Skip to content
March 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 30
  • राजनीति
  • हरियाणा: जाट मतदाताओं ने किया किनारा, कांग्रेस हुई बेसहारा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाणा: जाट मतदाताओं ने किया किनारा, कांग्रेस हुई बेसहारा

rashtratimesnewspaper April 30, 2025 1 min read
shelja

उमेश जोशी

हरियाणा के जाट मतदाताओं को जिस नेता पर भरोसा था, उसी ने कॉंग्रेस की नैया डुबो दी। लिहाजा, जाट मतदाता बेहद निराश हैं और उन्होंने फिलहाल कांग्रेस से किनारा कर लिया है। जाट मतदाता ठगे-से महसूस कर रहे हैं। बीजेपी को प्रदेश से रवाना करने का उनका सपना चकनाचूर हो गया।
प्रदेश में जाट मतदाताओं की तादाद अच्छी खासी है; इन मतदाताओं के सहारे के बिना कोई भी पार्टी अधिक समय तक चुनावी मैदान में नहीं टिक सकती इसलिए हर पार्टी इनका समर्थन पाने के लिए पुरजोर कोशिश करती है। 2024 के विधानसभा चुनाव में जाट मतदाताओं को साथ लाने के लिए कांग्रेस को कोई प्रयास नहीं करना पड़ा। किसान आंदोलन के बाद जाट मतदाताओं की पहली पसंद कॉंग्रेस हो गई थी। किसान आंदोलन के दौरान अप्रत्याशित विपदाएँ झेलने वाले जाट मतदाताओं ने यह फैसला कर लिया था कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पटकनी देनी है। उनके इरादे पूरे होने की संभावना सिर्फ कांग्रेस में दिख रही थी इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। चूँकि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिख रहे थे इसलिए जाट मतदाताओं ने हुड्डा में भरोसा जताया और हर संभव मदद की।
कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सबसे बड़े नेता होने के कुछ कारण थे। वे हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। प्रदेश के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा दबदबा था। वे खुद जाट हैं और हरियाणा में जाट बहुल क्षेत्रों में उनका अच्छा प्रभाव है। आलाकमान भी उनको तरजीह देता है, कारण कुछ भी हों।
जाट मतदाताओं को पूरा भरोसा था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा; कांग्रेस चुनाव जीतेगी और की वर्षों के अंतराल के बाद फिर जाट मुख्यमंत्री बनेगा। पिछले कई वर्षों से प्रदेश में गैर जाट मुख्यमंत्री हैं और यह पीड़ा जाटों को साल रही है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने हठ के कारण कांग्रेस पार्टी को सत्ता से वंचित कर दिया। विधानसभा की 90 सीटों में से 72 सीटों पर टिकट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही टिकट बाँटे। किसी भी नेता की एक नहीं चलने दी। कथित बड़े नेता भी एक-एक टिकट के लिए हुड्डा के निहोरे करते देखे गए; फिर भी उनके लोगों को एक भी टिकट नहीं दिया गया। जो नेता लंबे समय से टिकट की आस लगाए बैठे थे उन्हें टिकट नहीं दिया गया इसलिए वे निराश होकर या तो घर बैठ गए और चुनाव में कोई काम नहीं किया या फिर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को हराने में जुट गए।
हुड्डा की कृपा से जिन्हें टिकट मिला था उनमें में अधिकतर लोग चुनाव हार गए। हारने वालों का कहना है कि उनसे पैसे लेकर टिकट दिया गया है और उनके लिए चुनाव प्रचार भी नहीं किया गया। हालांकि पैसे के बदले टिकट की बात दबी जुबान में की जा रही है। अब हालात यह हैं कि जिन्हें टिकट मिला वे भी हुड्डा से नाराज है क्योंकि वे न हार का ठीकरा हुड्डा पर फोड़ रहे हैं। जिन्हें टिकट नहीं मिला, वे तो हुड्डा से नाराज हैं ही।
हुड्डा के विरोधी खेमे में कांग्रेस के तीन बड़े नेता थे जिनमें से किरण चौधरी ने पार्टी छोड़ दी थी। कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला लगभग निष्क्रिय थे। कुमारी सैलजा की भूमिका पर भी कई प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। हरियाणा के कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस को सत्ता से वंचित करवाने में कुमारी सैलजा की भी भूमिका रही है। कुमारी सैलजा ने चुनाव के दौरान रूठ कर अनुसूचित जाति के मतदाताओं को कॉंग्रेस के खिलाफ वोट करने का परोक्ष संदेश दे दिया था। अनुसूचित जाति का परंपरागत वोट बैंक टूटने से कॉंग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ा और इसके लिए सिर्फ कुमारी सैलजा जिम्मेदार हैं। रणदीप सुरजेवाला ने अपनी भूमिका सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र कैथल तक ही सीमित कर दी थी। उस विधानसभा क्षेत्र से उनका बेटा आदित्य सुरजेवाला चुनाव लड़ रहा था इसलिए उनका ध्येय कॉंग्रेस को जितना नहीं, सिर्फ बेटे को विधानसभा में भेजना था। इसमें कामयाब भी रहे।
इन हालात में सबसे अधिक मायूस वो मतदाता हुआ है जिनका बीजेपी से मोहभंग हो चुका था और कांग्रेस को जिताने के लिए कमर कसकर काम कर रहा था लेकिन नेताओं की आपसी गुटबाजी और हुड्डा की हठधर्मिता के कारण पार्टी का बंटाधार हुआ और पाँ साल के लिए पार्टी सत्ता से दूर हो गई। पिछले विधानसभा चुनाव में ठगे गए मतदाता अब आसानी से कॉंग्रेस के नेताओं में भरोसा नहीं कर सकते। लोकतंत्र में मतदाता ही पार्टी के स्तंभ होते हैं। लिहाजा, मतदाताओं की नाराजगी के कारण पार्टी का अस्तित्व भी डगमगा रहा है। लोकतंत्र का मनोविज्ञान यह कहता है कि एक बार धोखा खाने के बाद मतदाता दोबारा आसानी से नहीं जुड़ता।
पार्टी के लिए चिंताजनक बात यह भी है कि प्रदेश के नेताओं में आपसी कलह कम नहीं हो रहा है; आलाकमान कड़े फैसले कर पार्टी को फिर से खड़ा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इन हालात में पार्टी की नैया का कोई खेवनहार नहीं है; फिलहाल बेसहारा है बेचारी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: पिलाना में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
Next: तमिलनाडु राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अभी भी नहीं मान रहे राज्यपाल

संबंधित कहानियां

lpg
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? lpg 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

March 23, 2026 0
भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

March 23, 2026 0
स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

March 23, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026 logo 4
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

March 21, 2026 0
संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान WhatsApp Image 2026-03-18 at 11.49.58 PM 5
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

March 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

lpg
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?
  • भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित
  • स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026
  • संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.