Skip to content
March 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 7
  • धार्मिक
  • श्रीब्रजधाम आश्रम का त्रिदिवसीय 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
  • धार्मिक

श्रीब्रजधाम आश्रम का त्रिदिवसीय 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

rashtratimesnewspaper May 7, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-05-05 at 6.50.31 AM

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन।वाराहघाट/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीब्रजधाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुंबई के द्वारा श्रीब्रज धाम आश्रम का 13 वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीब्रजधाम आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन परब्रह्म परमेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति स्वरूपा श्रीराधा की पावन लीला भूमि है।यहां निवास पाने के लिए देवतागण भी लालायित रहते हैं।यहां केवल वही लोग आ पाते हैं, जो कि श्रीराधा रानी के परम् कृपापात्र होते हैं।
अखंड दया धाम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज एवं चिंतामणि कुंज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि संत, वृक्ष, नदी, गिरि एवं धरणी ये अपनी लिए नही जीते हैं।इनका निर्माण केवल और केवल परहित और कल्याण के लिए हुआ है।महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तानंद महाराज ऐसे ही भगवदनिष्ठ संत हैं,जिन्होंने अपना समूचा जीवन प्रभु भक्ति, धर्म प्रचार एवं समाजसेवा के लिए पूर्णतः समर्पित किया हुआ है।


प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं ब्रज भूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज धर्म व अध्यात्म जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र हैं।उनके द्वारा समूचे विश्व में प्राचीन भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है,वो अति प्रशंसनीय है।
संत-विद्वत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज (कनखल, हरिद्वार), महामंडलेश्वर स्वामी योगेंद्रानंद महाराज (हरिद्वार), भागवत प्रवक्ता आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरि महाराज, स्वामी सत्यानंद महाराज, आचार्य बद्रीश महाराज, सौरभ गौड़, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी यदुनंदनाचार्य महाराज, एडवोकेट कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह, भागवताचार्य श्रीराम मुद्गल, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, दिनेश दास शास्त्री, स्वामी वेदानंद गिरि महाराज, महंत रामदेव चतुर्वेदी, युवराज वेदान्त आचार्य, ध्रुव शर्मा, स्वामी दीप्तानंद महाराज, आश्रम के प्रबन्धक निरंजन, स्वामी धर्मनंदन महाराज आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन स्वामी प्रेमानंद महाराज ने किया।
महोत्सव के अंतर्गत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने सभी संतों, विद्वानों एवं अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सभी मदर डेयरियों पर दूध के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन
Next: भगवान शिव के सच्चे प्रतिनिधि ब्रहमस्वरूप एवं युग प्रवर्तक भगवान श्री परशुराम का अवतरण

संबंधित कहानियां

news
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विश्वास नगर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0
ali
1 min read
  • धार्मिक

21 रमजान पर हजरत मौला अली की शहादत की याद में अकीदत के साथ नज़र पेश

rashtratimesnewspaper March 11, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 5.28.43 PM (3)
1 min read
  • धार्मिक

तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का समापन

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? lpg 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

March 23, 2026 0
भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

March 23, 2026 0
स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

March 23, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026 logo 4
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

March 21, 2026 0
संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान WhatsApp Image 2026-03-18 at 11.49.58 PM 5
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

March 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

lpg
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?
  • भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित
  • स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026
  • संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.