Skip to content
February 10, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 12
  • राजनीति
  • साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साहित्य, सेवा और सशक्तिकरण की त्रिवेणी: लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया

rashtratimesnewspaper June 12, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-11 at 11.26.03 AM

राकेश जाखेटिया

भारतीय साहित्य और विश्व मंच पर महिला सशक्तिकरण की प्रखर आवाज़ बनीं, अंतरराष्ट्रीय राजनयिक, पूर्व संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव एवं वरिष्ठ लेखिका श्रीमती लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी को उनके अत्यंत चर्चित उपन्यास “Swallowing the Sun” के लिए प्रतिष्ठित ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान उन्हें न केवल एक लेखिका के रूप में उनकी सृजनशीलता के लिए, बल्कि उनके उस वैश्विक दृष्टिकोण के लिए भी प्रदान किया गया है जिसमें साहित्य, मानवीय सरोकार, स्त्री चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता का अद्भुत समावेश है।
यह भव्य समारोह राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum) के सभागार में आयोजित किया गया। मंच पर भारत सरकार के संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने लेखिका को ₹51,000/- की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए कहा, “लेखन यदि आत्मा की आवाज़ है, तो लक्ष्मी पुरी की लेखनी समस्त मानवता की पुकार है।”


कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यूज़ 24 की प्रधान संपादक अनुराधा प्रसाद ने की। मंच पर वरिष्ठ व्यंग्यकार, कवि, पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. अशोक चक्रधर अपने चिरपरिचित अंदाज़ में उपस्थित रहे और लेखिका की साहित्यिक संवेदना पर गहन प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपने आत्मीय संबोधन में लक्ष्मी पुरी को अपने परिवार का गौरव बताया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चेन्नई से भेजे गए अपने विशेष वीडियो संदेश में लेखिका को बधाई देते हुए कहा: “पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार का यह वर्ष सृजन और संस्कृति के अनमोल संगम को समर्पित है।”


समारोह में राजधानी सहित देश के कोने-कोने से अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से यशोदा हॉस्पिटल के कमांडर डॉ. प्रेम अरोड़ा, दिल्ली के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुदेश कुमार, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, कैलाश हेल्थ विलेज के सीएमडी और सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. नरेश शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार डॉ. एच. एन. शर्मा, प्रख्यात शिक्षा-विद् डॉ. राजू व्यास, चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ नाम डॉ. एन. अरोड़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक, कला-संस्कृति प्रेमी और बुद्धिजीवी शामिल थे।


समिति का उद्देश्य और गौरवपूर्ण परंपरा : पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ देश के सुप्रसिद्ध पत्रकार, चिंतक, लेखक, वक्ता, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ पं. हरिदत्त शर्मा की स्मृति में स्थापित किया गया है। वे नवभारत टाइम्स (दिल्ली) एवं टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सम्मानित संपादक रहे। पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को यह पुरस्कार प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है। समिति के सचिव मनोज शर्मा ने लेखिका के सम्मान में तैयार प्रशस्ति-पत्र का भावपूर्ण वाचन किया, जिसमें उनकी कृति “Swallowing the Sun” को “सृजन, संघर्ष और सूर्यत्व की प्रतीकात्मक कथा” बताया गया।


मंच संचालन का जिम्मा कुशलतापूर्वक सुश्री मोनिका शर्मा ने निभाया।
समारोह के समापन पर सांस्कृतिक रंग भरते हुए श्रीमती बासमती मिश्रा के निर्देशन में पद्मश्री पं. शंभू महाराज कथक अकादमी के कलाकारों ने डॉ. हरिवंश राय बच्चन की कालजयी कविता पर आधारित ‘मयूरी नृत्य नाटिका’ की प्रस्तुत दी। ताल, भाव और मुद्राओं के माध्यम से प्रस्तुत इस मनोहारी नृत्य ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया और दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में तालियों की गूंज देर तक बनी रही।


यह पुरस्कार न केवल लेखिका लक्ष्मी पुरी की सृजनशीलता का सम्मान है, बल्कि यह साहित्य, समाज और संस्कृति की सामूहिक चेतना का अभिनंदन भी है

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: लक्ष्मी नगर में “विद्या डेंटल केयर” का भव्य शुभारंभ – स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नया कदम
Next: क्यों डॉक्टर बनते आंत्रप्रेनर

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

February 10, 2026 0
विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM 2
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

February 10, 2026 0
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1) 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

February 9, 2026 0
किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1 WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM 4
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

February 9, 2026 0
“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम WhatsApp Image 2026-02-07 at 10.01.28 PM (2) 5
  • मनोरंजन

“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

February 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.53.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 9.35.29 PM
1 min read
  • खेल

किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक
  • विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश
  • गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन
  • किकबॉक्सिंग में सौम्या भारद्वाज का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं वर्ल्ड रैंक 1
  • “ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.