
जब राजधानी दिल्ली तपती धूप में झुलस रही है, तब बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी.) सभा ने एक बार फिर साबित किया कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है”। लगभग 125 वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी इस संस्था ने बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों के लिए 100 छत के पंखों का समर्पण कर, गर्मी से जूझते सैकड़ों लोगों को राहत पहुंचाई।
इस सेवा कार्य में सभा के प्रधान श्री संजय सिंघल, महामंत्री श्री सुमन कुमार गुप्ता और समाजसेवी श्री अतुल गुप्ता की विशेष भूमिका रही। पंखे स्वयं दिल्ली के माननीय महापौर श्री राजा इकबाल सिंह और अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को सौंपे गए।
महापौर राजा इकबाल सिंह बोले: “सभा का संपूर्ण जीवन समाज को समर्पित है – चाहे निगम बोध घाट की दिव्यता हो या यमुना मैया की आरती – आज 100 पंखे भेंट कर इन्होंने मानव सेवा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है। मैं इस पुण्य कार्य का साक्षी बनकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं।”
संस्था के अन्य उल्लेखनीय कार्य:
निगम बोध घाट को बनाया शिव आराधना का केंद्र।
वासुदेव घाट पर भव्य आरती का आयोजन – हर रविवार और मंगलवार को।