Skip to content
November 28, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 9
  • राजनीति
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी

rashtratimesnewspaper May 9, 2025 1 min read
Op-sindoor

इंद्र वशिष्ठ

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकियों के 9 अड्डों को पूरी तरह तबाह/बर्बाद करके आतंकी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ दी।
भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की रात के एक बज कर पांच मिनट से डेढ़ बजे के बीच आतंक के 9 अड्डों को निशाना बनाया और उनको पूरी तरह तबाह/बर्बाद कर दिया।
भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंक के 9 अड्डों का चयन विश्वनीय खुफ़िया सूचनाओं के आधार पर किया गया। ताकि आतंकी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ी जा सके।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में निम्न 5 कैम्प नष्ट किए गए।
सवाई नाला कैम्प- आपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे पहला हमला पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में सवाई नाला स्थित आतंक के अड्डे पर किया गया। ये लश्कर ए तोएबा का ट्रेनिंग सेंटर था। लाइन ऑफ कंट्रोल से 30 किलोमीटर दूर है। 20 अक्टूबर 2024 सोनमर्ग, 24 अक्टूबर 2024 गुलमर्ग और 22 अप्रैल 2025 पहलगाम, इन हमलों में शामिल आतंकियों ने यहीं से प्रशिक्षण लिया था।
सईदना बिलाल कैम्प- मुजफ्फराबाद में जैश ए मोहम्मद का यह अड्डा हथियार, विस्फोटक और जंगल सरवाइवल की ट्रेनिंग का केंद्र भी था।
गुलपुर कैम्प, कोटली- एलओसी से 30 किलोमीटर दूरी पर ये लश्कर ए तोएबा का बेस था, जो रजौरी और पूंछ में सक्रिय था। 20 अप्रैल 2023 को पूंछ में और 9 जून 2024 को रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर हमले में शामिल आतंकियों को यहीं से ट्रेंड किया गया था।
बरनाला कैम्प, भीमबर- ये एलओसी से 9 किलोमीटर दूर है। यहां पर हथियार चलाने, आईईडी/ बम बनाने और जंगल सरवाइवल प्रशिक्षण का केंद्र था
अब्बास कैम्प, कोटली- यह एलओसी से 13 किलोमीटर दूर है। लश्कर ए तोएबा के फिदायीन यहां पर तैयार होते थे। इस कैम्प की क्षमता 15 आतंकियों को प्रशिक्षित करने की थी।
पाकिस्तान के अंदर मौजूद निम्न 4 कैम्प नष्ट किए।
सरजल कैम्प, स्यालकोट- अंतराष्ट्रीय सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर सांबा, कठुआ के सामने। मार्च 2025 में जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवानों के हत्यारे आतंकियों को यहां पर प्रशिक्षित किया गया था।
मेहमूना जोया कैम्प, स्यालकोट- अंतराष्ट्रीय सीमा से 12-18 किलोमीटर दूर, यह हिजबुल मुजाहिद्दीन का बहुत बड़ा कैम्प था। ये कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंक फैलाने का नियंत्रण केंद्र था। पठानकोट एअरबेस पर किया गया हमला भी इसी कैम्प से प्लान और डायरेक्ट किया गया था।
मरकज़ तोएबा, मुरीदके- यह अंतराष्ट्रीय सीमा से 18-25 किलोमीटर दूर था। 2008 मुंबई हमले के आतंकियों को यहां पर प्रशिक्षित किया गया था। मुंबई हमले में शामिल अजमल कसाब और डेविड हेडली को भी यहीं पर प्रशिक्षित किया गया था।
मरकज़ सुभानअल्लाह , बहावलपुर- यह अंतराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर था।
ये जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय था। यहां पर आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण का केंद्र भी था। शीर्ष आतंकी यहां पर अक्सर आते थे।
भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिया गया
ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए वीभत्स आतंकी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए किया गया।
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पहलगाम हमला स्पष्ट रूप से कश्मीर में बहाल हो रही सामान्य स्थिति को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया। हमले का ये तरीका कश्मीर और देश भर में साम्प्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से भी प्रेरित था।
जांच में पाकिस्तान के साथ आतंकियों के संबंध उजागर हुए। जांच और सूचनाओं के आधार पर की गई इस नपी तुली कार्रवाई का उद्देश्य आतंक के ढांचे को समाप्त करना और भारत भेजे जाने वाले संभावित आतंकियों को अक्षम बनाने पर था।
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तानी और पाक प्रशिक्षित आतंकियों ने पर्यटकों पर बर्बरता पूर्ण हमला किया। हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक को कायरतापूर्ण मौत के घाट उतार दिया गया।
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद ये भारत में हुए किसी आतंकवादी हमले में मारे गए आम नागरिकों की संख्या की दृष्टि से पहलगाम सबसे गंभीर घटना है

