Skip to content
October 8, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 22
  • राजनीति
  • “कल्पवृक्ष संकल्प” – पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष का दिव्य शुभारंभ आचार्य सुशील कुमार को समर्पित
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“कल्पवृक्ष संकल्प” – पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष का दिव्य शुभारंभ आचार्य सुशील कुमार को समर्पित

rashtratimesnewspaper June 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-15 at 6.20.18 PM

पर्यावरण प्रेम, अहिंसा और मानव सेवा के अप्रतिम प्रतीक, परम पूज्य आचार्य सुशील कुमार महाराज के पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अत्यंत गरिमामय और भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल गुरुदेव के सिद्धांतों का उत्सव था, बल्कि एक वैश्विक पर्यावरणीय जागृति का आह्वान भी।

इस ऐतिहासिक अवसर की शोभा बढ़ाई भारत के 14वें राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद ने, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, वरिष्ठ चिंतक कृष्णा साह विद्यार्थी, किशोर मकवाना, विश्व अहिंसा संघ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कमल ओसवाल, अध्यक्ष गौतम ओसवाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन, दिल्ली प्रांत विहिप अध्यक्ष कपिल खन्ना एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्यभूषण जैन समेत अनेकों गणमान्य व्यक्तित्वों ने।

भारंभ: श्रद्धांजलि और शपथ से
कार्यक्रम की शुरुआत एक विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट के मौन से हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिससे वातावरण गूंज उठा – “धरती बचाओ, जल बचाओ, वायु को शुद्ध करो!”

श्री कोविंद एवं होसबाले द्वारा कल्पवृक्ष जलाभिषेक गुरुदेव के चरणों में कल्पवृक्ष को जल अर्पित कर महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दत्तात्रेय होसबाले ने घोषणा की कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आगामी शताब्दी महोत्सव पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहेगा।

साध्वी दीप्ति ने अतिथियों का स्वागत पौधों की भेंट द्वारा किया – जो भारतीय संस्कृति में शुभता और हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा: “गुरुदेव वो दिव्य पुष्प हैं, जिनकी सुगंध आज भी हमारे जीवन में हरियाली घोलती है।” “उनके अरावली बचाओ अभियान के अंतर्गत 53,000 लोगों को पर्यावरण की शपथ दिलाई गई थी।”

“गुरुदेव की प्रेरणा से आज मैं संकल्प लेती हूं कि 15 जून 2025 से जून 2026 तक हम ‘एक करोड़ कल्पवृक्ष’ रोपित करेंगे। जो भी 9 वृक्ष लगाएगा, वह ‘पर्यावरण वीर’ कहलाएगा।”

उन्होंने गुरुदेव के वाक्य को दोहराया – “मिट्टी, पानी, धूप, हवा – सब रोगों की एक दवा।”और सभी से आग्रह किया कि – “9-9 कल्पवृक्ष लगाकर धरती माँ को ऋण मुक्त करें।”

सवामी चिदानंद सरस्वती ने कहा: “मरण उसका होता है जो केवल अपने लिए जीते हैं, और स्मरण उनका जो समाज के लिए जिए। गुरुदेव आज भी अपने कार्यों में जीवित हैं।”

आलोक कुमार ने वर्तमान वैश्विक संकटों का समाधान करुणा और अहिंसा में बताया:”यदि हम दूसरों के दुःख से दुखी नहीं हो सकते, तो विश्व शांति का सपना अधूरा रहेगा।”

कार्यक्रम के अंत में विश्व अहिंसा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम ओसवाल ने सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी सत्यभूषण जैन ने कल्पवृक्ष संकल्प की मुक्तकंठ से सराहना की और साध्वी दीप्ति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति
Next: नीम करौली कैंची धाम स्थापना दिवस पर “बृज की रसोई” का विशेष आयोजन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM 1

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

October 6, 2025
दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM 2

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

October 6, 2025
चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM 3

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

October 6, 2025
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.04.42 PM 4

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन

October 6, 2025
डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना WhatsApp Image 2025-10-05 at 7.57.06 PM 5

डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना

October 6, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.04.42 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन
  • दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क
  • चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन
  • अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन
  • डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.