
भाजपा संगठन में नए उत्साह और नेतृत्व के साथ एडवोकेट मनोज दिलारे को भाजपा वेलकम मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर को चिह्नित करने हेतु वेलकम क्षेत्र में एक भव्य पदयात्रा निकाली गई तथा गुरु रविदास मंदिर, वेलकम में एक गरिमामयी सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में रविदास समाज दिल्ली प्रदेश के कई प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:

पूर्व जनरल प्रधान अमृतलाल राठौर, पूर्व जनरल प्रधान मदनलाल मंडराई , पटेल रामदास मंडराई( राष्ट्रीय चुनाव आयुक्त -सतगुरु रविदास फाउंडेशन भारत )एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार डोयरे ,पूर्व जनरल महासचिव सतीश जाटव
इसके अतिरिक्त भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजसेवी और क्षेत्रीय नागरिक भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने मनोज दिलारे को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में वेलकम मंडल और अधिक सशक्त, संगठित व जनसेवी दिशा में कार्य करेगा।
एडवोकेट मनोज दिलारे ने सभा को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन की नीतियों व सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए वेलकम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।