Skip to content
July 31, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 18
  • राजनीति
  • नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर में दस दिवसीय विकसित भारत ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर में दस दिवसीय विकसित भारत ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन

rashtratimesnewspaper May 18, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-05-18 at 1.49.35 PM

एनडीएमसी ने संजय कैंप – जेजे क्लस्टर निवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के सपने के तहत – ‘एक आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से जीवंत भारत’ के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में आयोजित 10 दिवसीय “विकसित भारत ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला: कला के माध्यम से खोज, सृजन और विकास” का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला 16 से 25 मई तक, पंचतंत्र की कहानियों के विषय पर आधारित हैं और कक्षा 5वीं से 11वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित की गई है।
 
चहल ने आगे कहा कि हमने एनडीएमसी के स्कूली छात्रों को देश के विभिन्न राज्यों की कलाओं से अवगत कराने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया है, ताकि हमारे छात्र देश के विभिन्न क्षेत्रों की कलाओं का अनुभव कर सकें और उसे अपने ज्ञान में शामिल कर सकें। इससे भारत के माननीय प्रधानमंत्री – नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने की ओर बढ़ने में एक कदम पूरा होगा।


 
कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कला एक ऐसी विधा है, जिसकी अपनी सार्वभौमिक भाषा होती है, जिसे हर कोई कहीं भी समझ सकता है। दुनिया की अनेक भाषाएं और उनके अनुभव कला के माध्यम से ही पूरे विश्व में एक समान रूप से समझे जाते हैं। यही कला की सर्वोच्च शक्ति है।
 
चहल ने कहा कि आज का भारत न केवल विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि एक वीर भारत भी बन रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इसी वीर भारत का प्रमाण है। इस ऑपरेशन के माध्यम से भारत ने जो वीरता दिखाई है, वह भारत के दुश्मनों के लिए एक सबक है कि वे भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत न करें। उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए इस ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में ऑपरेशन सिंदूर भी एक थीम होगी।
 
इस अवसर पर सभी कलाकारों का परिचय देते हुए श्री चहल ने कहा कि इनमें से कई कलाकार पद्मश्री से सम्मानित हैं और कई अन्य कलाकार अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी हैं। उन्होंने प्रत्येक कलाकार की कला की विशिष्टता को भी रेखांकित किया।
 
चहल ने घोषणा की कि सरोजिनी नगर स्थित नवयुग स्कूल परिसर में जल्द ही एक आर्ट गैलरी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में 100 और 99 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को भी सम्मानित भी किया।
 


एनडीएमसी के सलाहकार (संस्कृति) – हर्षवर्धन ने कहा कि कला रंगों की दुनिया है, जो दुनिया को खुशनुमा बनाती है और हमारे स्वभाव और प्रवृत्ति में ऊर्जा लाती है। रंग हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो तनाव को दूर करने का काम करते हैं। इस कार्यशाला में देश के महान कलाकार बच्चों को कला के विभिन्न रूपों के अपने अनुभव से अवगत कराएंगे ताकि बच्चे रंगों और आकृतियों के माध्यम से कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को साकार कर सकें।
 
एनडीएमसी की निदेशक (शिक्षा) – सुश्री कृतिका चौधरी ने कला कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया कि यह भारत की विविध कलात्मक परंपरा के लिए छात्रों में कलात्मक कौशल और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का एक मंच है। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान एक मजेदार तरीके से कलात्मकता के साथ सीखने के एक प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों को आधुनिक कलात्मक अभिव्यक्तियों और शैलियों से परिचित कराना, इस कला कार्यशाला का उद्देश्य है। इस कार्यशाला में, दस स्कूलों के 120 छात्रों के लिए प्रमुख कलाकारों के साथ दैनिक सत्र, समूह कला परियोजनाएं और व्यक्तिगत पोर्टफोलियो, कला प्रशंसा, कहानी कहने के तत्व और अंतिम दिन प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ शामिल रहेंगी ।
 
इस कला कार्यशाला में पदमश्री भज्जू श्याम (मध्य प्रदेश), पदमश्री अद्वैत गडनायक (ओडिसा), पदमश्री बिमान बी दास (नई दिल्ली), पदमश्री जय प्रकाश (राजस्थान), अन्य प्रमुख वरिष्ठ कलाकार – सुरेंद्र जगताप (महाराष्ट्र) अनिल नाइक (महाराष्ट्र), वीरेन तंवर (उत्तर प्रदेश), दत्तात्रेय आप्टे (नई दिल्ली), कल्याण जोशी (राजस्थान), जगन्नाथ पांडा (हरियाणा), नरेंद्र पाल सिंह (नई दिल्ली), कंचन चंदर (नई दिल्ली), मनीष गोंड (हिमाचल प्रदेश) और प्रणाम सिंह (उत्तर प्रदेश) भाग लेंगे।
 
एनडीएमसी ने संजय कैंप – जेजे क्लस्टर निवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया ।
 
एनडीएमसी क्षेत्र में जेजे क्लस्टर के निवासियों के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता और सफाई को उन्नत करने के लिए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने संजय कैंप, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में मैक्स अस्पताल, साकेत के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
 
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष – कुलजीत सिंह चहल ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया और यहां के निवासियों को उनके घर के दरवाजे पर स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन का इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य बताया।


 
इस अवसर पर, चहल ने कहा कि निवारक स्वास्थ्य जांच और जेजे क्लस्टर निवासियों के बीच आम बीमारियों का जल्द पता लगाना भी यहां महत्वपूर्ण कार्य है। समावेशी स्वास्थ्य देखभाल कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर में विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
 
एनडीएमसी की निदेशक (कल्याण), श्रीमती अंजुम सिद्दीकी ने बताया कि मैक्स अस्पताल, साकेत के 15 डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने निवारक स्वास्थ्य जांच जैसे पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), नेत्र और ईएनटी जांच की और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर से 80 पुरुष, 65 महिलाएं और 25 बच्चों सहित लगभग 170 निवासियों को लाभ हुआ है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 20, नई दिल्ली, 18 से 24 मई 2025
Next: संगीत के सूर्य को नमन — ‘गुरुजी’ हीरालाल चतुर्वेदी को 48 पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 1
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 4
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा WhatsApp Image 2026-07-29 at 23.24.54 5
  • धार्मिक

संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2)
1 min read
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.