Skip to content
March 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 27
  • राजनीति
  • प० नेहरू ने ही भारत को आधुनिक तकनीकी और वैज्ञानिक दिशा दी
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प० नेहरू ने ही भारत को आधुनिक तकनीकी और वैज्ञानिक दिशा दी

rashtratimesnewspaper May 27, 2025 1 min read
panditji_3

महेश चन्द्र मौर्य

भारत में प० जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारत को एक आधुनिक लोकतांत्रिक, धर्मनिर्पेक्ष, समाजवादी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण देते हुये सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्माँ गाँधी के विचारों से ओत-प्रोत प० नेहरू ने भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अनेकों बार जेल गये। 14 नवम्बर 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्में प० नेहरू 15 अगस्त 1947 को स्वतंन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 तक वे तीन बार प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री रहते हुए 27 मई 1964 को उनकी मृत्यु हो गई और उसी के साथ देश ने एक महानायक खो दिया। वे 16 वर्ष 286 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहें। 15 अगस्त 1947 को गठित उनके प्रधानमन्त्रिव के अन्तर्गत उनके मंत्रीमण्डल में 14 जाने माने सदस्य थे जो सभी वर्गों व समुदायों का प्रतिनिधित्व करते थे।

मन्त्रिमण्डल के इन सदस्यों में प्रमुख रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल, डा० राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. बाबा साहेब बी० आर० अम्बेडकर, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, सरदार वलदेव सिंह, राजकुमारी अमृतकौर, डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अन्य शामिल थे।

प० जवाहर लाल नेहरू के कुशल नेतृत्व में सरदार पटेल की मदद से 500 से ज्यादा रियासतों को सरकार के अधीन लाया गया। देश में 1951-52 में पहला चुनाव हुआ, 1951 में प० नेहरू द्वारा पंचवर्षीय योजना को लागू किया गया। उन्होंने ही भारत के पहले योजना आयोग का श्रृजन किया, आर्थिक नियोजन “इकोनोमिक प्लानिंग” के तहत नीति गत विकास को गति मिली।

लोकतन्त्र और समाजवाद के प्रबल समर्थक प. जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का पदभार बखूबी संभाला और राष्ट्र की नीतियों को आकार देने और उसकी प्राथमिकताएँ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी प्रगतिशील और वैज्ञानिक सोच से नये भारत की परिकल्पना को प्रगति के क्षितिज पर पहुँचाने के लिये पंख दिये।

उनके नेतृत्व ने देश के गरीब, किसान खेतिहर मजदूर और सम्पूर्ण समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं एकीकृत विकास के लिये ‘कल्याणकारी राज्य’ वेल्फेयर स्टेट के सिद्धान्त को लोकतन्त्र की स्थापना के लिये मूल, (कन्द्र) में रखा और ऐसी नीतियाँ और कार्यक्रम बनाये, जिससे समाज और राष्ट्र का चहुँमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

देश के समेकित विकास और योजनाओं के सुव्यवस्थित कार्यान्वयन के लिये

उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, जिसके अन्र्तगत ‘आर्थिक नियोजन’ (इकॉनामिक प्लानिंग) को समाहित किया गया। आने वाले प्रत्येक 5 वर्षों के विकास के प्लान को सुनिश्चित करने के लिये “पंचवर्षीय योजना” Five Year Plan को देश के सम्मुख रखना अनिवार्य किया गया। पंच वर्षीय योजना के साथ सरकारों को कार्य करने के लिये पाँच वर्ष की समय सीमा सुनिश्चित की गई, यानी पंचवर्षीय योजना के तहत पाँच साल के प्लान के साथ हर पाँच साल आम चुनाव, लोगो की पसंद के आधार पर चुनी सरकारे लोगों से किये वायदे निभाने का फिर पाँच साल की समय सीमा का लक्ष्य। यही था प० नेहरू का भारत के सुनिश्चित विकास के दिशा निर्देशन का मूल मंन्त्र। प० नेहरू की आधुनिक और वैज्ञानिक सोच का ही परिणाम था देश के नवनिर्माण के लिये उन्होंने 5 प्रतिष्ठित I.I.T (आई०आई०टी) आई० आई० एम० और A.I.I.M.S. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिये, वहीं बड़े और नामी स्टील/इस्पात प्लाण्टस, जिनमे भिलाई, बोकारो, रूरकेला और दुर्गापुर जैसे भारी संयत्र शामिल हैं, जिनसे देश का आर्थिक विकास सम्भव हुआ।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लिये ओद्यौगिक विकास विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया। उन्होंने अनेक सामाजिक सुधारों को गति दी। लोकतंत्र के प्रवल समर्थक रूप में उन्होंने भारत को धर्मनिर्पेक्ष और लोकतान्त्रिक राष्ट्र बनाने के लिये अथक प्रयास किये। उन्होंने गुटनिर्पेक्षता की नीति को अपनाया, शिक्षा और संस्कृति का विकास किया।

प० नेहरू की भारत को विकसित और समृद्ध देश बनाने की डाली गयी नींव पर भारत हमेशा प्रगति की ऊचाईयों को प्राप्त करता रहेगा ऐसी आशा और विश्वास के साथ उस महानायक को शत शत नमन

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 21, नई दिल्ली, 25 से 31 मई 2025
Next: विशाल स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

February 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

February 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper February 28, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान
  • जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.