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: अभिनव चौधरी ने शूटिंग में राजस्थान को दिलाया एक और स्वर्ण, महाराष्ट्र की शांभवी ने 10 मीटर एयर राइफल में मारी बाज़ी
Next: नीलकंठ सोसाइटी, सेक्टर -13, रोहिणी, दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना शिविर का उद्घाटन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-11-28 at 13.37.54_83cf8d5d
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का भव्य समापन

rashtratimesnewspaper November 28, 2025 0
WhatsApp Image 2025-11-27 at 13.00.12_b5f99428
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भरतपुर आरटीओ कार्यालय में प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियों का जिम्मा संभालते ही हुआ भव्य सम्मान समारोह

rashtratimesnewspaper November 28, 2025 0
1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन — उत्तराखंड आंदोलन को लगा गहरा आघात: धीरेंद्र प्रताप

rashtratimesnewspaper November 26, 2025 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का भव्य समापन WhatsApp Image 2025-11-28 at 13.37.54_83cf8d5d 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का भव्य समापन

November 28, 2025 0
भरतपुर आरटीओ कार्यालय में प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियों का जिम्मा संभालते ही हुआ भव्य सम्मान समारोह WhatsApp Image 2025-11-27 at 13.00.12_b5f99428 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भरतपुर आरटीओ कार्यालय में प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियों का जिम्मा संभालते ही हुआ भव्य सम्मान समारोह

November 28, 2025 0
NCR ओपन कराटे-डू चैंपियनशिप 2025 में चमकी आराध्य गुप्ता की प्रतिभा khel 3
  • खेल

NCR ओपन कराटे-डू चैंपियनशिप 2025 में चमकी आराध्य गुप्ता की प्रतिभा

November 27, 2025 0
जब ऑफिस के रिस्पेशन पर चार बार मेरे लिए आया फोन “मैं धर्मेंद्र बोल रहा हूं” पर कोई पहचान नहीं पाया सिक्योरिटी स्टाफ 2 4
  • मनोरंजन

जब ऑफिस के रिस्पेशन पर चार बार मेरे लिए आया फोन “मैं धर्मेंद्र बोल रहा हूं” पर कोई पहचान नहीं पाया सिक्योरिटी स्टाफ

November 26, 2025 0
फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन — उत्तराखंड आंदोलन को लगा गहरा आघात: धीरेंद्र प्रताप 1 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन — उत्तराखंड आंदोलन को लगा गहरा आघात: धीरेंद्र प्रताप

November 26, 2025 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-11-28 at 13.37.54_83cf8d5d
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का भव्य समापन

rashtratimesnewspaper November 28, 2025 0
WhatsApp Image 2025-11-27 at 13.00.12_b5f99428
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भरतपुर आरटीओ कार्यालय में प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियों का जिम्मा संभालते ही हुआ भव्य सम्मान समारोह

rashtratimesnewspaper November 28, 2025 0
khel
1 min read
  • खेल

NCR ओपन कराटे-डू चैंपियनशिप 2025 में चमकी आराध्य गुप्ता की प्रतिभा

rashtratimesnewspaper November 27, 2025 0
2
  • मनोरंजन

जब ऑफिस के रिस्पेशन पर चार बार मेरे लिए आया फोन “मैं धर्मेंद्र बोल रहा हूं” पर कोई पहचान नहीं पाया सिक्योरिटी स्टाफ

rashtratimesnewspaper November 26, 2025 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का भव्य समापन
  • भरतपुर आरटीओ कार्यालय में प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियों का जिम्मा संभालते ही हुआ भव्य सम्मान समारोह
  • NCR ओपन कराटे-डू चैंपियनशिप 2025 में चमकी आराध्य गुप्ता की प्रतिभा
  • जब ऑफिस के रिस्पेशन पर चार बार मेरे लिए आया फोन “मैं धर्मेंद्र बोल रहा हूं” पर कोई पहचान नहीं पाया सिक्योरिटी स्टाफ
  • फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन — उत्तराखंड आंदोलन को लगा गहरा आघात: धीरेंद्र प्रताप

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.