Skip to content
March 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 11
  • खेल
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक मुकाबलों का दिल्ली में आगाज़, 20 राज्यों के 170 से अधिक जिमनास्ट कर रहे दमखम का प्रदर्शन
  • खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक मुकाबलों का दिल्ली में आगाज़, 20 राज्यों के 170 से अधिक जिमनास्ट कर रहे दमखम का प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper May 11, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-05-11 at 10.24.22 AM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जिमनास्टिक स्पर्धाओं का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के 20 से अधिक राज्यों से आए 170 से अधिक युवा जिमनास्ट अपने हुनर और संतुलन का प्रदर्शन कर रहे हैं।

10 से 14 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लड़कों के 6 और लड़कियों के 4 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन इवेंट्स में खिलाड़ियों की फुर्ती, फ्लेक्सिबिलिटी और मानसिक एकाग्रता की असली परीक्षा देखने को मिलेगी।

जिमनास्टिक इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। समारोह में बिहार सरकार के श्रम आयुक्त एवं बिहार भवन के मुख्य प्रशासकीय अधिकारी (CAO) कुमार दिग्विजय बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उनके साथ जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष श्री कौशिक बीड़ीवाला और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के उपनिदेशक दिनेश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को राष्ट्रीय विकास का आधार बताया।

बिहार के 9 युवा खिलाड़ी जिमनास्टिक में उतरे मैदान में

खास बात यह रही कि इस वर्ष बिहार की ओर से 9 प्रतिभाशाली जिमनास्ट खेलो इंडिया में हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने वर्गों में मेडल जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बीते कुछ महीनों से कठिन अभ्यास कर रहे हैं। बिहार राज्य की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने इन खिलाड़ियों को पूरी तकनीकी और मानसिक तैयारी के साथ इस प्रतियोगिता के लिए भेजा है।

प्रतियोगिता में रोमांच, कौशल और समर्पण की झलक

पहले दिन के क्वालीफाई मुकाबलों में ही दर्शकों को रोमांचक पल देखने को मिले। जिमनास्टिक के फ्लोर, वॉल्ट, बार, रिंग और पॉमल हॉर्स इवेंट्स में युवा खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त ऊर्जा और लचीलापन दिखाया। जिमनास्टों के हर मूव पर तालियों की गूंज और टीमों का जोश स्टेडियम में एक नई ऊर्जा भर रहा है।

मुख्यातिथि कुमार दिग्विजय ने कहा, “खेल सिर्फ पदक तक सीमित नहीं, यह एक संस्कार है। जो युवा आज मैट पर पसीना बहा रहे हैं, वही कल देश के गौरव बनेंगे। बिहार सरकार हमेशा ऐसे खिलाड़ियों के साथ है।”

श्री कौशिक बीड़ीवाला ने कहा, “भारत में जिमनास्टिक को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में नाम्या कपूर ने 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
Next: कवियों ने कवि सम्मेलन में जमकर उडाई पाकिस्तान की धज्जियां

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM
1 min read
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-07 at 9.39.33 PM
1 min read
  • खेल

डीपीएसए के तत्वावधान में आयोजित तीसरी दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन

rashtratimesnewspaper February 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.22.59 PM (2)
1 min read
  • खेल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी अध्यक्ष ने तालकटोरा ग्राउंड में वार्षिक अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

rashtratimesnewspaper February 6, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? lpg 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

March 23, 2026 0
भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

March 23, 2026 0
स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

March 23, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026 logo 4
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

March 21, 2026 0
संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान WhatsApp Image 2026-03-18 at 11.49.58 PM 5
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

March 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

lpg
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?
  • भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित
  • स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026
  • संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.