Skip to content
May 25, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 30
  • स्वास्थ्य
  • दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में 8,000 बिस्तरों की भारी कमी: डॉ. प्रेम अग्रवाल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में 8,000 बिस्तरों की भारी कमी: डॉ. प्रेम अग्रवाल

rashtratimesnewspaper May 30, 2025 1 min read
hosp

नीतिगत बाधाओं के कारण नर्सिंग होम और निजी अस्पताल संकट में, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। नेशनल मेडिकल फोरम और दिल्ली हॉस्पिटल्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रेम अग्रवाल ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में करीब 8,000 बिस्तरों की कमी उत्पन्न हो गई है। इसका प्रमुख कारण विभिन्न सरकारी एजेंसियों की कठोर और अव्यवहारिक नीतियाँ हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2007 में तैयार हुए मास्टर प्लान 2021 में दिल्ली की अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि और अव्यवस्थित शहरीकरण को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। इस योजना में 15 मीटर से कम ऊँचाई वाले रिहायशी भवनों को “अन्य उपयोग” श्रेणी में लाकर अस्पतालों के रूप में विकसित करने की अनुमति दी गई थी। इस नीति के तहत दिल्ली में 800 से अधिक अस्पताल और नर्सिंग होम अस्तित्व में आए, जिससे 20,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता निर्मित हुई।

लेकिन वर्तमान में यह प्रक्रिया लगभग ठप पड़ी है।
नर्सिंग होम सेल ने अग्निसुरक्षा (फायर एनओसी) प्राप्त होने तक नए अस्पतालों का पंजीकरण और पुराने अस्पतालों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। फायर डिपार्टमेंट, इन अस्पतालों को “नया आवेदन” मानते हुए एनओसी देने से इनकार कर रहा है क्योंकि रिहायशी भवनों में 50,000 लीटर पानी की टंकी, दो मीटर चौड़ी सीढ़ियाँ और पाँच मीटर चौड़े गलियारे जैसे संस्थागत भवनों की शर्तें पूरी कर पाना असंभव है।

इसके चलते कई अस्पतालों को अपनी सेवाएं तीन मंजिलों से घटाकर एक मंज़िल पर सिमटानी पड़ी हैं, जिससे हजारों बिस्तरों की क्षमता बेकार पड़ी है। डॉ. अग्रवाल ने इसे “दिल्ली की जनता के साथ धोखा” करार दिया।

इसके अतिरिक्त, डीजीएचएस (स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय) द्वारा 50 से अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों में अनिवार्य एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने की शर्त भी दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को कमजोर कर रही है, जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आरटीआई के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि यह आवश्यकता गैर-आवश्यक है। इस नीति के कारण कई अस्पतालों को अपनी क्षमता 100 से घटाकर 50 बिस्तरों तक सीमित करनी पड़ी है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर नेशनल मेडिकल फोरम और दिल्ली हॉस्पिटल्स फोरम की ओर से दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया है, जिसमें सभी नीतिगत बाधाओं को दूर करने और तत्काल प्रभाव से समाधान निकालने की मांग की गई है।

यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था आगामी किसी भी महामारी या आपात स्थिति से निपटने में सक्षम नहीं रह पाएगी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन एवं बिहटा सिविल एनक्लेव का शिलान्यास
Next: “राजनाथ आम” — रक्षा मंत्री के नाम पर आम राष्ट्रीय भावना और एकता का प्रतीक

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

May 23, 2026 0
मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

May 22, 2026 0
रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

May 22, 2026 0
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026 0
खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव oil 5
  • बिज़नेस

खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

May 22, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

rashtratimesnewspaper May 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026
  • मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा
  • रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि
  • खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.