Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 30
  • स्वास्थ्य
  • NIIMS हॉस्पिटल में 3.8 किलोग्राम की ओवरी की गांठ का सफल ऑपरेशनग्रेटर नोएडा की 19 वर्षीय युवती की जटिल सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने दिखाई अद्भुत विशेषज्ञता
  • तकनीक
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

NIIMS हॉस्पिटल में 3.8 किलोग्राम की ओवरी की गांठ का सफल ऑपरेशनग्रेटर नोएडा की 19 वर्षीय युवती की जटिल सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने दिखाई अद्भुत विशेषज्ञता

rashtratimesnewspaper May 30, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-05-28 at 2.42.13 PM

ग्रेटर नोएडा स्थित NIIMS हॉस्पिटल में एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया, जिसमें एक 19 वर्षीय युवती प्रियंका की ओवरी से 3.8 किलोग्राम की विशाल गांठ (सिस्ट) को सफलतापूर्वक हटाया गया। यह जटिल ऑपरेशन हॉस्पिटल के वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. हर्ष भाटी के नेतृत्व में उनकी अनुभवी टीम द्वारा किया गया।

प्रियंका को पेट में तेज दर्द और सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके पेट में 28x20x10 सेमी की एक बड़ी गांठ मौजूद है, जिसे पहले आंत से जुड़ी गांठ माना जा रहा था। प्रारंभ में कैंसर की आशंका भी जताई गई, परंतु विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों ने इस संभावना से इनकार किया और सर्जरी का निर्णय लिया गया।

सर्जरी को एक्सप्लोरेटरी लैप्रोटॉमी तकनीक से अंजाम दिया गया, जिसमें डॉ. हर्ष भाटी के साथ डॉ. शेहवार कौल, डॉ. पार्थ नंदी और डॉ. विवेक शामिल थे। वहीं, एनेस्थीसिया टीम का सफल संचालन डॉ. आयुष्मान और डॉ. सुरेखा द्वारा किया गया।

डॉ. हर्ष भाटी ने बताया, “यह केस शुरू से ही काफी जटिल था। मरीज को ज़्यादा लक्षण नहीं थे, लेकिन जांच रिपोर्ट भ्रमित करने वाली थी। सर्जरी के दौरान पता चला कि यह गांठ बाईं ओवरी से जुड़ी थी और लीवर से लेकर यूटेरस तक फैली हुई थी। चूंकि मरीज की उम्र कम थी, हमें ओवरी को सुरक्षित रखना प्राथमिकता थी, जिससे यह ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।”

करीब 1.5 घंटे तक चली इस सर्जरी को बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। मरीज अब पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह उपलब्धि NIIMS हॉस्पिटल की उन्नत चिकित्सा तकनीकों और कुशल चिकित्सकीय टीम की उच्चस्तरीय विशेषज्ञता को दर्शाती है, जो जटिल एवं दुर्लभ मामलों में भी जीवनरक्षक इलाज प्रदान करने में सक्षम है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: “राजनाथ आम” — रक्षा मंत्री के नाम पर आम राष्ट्रीय भावना और एकता का प्रतीक
Next: 40 साल की मिसाल: वरिष्ठ पत्रकार वाई. के. नारायणपुरकर को डॉ. एम. आर. अंसारी द्वारा किया गया सम्मानित

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-03 at 14.15.27
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जी की पुस्तक का विमोचन, सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का संदेश

rashtratimesnewspaper September 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-03 at 14.43.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा 8 अक्टूबर को हरिद्वार के लिए होगी रवाना

rashtratimesnewspaper September 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-02 at 16.18.21
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के वार्षिक समारोह में चार संस्कृत विद्वानों का भव्य सम्मान

rashtratimesnewspaper September 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026

September 5, 2026 0
सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल 1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-2211 2
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

September 4, 2026 0
सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल 1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980 3
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

September 4, 2026 0
स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन 331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4108 4
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

September 4, 2026 0
स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन 331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4106 5
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

September 4, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026

rashtratimesnewspaper September 5, 2026 0
1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-2211
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4108
1 min read
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026
  • सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
  • सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
  • स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन
  • स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.