
2123 लोगों की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों और साध्वी जनों की प्रेरक उपस्थिति
विनोद शर्मा
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत आज राजधानी के 11 प्रमुख यमुना घाटों पर विशाल सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें 2123 लोगों की भागीदारी से 12.41 टन कचरा एकत्र किया गया। इसमें लोहे का पुल स्थित छठ घाट, गीता कॉलोनी घाट, आईटीओ, निज़ामुद्दीन, प्रीतम धाम, मयूर विहार, सिग्नेचर ब्रिज व अन्य घाट सम्मिलित थे।

अभियान के सूत्रधार रहे पर्यावरण योद्धा महेंद्र जिनकी प्रेरणा से यह आयोजन एक जनांदोलन का स्वरूप ले सका। जनप्रतिनिधियों और संत समाज की सहभागिता लोहे के पुल घाट पर गांधीनगर विधायक अरविंद सिंह लवली, भाजपा शाहदरा अध्यक्ष दीपक गाबा, पूर्व पार्षद रमेश गुप्ता, निगम पार्षद प्रिया कम्बोज और कई NGO प्रतिनिधि शामिल रहे। साध्वी दीप्ति एवं साध्वी लक्षिता (आचार्य सुशील मुनि आश्रम) ने आध्यात्मिक संदेशों से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
गीता कॉलोनी घाट पर कृष्णा नगर विधायकअनिलगोयल,भारत-तिब्बत सहयोग मंच के भूषण जैन, सिविल डिफेंस प्रमुख दिनेश कौशिक सहित अन्य लोग अपनी टीमों के साथ सक्रिय दिखे। 121 संगठनों की सहभागिता इस महाअभियान में 121 से अधिक संगठनों — RWA, युवा मंडल, महिला मंडल, विश्वविद्यालयों के छात्र, शिक्षण संस्थान और सामाजिक संस्थाएं शामिल हुईं।
विशेष उपस्थिति:शाहदरा साउथ ज़ोन निगम अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, लक्ष्मी नगर पार्षद अलका प्रदीप खंडेलवाल, डॉ. सर्वेश वशिष्ठ, रेखा रानी, प्रीति गुप्ता, अनुपम पांडेय, बृजेश सिंह, सोनी पांडेय और IMA के डॉक्टरों की टीम।

कार्यकर्ताओं का समर्पण जय कुमार, पुनीत, धीरज, जलज, जूही, कमल, गुलशन, विजय कटारिया, हर्ष और सैकड़ों युवाओं ने अपनी सेवाएं दीं। यमुना सेवा: जन-भागीदारी का प्रतीक यह महाअभियान सिद्ध करता है कि जब जनप्रतिनिधि, संत समाज और जागरूक नागरिक एक मंच पर आते हैं, तो यमुना जैसी धरोहर को भी नवजीवन दिया जा सकता है। आवश्यकता है कि यह अभियान एक निरंतर संकल्प बने और हम सब यमुना मैया की सेवा में समर्पित रहें।