Skip to content
March 3, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 22
  • राजनीति
  • राहुल गांधी का जन्मदिन: मेगा जॉब फेयर 10 हजार से अधिक युवाओं का भाग लेना भाजपा सरकार की 11 वर्षों की रोजगार देने की विफलता – देवेन्द्र यादव
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी का जन्मदिन: मेगा जॉब फेयर 10 हजार से अधिक युवाओं का भाग लेना भाजपा सरकार की 11 वर्षों की रोजगार देने की विफलता – देवेन्द्र यादव

rashtratimesnewspaper June 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-20 at 10.33.51 PM

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बेरोजगारी से जूझ रहे 12वीं पास से लेकर तकनीकी विशेष सहित मास्टर डिग्री प्राप्त दिल्ली के हजारों युवाओं को एक छत के नीचे रोजगार के अवसर देने के लिए नई दिशा के तहत तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर आयोजित किया। मेगा जॉब फेयर की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।

कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 100 से भी अधिक कम्पनियां को आमंत्रित किया था जिन्होंने अपने-अपने स्टॉल लगाकर मौके पर ही युवाओं के साक्षात्कार करके उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी गई। आज के मेगा जॉब फेयर में 3391 युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में नौकरी दी और सैंकड़ों युवाओं को कम्पनियों में दूसरे साक्षात्कार के लिए बुलाया है।

राहुल गांधी के दलितों, वंचितो, गरीबों, पिछड़ों, न्याय दिलाने, सशक्त भारत बनाने, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष, महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व और युवाओं को रोजगार देने के सपने को साकार करने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रुप से आयोजित रचनात्मक मेगा जॉब फेयर में पंजीकृत 10 हजार अधिक युवाओं के अलावा भी भारी संख्या में युवा एक उम्मीद के साथ तालकटोरा स्टेडियम पहुॅचे। मेगा जॉब फेयर में फ्लिपकार्ट, एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा, अमेजन, जेप्टो, टाटा, सैमसंग, हीरो, बजाज, वोल्टास, जस्ट डायल, वोडाफोन, ब्लिंकिट और रेडिसन जैसी प्रमुख कंपनियां सहित लगभग 100 से अधिक कंपनियां के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मेगा जॉब फेयर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेनुगोपाल, महासचिव सचिन पॉयलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कंपनियों द्वारा चयनित किए गए बेरोजगार युवाओं और युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अ0भा0क0कमेटी के सचिव नीरज कुंदन, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज जतिन शर्मा, दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, अजय चिकारा भी मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 24 अकबर रोड पहुँच कर राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के हज़ारो कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में अपने नेता राहुल गांधी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, डा0 नरेन्द्र नाथ, जगजीवन शर्मा, डा0 पी0के0 मिश्रा, राजेश गर्ग, एडवोकेट सुनील कुमार, ब्लाक अध्यक्ष अशोक प्रधान, महेन्द्र भास्कर और श्री राशिद कुरैशी भी मौजूद थे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: समाजसेवा की प्रतिमूर्ति श्रीमती चंपा सिंह का 75वां जन्मदिवस – सेवा, संस्कार और सशक्तिकरण का उत्सव
Next: 183 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में पीएनबी का सीनियर मैनेजर गिरफ्तार

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

February 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

February 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper February 28, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान
  • जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.