Skip to content
February 10, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 10
  • राजनीति
  • शिक्षा विधेयक पर ‘यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस’ का विरोध: कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव से की मुलाकात, विधेयक को स्थगित करने की मांग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शिक्षा विधेयक पर ‘यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस’ का विरोध: कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव से की मुलाकात, विधेयक को स्थगित करने की मांग

rashtratimesnewspaper June 10, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-09 at 8.11.30 PM

दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के चिंतित अभिभावकों के साझा मंच यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव से भेंट कर प्रस्तावित शिक्षा विधेयक पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि इस विधेयक को बिना जन-सलाह और पारदर्शिता के सीधे विधानसभा में पेश न किया जाए।अभिभावकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में लागू “दिल्ली स्कूल शिक्षा नियमावली (DSER), 1973” पूरी तरह सक्षम है और अगर उसमें सुधार की आवश्यकता है, तो संशोधन का मार्ग अपनाया जाए।


“जनहित में विधेयक का मसौदा पहले सार्वजनिक किया जाए”
प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि कोई भी नया विधेयक लाने से पहले उसका ड्राफ्ट सार्वजनिक मंच पर लाना आवश्यक है, ताकि प्रमुख हितधारकों—विशेषकर अभिभावकों से राय और सुझाव लिए जा सकें।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब DSER में पहले से ही फीस वृद्धि के स्पष्ट प्रावधान मौजूद हैं, तो फिर नए विधेयक की आवश्यकता क्या है?शिक्षा का बढ़ता व्यवसायीकरण अभिभावकों की चिंता का कारण
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई निजी स्कूल अब सिर्फ शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि कमाई के केंद्र बन चुके हैं—जो किताबों, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, कैंटीन, खेल सुविधाएं किराए पर देने और मैनेजमेंट कोटा के जरिए भारी मुनाफा कमा रहे हैं।

अभिभावकों की प्रमुख मांग:
कोई भी फीस वृद्धि तभी मान्य हो जब स्कूलों की कैग (CAG) व फोरेंसिक ऑडिट सरकारी स्तर पर कराई जाए। यदि ऑडिट से वित्तीय जरूरत साबित होती है, तो अभिभावक उसका विरोध नहीं करेंगे। साथ ही यदि किसी सीए द्वारा जानबूझकर हानि दिखाने के लिए ग़लत ऑडिट रिपोर्ट दी जाती है, तो उसकी लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाए।

“बिना जन-सलाह विधेयक आया, तो सड़कों पर उतरेंगे अभिभावक”
प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर यह विधेयक ज़बरदस्ती लागू किया गया, तो वे सभी लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीकों से इसका विरोध करेंगे। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि अब तक न तो प्राइवेट अनएडेड स्कूल एक्शन कमेटी और न ही निजी स्कूलों ने इस अध्यादेश या विधेयक का विरोध किया, जिससे यह संदेह और गहराता है कि यह विधेयक स्कूल प्रबंधन के हित में है, न कि छात्रों और अभिभावकों के कांग्रेस नेतृत्व ने दिया अभिभावकों को समर्थन का भरोसा
देवेंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को हर मंच पर जोरदार तरीके से उठाएगी।
उन्होंने कहा: “यह सिर्फ कुछ परिवारों का मुद्दा नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी के घर का मामला है। मुझे कांग्रेस नेतृत्व ने हर नागरिक की आवाज़ बनने की जिम्मेदारी दी है। मैं एक बेटे और भाई की तरह हर नागरिक की सेवा करता रहूंगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि वे इस विषय पर जल्द ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल को पत्र लिखेंगे।
पूर्व शिक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ सार्थक संवाद बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नरेंद्रनाथ और डॉ. किरण वालिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के मानसिक और आर्थिक शोषण पर चिंता जताई और कांग्रेस पार्टी की ओर से अभिभावकों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य: महेश मिश्रा,सुमित जैन,विपुल जैन,हितेश कौशिक,गीत सेठी,अतुल रहेजा,संजय माथुर

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: “मैं झुका नहीं, मैं बिका नहीं — अंतिम सांस तक सच के साथ”
Next: लघुकथा: “रंगमंच के रंगों में गुड्डी की उड़ान”

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

February 10, 2026 0
विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM 2
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

February 10, 2026 0
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1) 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

February 9, 2026 0
किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1 WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM 4
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

February 9, 2026 0
“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम WhatsApp Image 2026-02-07 at 10.01.28 PM (2) 5
  • मनोरंजन

“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

February 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM
1 min read
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक
  • विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश
  • गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन
  • किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1
  • “ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.