2026 0
श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी खिताब WhatsApp Image 2026-03-25 at 7.25.39 PM 5
  • खेल

श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी खिताब

March 26, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

urs
1 min read
  • धार्मिक

उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.)

rashtratimesnewspaper March 26, 2026 0
akbar road
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वराज भवन से इंदिरा भवन तक: इतिहास, संघर्ष और बदलाव की जीवंत गाथा— विशेष रिपोर्ट

rashtratimesnewspaper March 26, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-25 at 7.56.26 PM
1 min read
  • धार्मिक

अशोक विहार में 31वां हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

rashtratimesnewspaper March 26, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-26 at 2.34.32 PM
1 min read
  • धार्मिक

श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक

rashtratimesnewspaper March 26, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.)
  • स्वराज भवन से इंदिरा भवन तक: इतिहास, संघर्ष और बदलाव की जीवंत गाथा— विशेष रिपोर्ट
  • अशोक विहार में 31वां हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
  • श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक
  • श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी खिताब

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.