Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 30
  • राजनीति
  • अरबिंदो कॉलेज ने मनाया अपना 53 वां वार्षिकोत्सव
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अरबिंदो कॉलेज ने मनाया अपना 53 वां वार्षिकोत्सव

rashtratimesnewspaper April 30, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-28 at 7.13.31 PM (1)

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री अरबिंदो कॉलेज ने एनसीयूआई ऑडिटोरियम , हौजखास में सोमवार को अपना 53 वां वार्षिकोत्सव मनाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह , पूर्व राज्यमंत्री , शिक्षा मंत्रालय , विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर साहिद अख्तर ,चेयरमैन नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूटसनल ,कॉलेज प्रबंध समिति की चेयरपर्सन प्रो.अनन्या घोष , कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो.अरुण चौधरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका प्रो.वंदना भल्ला द्वारा सैंकड़ों छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रम , खेल , नाटक , वादविवाद प्रतियोगिताओं आदि में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया । मीडिया संयोजक डॉ. हंसराज सुमन , प्रो. मीता माथुर , , प्रोफेसर राजीव अग्रवाल , प्रो. संगीता कौल , डॉ. पी.पी. सिंह , प्रो.रश्मि माथुर , अभिनव प्रकाश व डॉ.पंक्जेन्द्र किशोर भी उपस्थित थे । मंच का संचालन डॉ. हेमा नागपाल व डॉ. शिखा नारंग ने किया ।

मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाती है । उन्होंने एक कहानी के माध्यम से छात्रों को कहा कि शिक्षा वहीं महत्वपूर्ण है जो आपको तैरना सीखा दे । आगे उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही शिक्षा का मूलआधार है । श्री सिंह ने छात्रों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्य हमारे जीवन को बेहतर बनाती है । बहुआयामी व्यक्तित्व और शिक्षा मनुष्य को कभी निराश नहीं करती है । छात्रों को इस वार्षिकोत्सव से यह संकल्प लेना चाहिए कि वे किसी भी क्षेत्र में जाये तो अपने कॉलेज व अरबिंदो के विचार और दर्शन को आगे बढ़ाए । उन्होंने कहा कि महर्षि अरबिंदो द्वारा दिखाए राह पर लगातार अग्रसर रहने और नई – नई उपलब्धियां हासिल करने वाले समस्त कॉलेज को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि प्रत्येक छात्र अलग और विशेष होता है और अपनी प्रतिभा के दम पर वह अपनी एक खास पहचान बनाता है किन्तु यह पहचान और बड़ी तभी बनती है जब वह पहचान राष्ट्र हित में काम करते हुए बनाता है। छात्र अरबिन्दो के बताए मार्ग पर चले और राष्ट्र हित में सोचे ।

विशिष्ट अतिथि प्रो. साहिद अख्तर ने विद्यार्थियों को सन्देश में अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि कॉलेज में बिता हुआ जीवन , जीवन के हर क्षेत्र में अनुभव के रुप में जुड़ जाता है । उन्होंने विकसित भारत –2047 का सपना आप ही के कंधों पर होगा , देश को आगे बढ़ाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी । छात्रों में राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीय बोध को लेकर युवाओं को रणनीति तैयार करनी चाहिए । कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरपर्सन प्रो.अनन्या घोष ने कॉलेज द्वारा हासिल समस्त उपलब्धियों पर अरबिंदो कॉलेज परिवार को बधाई दी एवं अपने सम्बोधन में कहा कि यह गर्वानुभूति का क्षण है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं की कमतरी के बावजूद कॉलेज ने अकादमिक गैर अकादमिक दोनों क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में अपना एक नया मुकाम हासिल करने में सफल रहा है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अरुण चौधरी को इसके लिए विशेष बधाई दी। और कहा कि कॉलेज को आगे बढ़ाने में वे हर संभव मदद करेंगी ।

अरबिंदो कॉलेज की सालभर की अकादमिक गतिविधियों की उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने कहा कि हमारे विद्यार्थी आज राष्ट्रीय ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमारे विद्यार्थियों ने दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देशभर के कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वर्ण पदक सहित सिल्वर पदक प्राप्त किए । उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों में हमारे कॉलेज की टीम ने इस बार सर्वाधिक पुरस्कार हासिल किए है । इसी तरह छात्र आयुष राव ने तीरंदाजी में ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किए । रोहित ने जुडो , मनीष सिंह व पारस सिंह ने जिम्नास्टिक में बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है । इसके लिए उन्होंने पूरे महाविद्यालय परिवार-शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयासों को श्रेय देते हुए कहा कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय में हमारे कॉलेज ने अपना एक अलग स्थान बनाया है। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार प्रदान किए। आयुष राव को तीरंदाजी के लिए व डिम्पल सिंह कबड्डी , पारस सिंह को पुरस्कार प्रदान किए गए ।

इसके अतिरिक्त कई अन्य विषयों में कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने एवं खेलों में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले अनेक विद्यर्थीयों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार प्रदान किए गए। मीडिया संयोजक डॉ. हंसराज सुमन ने बताया कि शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ -साथ कॉलेज ने पहली बार सुरक्षा गार्ड नरेश कुमार व सफाईकर्मी अमित कुमार को भी सम्मानित किया । इसके अलावा प्रो.मीता माथुर व प्रो. अंजलि भटनागर को 25 साल सर्विस के पूरे करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । अतिथियों का धन्यवाद प्रो. वंदना भल्ला ने किया ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Next: चेतन भगत ने ‘साहूकारी टू डिजिटल लेंडिंग’ पुस्तक का किया विमोचन

संबंधित कहानियां

pexels-photo-35133230
1 min read
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-29370543
1 min read
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत pexels-photo-35133230 1
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

November 8, 2026 0
क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक pexels-photo-11789838 2
  • दुनिया

क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक

November 8, 2026 0
दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा pexels-photo-14523799 3
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

November 8, 2026 0
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब pexels-photo-29370543 4
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब

November 8, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 45, नई दिल्ली, 08 से 14 नवम्बर 2026 logo-181 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 45, नई दिल्ली, 08 से 14 नवम्बर 2026

November 7, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-35133230
1 min read
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-11789838
1 min read
  • दुनिया

क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-29370543
1 min read
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत
  • क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक
  • दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा
  • कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 45, नई दिल्ली, 08 से 14 नवम्बर 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.