Skip to content
March 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 3
  • Uncategorized
  • यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा
  • Uncategorized

यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा

rashtratimesnewspaper June 3, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-03 at 1.22.43 AM

राजीव कृष्ण, आईपीएस (1991 बैच) उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किए गए.
राजीव कृष्ण यूपी कैडर के एक शानदार आईपीएस अधिकारी हैं. अभी वे यूपी पुलिस के डीजी विजिलेंस और भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं. राजीव कृष्ण की चर्चा आगरा में वर्ष 2004 में बतौर एसएसपी तैनाती को लेकर खूब होती है. आगरा एसएसपी के तौर पर उन्होंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था. बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ राजीव कृष्ण ने प्रभावी कार्रवाई की थी |

एडीजी आगरा से ही पिछले साल वो डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात किए गए थे. उन्हें हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है.

एडीजी रहते हुए उन्होंने आपरेशन पहचान एप के माध्यम से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया. महिला बीट, एंटी रोमियो स्क्वाड की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का सिस्टम को भी इस साफ्टवेयर में रखा ई-मालखाने से मुकदमों का ऑनलाइन रिकॉर्ड तक उनके अलग सोच का परिणाम रही है साइबर अपराध के क्षेत्र में भी राजीव कृष्ण ने बड़ा अभियान चलाया. उनके स्तर पर पुलिस को प्रशिक्षित करने से लेकर लोगों को भी जागरूकता का अभियान चलाया गया |

आईपीएस राजीव कृष्ण यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं. उनका जन्म 20 जून 1969 को हुआ था |

उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए यूपीएससी की ओर से 1991 में उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की आईपीएस के रूप में उनका सेलेक्शन हुआ. 1993 में आईपीएस कंफर्मेशन के बाद उनका सीनियर स्केल में प्रमोशन 10 अक्टूबर 1995 को हुआ. सेलेक्शन ग्रेड में 9 अगस्त 2005 को उनका प्रमोशन हुआ. 7 अगस्त 2007 को वे डीआईजी पोस्ट पर प्रमोट किए गए और 9 नवंबर 2010 को आईजी के रूप में उनका प्रमोशन हुआ।.

राजीव कृष्ण एक जनवरी 2016 को एडीजी बनाए गए थे.इसके बाद एक फरवरी को उन्हें डीजी पोस्ट पर प्रमोट किया गया था |

सीएम योगी ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. इससे पहले भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कराकर झंडा गाड़े थे |
यूपी पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले से निपटते हुए नए सिरे से स्वच्छ माहौल में परीक्षा का आयोजन और चयन की प्रक्रिया को पूरा कराना बड़ी चुनौती थी जिसे राजीव कृष्ण ने बिना किसी बाधा के पार किया |

नए डीजीपी साहब को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल
Next: “हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म

संबंधित कहानियां

1 min read
  • Uncategorized

Do you think “Vote Chori” allegations by Opposition parties are real?

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2025 0
sc
1 min read
  • Uncategorized

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल

rashtratimesnewspaper June 3, 2025 0
kamalji_1
1 min read
  • Uncategorized

कमलजीत वीर जी, हसदे, वसदे रवो

rashtratimesnewspaper February 14, 2025 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

नारी से नारायणी: संबोधन नहीं, कर्तव्य WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.55.39 PM 1
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नारी से नारायणी: संबोधन नहीं, कर्तव्य

March 7, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 10, नई दिल्ली, 08 से 14 मार्च 2026 logo 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 10, नई दिल्ली, 08 से 14 मार्च 2026

March 7, 2026 0
सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव WhatsApp Image 2026-03-05 at 6.23.17 PM 3
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव

March 6, 2026 0
टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक WhatsApp Image 2026-03-05 at 3.38.57 PM 4
  • मनोरंजन

टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक

March 6, 2026 0
आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना adhaar 5
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

March 5, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.55.39 PM
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नारी से नारायणी: संबोधन नहीं, कर्तव्य

rashtratimesnewspaper March 7, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 10, नई दिल्ली, 08 से 14 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 6.23.17 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव

rashtratimesnewspaper March 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 3.38.57 PM
1 min read
  • मनोरंजन

टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक

rashtratimesnewspaper March 6, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • नारी से नारायणी: संबोधन नहीं, कर्तव्य
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 10, नई दिल्ली, 08 से 14 मार्च 2026
  • सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव
  • टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक
  • आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.